भास्कर न्यूज | जालंधर हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य भगवान के राशि बदलने को संक्रांति कहते हैं। शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम के मुख्य पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि 15 जून को सुबह 6:44 मिनट पर सूर्य भगवान वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन होने से इस दिन आषाढ़ मास का संक्रांति पर्व है। पुराणों के मुताबिक मिथुन संक्रांति पर गंगा जल से नहाने के बाद उगते हुए सूरज को जल चढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को दान देने की परंपरा है। ऐसा करने से मिलने वाला पुण्य लंबे समय तक रहता है। इस दिन श्राद्ध करने से पितरों का तृप्ति भी मिलती है। शास्त्रों में सूर्य को सभी ग्रहों का पिता माना गया है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी बदल जाता है। इस दिन स्नान-दान और सूर्य भगवान को अर्घ्य देने का विधान ग्रंथों में विधिवत बताया गया है। हर संक्रांति का अपना महत्व होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य पूजा कर के अर्घ्य देने से शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। परिवार में किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत या रोग नहीं होता। सूर्य की संक्रांति पर पितरों की संतुष्टि के लिए श्राद्ध करने का भी विधान ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन किए गए स्नान-दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता। सूर्य भगवान को दे अर्घ्य सूर्य भगवान की पूजा के लिए तांबे की थाली और तांबे की गड़वी का इस्तेमाल करें। थाली में लाल चंदन, लाल फूल और घी का दीपक रखें। दीपक तांबे या मिट्टी का हो सकता है। अर्घ्य देते समय गड़वी के पानी में लाल चंदन मिलाएं और लाल फूल भी डालें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें और प्रणाम करें। अर्घ्य वाले पानी को जमीन पर न गिरने दें। किसी तांबे के बर्तन में ही अर्घ्य गिराएं। फिर उस पानी को किसी ऐसे पेड़-पौधे में डाल दें। जहां किसी का पैर न लगें। भास्कर न्यूज | जालंधर हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य भगवान के राशि बदलने को संक्रांति कहते हैं। शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम के मुख्य पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि 15 जून को सुबह 6:44 मिनट पर सूर्य भगवान वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन होने से इस दिन आषाढ़ मास का संक्रांति पर्व है। पुराणों के मुताबिक मिथुन संक्रांति पर गंगा जल से नहाने के बाद उगते हुए सूरज को जल चढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को दान देने की परंपरा है। ऐसा करने से मिलने वाला पुण्य लंबे समय तक रहता है। इस दिन श्राद्ध करने से पितरों का तृप्ति भी मिलती है। शास्त्रों में सूर्य को सभी ग्रहों का पिता माना गया है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी बदल जाता है। इस दिन स्नान-दान और सूर्य भगवान को अर्घ्य देने का विधान ग्रंथों में विधिवत बताया गया है। हर संक्रांति का अपना महत्व होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य पूजा कर के अर्घ्य देने से शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। परिवार में किसी भी सदस्य पर कोई मुसीबत या रोग नहीं होता। सूर्य की संक्रांति पर पितरों की संतुष्टि के लिए श्राद्ध करने का भी विधान ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन किए गए स्नान-दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता। सूर्य भगवान को दे अर्घ्य सूर्य भगवान की पूजा के लिए तांबे की थाली और तांबे की गड़वी का इस्तेमाल करें। थाली में लाल चंदन, लाल फूल और घी का दीपक रखें। दीपक तांबे या मिट्टी का हो सकता है। अर्घ्य देते समय गड़वी के पानी में लाल चंदन मिलाएं और लाल फूल भी डालें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें और प्रणाम करें। अर्घ्य वाले पानी को जमीन पर न गिरने दें। किसी तांबे के बर्तन में ही अर्घ्य गिराएं। फिर उस पानी को किसी ऐसे पेड़-पौधे में डाल दें। जहां किसी का पैर न लगें। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

PM मोदी से मिली जालंधर की पैरालिंपिक बैडमिंटन प्लेयर:प्रधानमंत्री बोले-पलक तुम्हारी कहानी प्रेरणादायक; खिलाड़ी ने कहा- आपके आशीर्वाद से खुश
PM मोदी से मिली जालंधर की पैरालिंपिक बैडमिंटन प्लेयर:प्रधानमंत्री बोले-पलक तुम्हारी कहानी प्रेरणादायक; खिलाड़ी ने कहा- आपके आशीर्वाद से खुश पंजाब के जालंधर की रहने वाली पलक कोहली ने पेरिस पैरालिंपिक में बैडमिंटन गेम हिस्सा लिया था, मगर वह मेडल नहीं जीत पाई। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पलक से मुलाकात की और उसे प्रोत्साहित किया। इस दौरान पलक ने अपने संघर्ष की सारी कहानी प्रधानमंत्री को सुनाई और पीएम मोदी ने पलक को आगे के खेल के लिए शुभकामनाएं दी। टोक्यो पैरालिंपिक के बाद पलक कोहली को कैंसर का पता चला था। उन्होंने हाल ही में कैंसर को हराकर पेरिस पैरालिंपिक में जगह बनाई। फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि पलक की कोचिंग लखनऊ में हुई है। पीएम बोले- पलक आप लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक से मुलाकात के दौरान जमकर उनकी तारीफ की और कहा कि पलक आपका मामला ऐसा है कि आप कई लोगों को प्रेरणा दे सकती हैं। क्योंकि इतनी कठिनाइयों के बावजूद भी ट्रेन पटरी पर आई, आपकी जिंदगी बनाई। बीच में एक नई बाधा खड़ी हो गई। फिर भी आपने अपना उद्देश्य नहीं छोड़ा है। यह बड़ा सौदा है। आप के लिए बधाई पलक ने कहा कि पैरालिंपिक में जगह बनाने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग ली और फिर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। पलक ने पीएम को सुनाई बाधाओं भरी कहानी पीएम की तारीफ के दौरान पलक ने जिंदगी में आई बाधाओं के बारे में पीएम मोदी से बताया। पलक ने कहा कि मैं टोक्यो पैरालिंपिक में चौथे स्थान पर रही। इस बार मैं 5वें स्थान पर रहा। इस पैरालिंपिक में मेरी यात्रा बिल्कुल अलग थी। टोक्यो पैरालिंपिक के बाद मुझे बोन ट्यूमर कैंसर का पता चला। यह स्टेज-1 कैंसर था। मैंने ढाई साल तक किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। मैंने पिछले साल वापसी की और मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने गौरव सर (पलक के कोच) की मदद से आगे बढ़ी। मेरे कई टूर्नामेंट छूट गए। एशियाई खेलों के दौरान मुझे कोविड हो गया। फिर मैंने विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और कांस्य पदक जीता। फिर बैक टू बैक पेरिस पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ज्यादा टूर्नामेंट न खेलने के बाद मेरी रैंक घटकर 38 हो गई, लेकिन फिर मैंने दुनिया में अपनी रैंक चौथी बना ली। मैं पदक तो नहीं जीत सकी लेकिन आपने जो आशीर्वाद दिया उससे मैं बहुत खुश हूं।’ अब मैं 2028 की तैयारी कर रही हूं। बता दें कि पलक का एक हाथ नहीं है और वह शारीरिक रूप से दूसरों के अलग होने के बाद भी कभी हार नहीं मानती।

नए साल के जश्न की PHOTOS:हरियाणा में दूध-जलेबी का लंगर, गोल्डन टेंपल में 2 लाख श्रद्धालु; शिमला में शराब की बोतल संग डांस
नए साल के जश्न की PHOTOS:हरियाणा में दूध-जलेबी का लंगर, गोल्डन टेंपल में 2 लाख श्रद्धालु; शिमला में शराब की बोतल संग डांस हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। हरियाणा के मंदिरों में सुबह काफी भीड़ देखने को मिली। पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा की गई। हिसार में दूध और जलेबी का लंगर बांटा गया। अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में रात को 3 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। यहां आतिशबाजी भी की गई। लुधियाना में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में भीड़ उमड़ी। चंडीगढ़ में सूफी गायक सतिंदर सरताज का लाइव शो हुआ। हिमाचल के शिमला, मनाली और धर्मशाला समेत अन्य जगह टूरिस्टों की भीड़ उमड़ी। DJ पर टूरिस्ट थिरकते दिखे। शिमला के रिज ग्राउंड पर 2 लोगों की वीडियो सामने आई, जिसमें वह शराब की बोतल उठाकर डांस करते दिखे। वहीं मंदिरों में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी। नेशनल होटल एसोसिएशन के मुताबिक साइबर सिटी गुरुग्राम में बड़े होटल पूरी तरह से बुक रहे। क्लब और पब में कपल एंट्री की फीस 3 हजार रुपए से 25 हजार तक रखी गई। नए साल के सेलिब्रेशन की PHOTOS… नए साल के जश्न के अपडेट्स पढ़ें…

पंजाब उप-चुनावों के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:दो सीटों पर सांसदों की पत्नियों पर दाव; चब्बेवाल से रणजीत, बरनाला से कुलदीप को टिकट
पंजाब उप-चुनावों के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी:दो सीटों पर सांसदों की पत्नियों पर दाव; चब्बेवाल से रणजीत, बरनाला से कुलदीप को टिकट पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में दो सीटों पर अपने पुराने विधायक, जो सांसद बने हैं, की पत्नियों को मैदान में उतारा है। वहीं, दो सीटों पर नए चेहरे मैदान में हैं। दरअसल, गिद्दड़बाहा से पहले अमरिंदर सिंह राजावड़िंग विधायक थे। लोकसभा चुनावों में जीत के बाद उन्होंने अपनी सीट छोड़ दी थी। अब कांग्रेस ने उनकी पत्नी अमृता वड़िंग को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं डेरा बाबा नानक सीट पर पहले सुखजिंदर रंधावा खुद विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। अब उप-चुनावों में कांग्रेस ने उनकी पत्नी जतिंदर कौर को टिकट दिया है। बरनाला से प्रधान कुलदीप ढिल्लों मैदान में बरनाला से कांग्रेस ने कुलदीप सिंह उर्फ काला ढिल्लों को मैदान में उतारा है। लंबे समय से काला ढिल्लों इलाके में कांग्रेस के लिए काम करते रहे हैं। फिलहाल वे बरनाला कांग्रेस के प्रधान पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनका प्रदेश कांग्रेस में अच्छा रुसूख है। चब्बेवाल से बार एसोसिएशन के प्रधान को टिकट वहीं, चब्बेवाल से कांग्रेस ने रणजीत सिंह को टिकट दिया है। पेशे से वकील रणजीत कुमार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। रंजीत ने विधानसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था। रणजीत ने करीब एक हफ्ते पहले पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के जरिए चंडीगढ़ में गुपचुप कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। कांग्रेस की तरफ से जारी किया गया प्रेस नोट-