शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में स्थित डकोलढ़ में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान मस्तराम निवासी गांव मझेवटी, देवनगर के रूप में हुई है। शव राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के किनारे स्थित डंगे के पास खाई में पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब आज दोपहर के समय एक व्यक्ति बस की प्रतीक्षा कर रहा था। उसकी नजर सड़क से नीचे की ओर गई, जहां उसने एक व्यक्ति को मुंह के बल पड़ा देखा। स्थानीय लोगों को सूचित किए जाने के बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को मृत पाया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से की गई। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सड़क किनारे खड़ा था और संभवतः अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति वहां कैसे और कब पहुंचा। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में स्थित डकोलढ़ में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान मस्तराम निवासी गांव मझेवटी, देवनगर के रूप में हुई है। शव राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के किनारे स्थित डंगे के पास खाई में पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब आज दोपहर के समय एक व्यक्ति बस की प्रतीक्षा कर रहा था। उसकी नजर सड़क से नीचे की ओर गई, जहां उसने एक व्यक्ति को मुंह के बल पड़ा देखा। स्थानीय लोगों को सूचित किए जाने के बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को मृत पाया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से की गई। पुलिस कर रही मामले की जांच प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सड़क किनारे खड़ा था और संभवतः अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति वहां कैसे और कब पहुंचा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
![रामपुर में गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव:बस का इंतजार कर रहे यात्री की पड़ी नजर, अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/7e6c39b8-7a7d-4773-ba9e-cde49a5c4fe7_1739008756757.jpg)