हरियाणा के भिवानी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनादर किया गया। युवक ने प्रतिमा के ऊपर चढ़कर रील बनाई। रील में एक युवक प्रतिमा पर तो 3 नीचे खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक की वीडियो भी बना रहा था। इस रील के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना लगाया गया है। इसको लेकर देवीलाल के पड़पोते एवं JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के SP को शिकायत दी है। दिग्विजय ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत करके इस पर फैसला किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। ये मामला गांव धनाना में सामने आया। यहां देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण 20 सितंबर 2003 को पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला व विधायक शशि रंजन परमार ने किया था। अब पढ़िए वीडियो में दिग्विजय चौटाला ने कहीं 3 अहम बातें… 1. युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा से अभद्रता की
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली थी। जिसमें कुछ युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने का काम किया है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। देवीलाल को चाहने वाले गरीब, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के लोग इस हरकत से बहुत ज्यादा आहत हैं। 2. सभी लोग आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं
उन्होंने कहा कि कम उम्र के नौजवान लड़के अगर इस तरह से अपने महापुरुषों के साथ बर्ताव करेंगे तो हम कैसे अपने सुनहरे भविष्य को लिखने की कामना कर सकते हैं। पूरा समाज व सभी राजनीतिक लोग इसकी आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं। 3. सिरसा SP को दी शिकायत
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने सिरसा SP से बात करके लिखित शिकायत दी है। सिरसा की पुलिस इस पर जल्द कार्रवाई करके FIR दर्ज करेगी। गांव के लोगों के फोन आ रहे हैं। पहले भी शरारती तत्वों ने अभद्रता की थी
गांव धनाना निवासी दिनेश ने बताया कि पहले भी शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की अभद्रता की जा चुकी है, लेकिन अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सबको पता चल गया। इससे पहले इस प्रतिमा की करीब 8 बार रिपेयरिंग करवाई जा चुकी है। पहले भी शरारती तत्वों द्वारा अभद्रता की गई और रोकने पर झगड़ा भी हुआ था। सिरसा SP को दी शिकायत… हरियाणा के भिवानी में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनादर किया गया। युवक ने प्रतिमा के ऊपर चढ़कर रील बनाई। रील में एक युवक प्रतिमा पर तो 3 नीचे खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक युवक की वीडियो भी बना रहा था। इस रील के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना लगाया गया है। इसको लेकर देवीलाल के पड़पोते एवं JJP नेता दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के SP को शिकायत दी है। दिग्विजय ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत करके इस पर फैसला किया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। ये मामला गांव धनाना में सामने आया। यहां देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण 20 सितंबर 2003 को पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला व विधायक शशि रंजन परमार ने किया था। अब पढ़िए वीडियो में दिग्विजय चौटाला ने कहीं 3 अहम बातें… 1. युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा से अभद्रता की
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली थी। जिसमें कुछ युवकों ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने का काम किया है। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं हैं। देवीलाल को चाहने वाले गरीब, किसान, मजदूर व कमेरा वर्ग के लोग इस हरकत से बहुत ज्यादा आहत हैं। 2. सभी लोग आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं
उन्होंने कहा कि कम उम्र के नौजवान लड़के अगर इस तरह से अपने महापुरुषों के साथ बर्ताव करेंगे तो हम कैसे अपने सुनहरे भविष्य को लिखने की कामना कर सकते हैं। पूरा समाज व सभी राजनीतिक लोग इसकी आलोचना करें और इसके विरोध में आवाज उठाएं। 3. सिरसा SP को दी शिकायत
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्होंने सिरसा SP से बात करके लिखित शिकायत दी है। सिरसा की पुलिस इस पर जल्द कार्रवाई करके FIR दर्ज करेगी। गांव के लोगों के फोन आ रहे हैं। पहले भी शरारती तत्वों ने अभद्रता की थी
गांव धनाना निवासी दिनेश ने बताया कि पहले भी शरारती तत्वों द्वारा इस तरह की अभद्रता की जा चुकी है, लेकिन अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सबको पता चल गया। इससे पहले इस प्रतिमा की करीब 8 बार रिपेयरिंग करवाई जा चुकी है। पहले भी शरारती तत्वों द्वारा अभद्रता की गई और रोकने पर झगड़ा भी हुआ था। सिरसा SP को दी शिकायत… हरियाणा | दैनिक भास्कर
