कांगड़ा एयरपोर्ट पर हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार और भारतीय सेना पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि जब भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल विदेश यात्रा पर पाकिस्तान के आतंकवाद को उजागर कर रहा था, तब राहुल गांधी देश और सेना पर सवाल उठा रहे थे। उनकी यह बयानबाजी पाकिस्तान के दुष्प्रचार को मजबूत करती है। राहुल के इस दावे को किया खारिज अनुराग ठाकुर ने राहुल के इस दावे को खारिज किया कि ट्रंप प्रशासन के दबाव में मोदी सरकार ने भारत-पाक संघर्ष विराम स्वीकार किया। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। भाजपा सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी राजनीतिक पार्टियां सरकार के साथ थीं। उन्होंने राहुल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए। सीजफायर को लेकर कांग्रेस बीजेपी को घेर रही बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेर रही है। ठाकुर ने कहा कि राहुल की राजनीति अब नकारात्मक हो गई है। वह सत्ता से बाहर होने का दुख तो जता रहे हैं, लेकिन देश के साथ खड़े नहीं हैं। अनुराग ठाकुर उस संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, जो हाल ही में पाकिस्तान की आतंकवाद प्रायोजक भूमिका को उजागर करने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार और सेना का समर्थन करना चाहिए। कांगड़ा एयरपोर्ट पर हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की ऑपरेशन सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार और भारतीय सेना पर सवाल उठाकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि जब भारतीय संसद का प्रतिनिधिमंडल विदेश यात्रा पर पाकिस्तान के आतंकवाद को उजागर कर रहा था, तब राहुल गांधी देश और सेना पर सवाल उठा रहे थे। उनकी यह बयानबाजी पाकिस्तान के दुष्प्रचार को मजबूत करती है। राहुल के इस दावे को किया खारिज अनुराग ठाकुर ने राहुल के इस दावे को खारिज किया कि ट्रंप प्रशासन के दबाव में मोदी सरकार ने भारत-पाक संघर्ष विराम स्वीकार किया। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया। भाजपा सांसद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी राजनीतिक पार्टियां सरकार के साथ थीं। उन्होंने राहुल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए। सीजफायर को लेकर कांग्रेस बीजेपी को घेर रही बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेर रही है। ठाकुर ने कहा कि राहुल की राजनीति अब नकारात्मक हो गई है। वह सत्ता से बाहर होने का दुख तो जता रहे हैं, लेकिन देश के साथ खड़े नहीं हैं। अनुराग ठाकुर उस संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, जो हाल ही में पाकिस्तान की आतंकवाद प्रायोजक भूमिका को उजागर करने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार और सेना का समर्थन करना चाहिए। हिमाचल | दैनिक भास्कर
