हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। क्षेत्र में 60 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। विधायक कमलेश ठाकुर ने रविवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने नए न्यायालय परिसर, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस और विभिन्न पेयजल योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग द्वारा बनाए गए पार्क का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को दिए निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं। देहरा को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी विशेष ध्यान देहरा के विकास पर है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। क्षेत्र में सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिल्पी बेक्टा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन डॉ सुरेश वालिया, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अनीश ठाकुर और डीएफओ सन्नी वर्मा मौजूद रहे। परियोजनाओं के पूरा होने से मिलेगी सुविधाएं विधायक कमलेश ठाकुर के प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है। हाल ही में 6,001.48 लाख रुपए (60 करोड़ रुपए से अधिक) की योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में सड़क, जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे आगे भी देहरा के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। इन कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – नंदपुर बरियाल रोड का पुनर्निर्माण। – देहरा-जवाली रोड पर बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत। – गुलेर-नंदपुर रोड पर बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत। – भारी बारिश से क्षतिग्रस्त जल आपूर्ति योजना की बहाली। – करला कोटला (देहरा) में 33KVA/11KVA ट्रांसफॉर्मर की बहाली। हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। क्षेत्र में 60 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। विधायक कमलेश ठाकुर ने रविवार को क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विधायक ने नए न्यायालय परिसर, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस और विभिन्न पेयजल योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग द्वारा बनाए गए पार्क का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को दिए निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा में पूरे किए जाएं। देहरा को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी विशेष ध्यान देहरा के विकास पर है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। क्षेत्र में सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिल्पी बेक्टा, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन डॉ सुरेश वालिया, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अनीश ठाकुर और डीएफओ सन्नी वर्मा मौजूद रहे। परियोजनाओं के पूरा होने से मिलेगी सुविधाएं विधायक कमलेश ठाकुर के प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है। हाल ही में 6,001.48 लाख रुपए (60 करोड़ रुपए से अधिक) की योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में सड़क, जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वे आगे भी देहरा के विकास के लिए कार्य करती रहेंगी। इन कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – नंदपुर बरियाल रोड का पुनर्निर्माण। – देहरा-जवाली रोड पर बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत। – गुलेर-नंदपुर रोड पर बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत। – भारी बारिश से क्षतिग्रस्त जल आपूर्ति योजना की बहाली। – करला कोटला (देहरा) में 33KVA/11KVA ट्रांसफॉर्मर की बहाली। हिमाचल | दैनिक भास्कर
