दुबई से आए वीडियो कॉल ने ली प्रेमिका की जान:दो दिनों तक भाई-बहन ने घर में छुपाए रखी डेडबॉडी, बदबू आने पर नहर में फेंका, पुलिस ने भेजा जेल

दुबई से आए वीडियो कॉल ने ली प्रेमिका की जान:दो दिनों तक भाई-बहन ने घर में छुपाए रखी डेडबॉडी, बदबू आने पर नहर में फेंका, पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़ के बिलरियागंज में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन और भाई ने छोटी बहन की गला दबाकर हत्याकर दी। शव को दोनो पहले दो दिन तक घर में छिपाए रहे। बाद में बदबू आने पर बाइक से ले जाकर नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों की शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर भाई- बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले पूरी कहानी जानिए, क्या था मामला आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर निवासी अवधू यादव मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां अनीता और संगीता जबकि एक भाई राजू है। राजू ट्रक चलाता है। जबकि दोनो बहने घर में रहती हैं। दोनों बहनों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है। छोटी बहन अनीता यादव का 3 साल से गांव के ही मुस्लिम लड़के मुदस्सिर से चल रहा है। इस बात की जानकारी भाई- बहन को हुई तो उन लोगों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ। इसके बाद भी अनीता ने मुदस्सिर से बात करना बंद नहीं किया। वीडियो काल करते देखा तो बहन ने गला दबाकर कर दी हत्या इस बीच प्रेमी मुदस्सिर, अनीता को मोबाइल फोन देकर 6 मार्च को दुबई चला गया। 17 मार्च की रात अनीता यादव अपने प्रेमी मुदस्सिर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन संगीता ने देख लिया और फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे फोन की स्क्रीन टूट गई।इस बात को लेकर दोनो के बीच फिर से झगड़ा होने लगा। झगड़े के बीच बड़ी बहन ने अनीता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बहन संगीता ने अपने भाई राजू को मामले की जानकारी दी। भाई घर पहुंचा और दोनो ने मिलकर 17 मार्च से 19 मार्च तक अनीता की डेडबॉडी को घर में छिपा लिया। दो दिन छिपाए रखा शव, तीसरे दिन बाइक से ले जाकर नहर में फेंका घर में दो दिन मृत बहन अनीता की डेडबॉडी रखने से बदबू आने लगी। जिसके बाद दोनो ने शव को ठिकाने लगाने को सोंचा और 19 मार्च की देर रात दोनो भाई-बहनों ने डेडबॉडी बाइक से ले जाकर 500 मीटर दूर नहर में फेंक दिया और घर आकर सो गए। 20 मार्च को ही पिता अवधू यादव ने बिलरियागंज थाने में बेटी अनीता के 18 मार्च से घर से गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 20 मार्च को ही गांव के लोगों ने नहर में एक लड़की की डेडबॉडी पड़ी देखी। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पिता अवधू यादव ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। सूचना पर बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दूबे, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने सीडीआर और ग्रामीणों से बात की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। जिसके बाद आरोपी भाई- बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण बोले CDR से पता चला प्रेम प्रसंग एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतका अनीता यादव के पिता अवधू यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का एक मुस्लिम लड़के मुदस्सिर से प्रेम प्रसंग था। मुदस्सिर दुबई गया है। 17 मार्च को अनीता वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन ने देख लिया और अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और दो दिन तक घर में ही डेडबॉडी छिपाए रखा। बदबू आने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ——————- यह जरूरी खबर भी पढ़िए सपा सांसद रामजी बोले- इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा:इतिहास कोई नकार नहीं सकता; यूपी में सपा का प्रदर्शन, पल्लवी पटेल सड़क पर उतरीं राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने कहा, राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा। मुझे अगले जन्म का पता नहीं है, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता है। एक दिन पहले आगरा में सांसद के आवास पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को सपा ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने आगरा में सांसद के परिजनों से मुलाकात की। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ के बिलरियागंज में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ी बहन और भाई ने छोटी बहन की गला दबाकर हत्याकर दी। शव को दोनो पहले दो दिन तक घर में छिपाए रहे। बाद में बदबू आने पर बाइक से ले जाकर नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों की शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर भाई- बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले पूरी कहानी जानिए, क्या था मामला आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर निवासी अवधू यादव मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां अनीता और संगीता जबकि एक भाई राजू है। राजू ट्रक चलाता है। जबकि दोनो बहने घर में रहती हैं। दोनों बहनों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है। छोटी बहन अनीता यादव का 3 साल से गांव के ही मुस्लिम लड़के मुदस्सिर से चल रहा है। इस बात की जानकारी भाई- बहन को हुई तो उन लोगों ने इसका विरोध किया। इसको लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ। इसके बाद भी अनीता ने मुदस्सिर से बात करना बंद नहीं किया। वीडियो काल करते देखा तो बहन ने गला दबाकर कर दी हत्या इस बीच प्रेमी मुदस्सिर, अनीता को मोबाइल फोन देकर 6 मार्च को दुबई चला गया। 17 मार्च की रात अनीता यादव अपने प्रेमी मुदस्सिर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन संगीता ने देख लिया और फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। जिससे फोन की स्क्रीन टूट गई।इस बात को लेकर दोनो के बीच फिर से झगड़ा होने लगा। झगड़े के बीच बड़ी बहन ने अनीता का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बहन संगीता ने अपने भाई राजू को मामले की जानकारी दी। भाई घर पहुंचा और दोनो ने मिलकर 17 मार्च से 19 मार्च तक अनीता की डेडबॉडी को घर में छिपा लिया। दो दिन छिपाए रखा शव, तीसरे दिन बाइक से ले जाकर नहर में फेंका घर में दो दिन मृत बहन अनीता की डेडबॉडी रखने से बदबू आने लगी। जिसके बाद दोनो ने शव को ठिकाने लगाने को सोंचा और 19 मार्च की देर रात दोनो भाई-बहनों ने डेडबॉडी बाइक से ले जाकर 500 मीटर दूर नहर में फेंक दिया और घर आकर सो गए। 20 मार्च को ही पिता अवधू यादव ने बिलरियागंज थाने में बेटी अनीता के 18 मार्च से घर से गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। 20 मार्च को ही गांव के लोगों ने नहर में एक लड़की की डेडबॉडी पड़ी देखी। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पिता अवधू यादव ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। सूचना पर बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दूबे, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने सीडीआर और ग्रामीणों से बात की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया। जिसके बाद आरोपी भाई- बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण बोले CDR से पता चला प्रेम प्रसंग एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतका अनीता यादव के पिता अवधू यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का एक मुस्लिम लड़के मुदस्सिर से प्रेम प्रसंग था। मुदस्सिर दुबई गया है। 17 मार्च को अनीता वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन ने देख लिया और अनीता की गला दबाकर हत्या कर दी और दो दिन तक घर में ही डेडबॉडी छिपाए रखा। बदबू आने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ——————- यह जरूरी खबर भी पढ़िए सपा सांसद रामजी बोले- इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा:इतिहास कोई नकार नहीं सकता; यूपी में सपा का प्रदर्शन, पल्लवी पटेल सड़क पर उतरीं राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन अभी भी अपने बयान पर कायम हैं। गुरुवार को दिल्ली में उन्होंने कहा, राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा। मुझे अगले जन्म का पता नहीं है, क्योंकि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता है। एक दिन पहले आगरा में सांसद के आवास पर हुए हमले को लेकर गुरुवार को सपा ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। सपा महासचिव शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने आगरा में सांसद के परिजनों से मुलाकात की। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर