लुधियाना| बस स्टैंड के निकट देह व्यापार का धंधा करने वाले 2 होटलों में पुलिस ने रेड की। इसमें शामिल 3 लड़कियों सहित 5 लोगों को पुलिस ने काबू किया है। इस मामले में थाना डिवीजन-5 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के निकट गुप्त सूचना के आधार पर जी-स्टार और अरमान होटल में रेड की थी। दोनों होटल से 3 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। जबकि जी-स्टार होटल के मालिक व मैनेजर बंटी व अरमान होटल के मालिक और मैनेजर परवेज खान को गिरफ्तार किया गया है। तीनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़कियों से होटल में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके धारा 164 के बयान दर्ज करवाए हैं। होटल मालिक और मैनेजर बंटी व परवेज के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया गया है। लुधियाना| बस स्टैंड के निकट देह व्यापार का धंधा करने वाले 2 होटलों में पुलिस ने रेड की। इसमें शामिल 3 लड़कियों सहित 5 लोगों को पुलिस ने काबू किया है। इस मामले में थाना डिवीजन-5 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के निकट गुप्त सूचना के आधार पर जी-स्टार और अरमान होटल में रेड की थी। दोनों होटल से 3 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। जबकि जी-स्टार होटल के मालिक व मैनेजर बंटी व अरमान होटल के मालिक और मैनेजर परवेज खान को गिरफ्तार किया गया है। तीनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़कियों से होटल में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने लड़कियों को अदालत में पेश कर उनके धारा 164 के बयान दर्ज करवाए हैं। होटल मालिक और मैनेजर बंटी व परवेज के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब का सबसे महंगा टोल 8 दिन से फ्री:किसान नेता बोले- करो या मरो वाली स्थिति, अब पीछे नहीं हटेंगे, 30 को जनसभा
पंजाब का सबसे महंगा टोल 8 दिन से फ्री:किसान नेता बोले- करो या मरो वाली स्थिति, अब पीछे नहीं हटेंगे, 30 को जनसभा पंजाब का सबसे महंगा लाड़ोवाल टोल प्लाजा पिछले 8 दिनों से पूरी तरह बंद है। आज किसानों का धरना 9वें दिन में प्रवेश कर गया है। 3.5 लाख से अधिक वाहन चालकों ने मुफ्त यात्रा की है। पुलिस ने भी टोल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। हर समय 50 से अधिक पुलिस कर्मी और खुफिया अधिकारी तैनात रहते हैं। किसान करीब 192 घंटे से डेरा डाले हुए हैं। हर दिन 1 करोड़ से अधिक टैक्स के रूप में वसूला जाता है इस टोल से हर दिन 1 करोड़ टैक्स वसूला जाता है। अभी तक करीब 8 करोड़ का टोल बाकी है। धरने को समर्थन देने के लिए हर दिन अलग-अलग समूहों और सामाजिक संगठनों के लोग पहुंच रहे हैं। जो भी टोल पर किसानों का समर्थन करने आ रहा है, वह धरने पर बैठे लोगों के लिए लड्डू, फल और मिठाई लेकर आ रहा है। सामाजिक संगठन और अन्य किसान समूह किसानों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम कर रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग सुबह-शाम चाय और छबील का इंतजाम कर रहे हैं। अब किसान पीछे नहीं हटेंगे प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि अब टोल प्लाजा पर करो या मरो वाली स्थिति है। किसान अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। एक साल में तीन बार रेट बढ़ाना कहां तक जायज है। सभी समर्थक जत्थेबंदियों को 30 जून को होने वाली मीटिंग के बारे में जानकारी दे दी गई है। 30 जून को टोल पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अगली रणनीति बनाई जाएगी। अगर 30 जून तक कोई भी अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों से बात नहीं करता और इस टोल की समय सीमा का सबूत नहीं दिखाता तो हर केबिन पर ताला लगा दिया जाएगा। बढ़ी हुई दरें 2 जून से लागू लाडोवाल टोल पर कार का पुराना टैक्स एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा। 2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और राउंड ट्रिप का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था। नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा। भारी निर्माण मशीनरी चार एक्सल वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 1140 और राउंड ट्रिप का 1715 था और मासिक पास 38,085 था। नई दर में एक तरफ का 1170 और पीछे का 1755 होगा और मासिक पास 39055 का होगा। सात और उससे अधिक एक्सल के लिए पुराना रेट एक तरफ का 1390, राउंड ट्रिप 2085 था। नई दर में एक तरफ का किराया 1425, वापस का 2140 और मासिक पास 47 हजार 545 होगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए पास का रेट भी 2 जून से 330 से बढ़ाकर 340 कर दिया गया है।

सभी पर्वों में छठ का विशेष महत्व, इसलिए यह महापर्व
सभी पर्वों में छठ का विशेष महत्व, इसलिए यह महापर्व भास्कर न्यूज | जालंधर सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन यानी सात नवंबर को डूबते सूर्य और आठ नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सिर्फ छठ पूजा ही ऐसा महापर्व है, जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की उपासना करती हैं। भगवान सूर्य पंचदेवों में शामिल हैं। हर शुभ काम की शुरुआत पंचदेवों की पूजा के साथ होती है। सूर्य देव को रोज सुबह अर्घ्य चढ़ाने और मंत्र का जप करने से भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, नकारात्मक विचार खत्म होते हैं और स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मॉडल हाउस के पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि छठ पूजा सूर्य उपासना का पर्व है। छठी माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी मानी गई हैं। इस वजह से संतान के सौभाग्य, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से छठ पूजा का व्रत किया जाता है। देवी सीता, कुंती और द्रौपदी ने भी छठ पूजा का व्रत किया था। सूर्य का आभार जताने के लिए लोग सूर्य पूजा करते आ रहे हैं। सूर्य को कृषि का आधार माना जाता है, क्योंकि सूर्य ही मौसम में परिवर्तन लाता है। सूर्य के कारण ही बादल जल बरसाने में सक्षम होता है। सूर्य अनाज को पकाता है। इसलिए सूर्य का आभार व्यक्त करने के लिए प्राचीन काल से लोग पूजा करते आ रहे हैं। वेदों में भी सूर्य को सबसे प्रमुख देवता के रूप में मान्यता है।

लुधियाना को लोहड़ी के बाद मिलेगा नया मेयर:AAP को बहुमत पूरा, महिला पार्षद को मिलेगी कमान; पार्टियों की लॉबिंग जारी
लुधियाना को लोहड़ी के बाद मिलेगा नया मेयर:AAP को बहुमत पूरा, महिला पार्षद को मिलेगी कमान; पार्टियों की लॉबिंग जारी लुधियाना, पंजाब में अब आम आदमी पार्टी का मेयर बनना तय हो गया है। आम आदमी पार्टी के पास अब कुल 46 पार्षद हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार रात करीब 10.30 बजे सियासी धमाका किया। उन्होंने कांग्रेस के दो और भाजपा के एक पार्षद को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया। वार्ड नंबर 45 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति परमिंदर सिंह सोमा और वार्ड नंबर 42 के पार्षद जगमीत सिंह नोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 21 से भाजपा पार्षद अनीता नंचहल और करण नंचहल भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बैंस ब्रदर्स को झटका मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इन्हें पार्टी में शामिल कराया। दोनों कांग्रेस पार्षद आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र से हैं। ऐसे में बैंस बंधुओं के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इन तीनों पार्षदों के शामिल होने से मेयर पद पर आम आदमी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है। देर रात आम आदमी पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी व मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि इन पार्षदों की ज्वाइनिंग लुधियाना में हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पास अब बहुमत है। इसलिए आम आदमी पार्टी अपना मेयर बना लेगी। महिला चेहरा होगा मेयर कुर्सी का हकदार
दो दिन पहले ही पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। उन्होंने नोटिफिकेशन में कहा था कि महिला को लुधियाना का मेयर बनाया जाएगा। लोहड़ी के बाद लुधियाना को नया मेयर मिलने की संभावना है।