दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान व कैंट बोर्ड का योग कैंप आज

जालंधर | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंट बोर्ड द्वारा जालंधर कैंट के जवाहर पार्क में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि कैंप सुबह 6 से 7 बजे तक होगा। साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है। शिविर में अनुभवी योगाचार्य अश्वनी विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा जीवन शैली सुधार के सरल एवं प्रभावी उपाय सिखाएंगे। जालंधर | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं कैंट बोर्ड द्वारा जालंधर कैंट के जवाहर पार्क में 15 से 21 जून तक सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जा रहा है। गुरुदेव आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद ने जानकारी देते हुए कहा कि कैंप सुबह 6 से 7 बजे तक होगा। साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि इस योग शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है। शिविर में अनुभवी योगाचार्य अश्वनी विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा जीवन शैली सुधार के सरल एवं प्रभावी उपाय सिखाएंगे।   पंजाब | दैनिक भास्कर