हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। डमटाल थाना क्षेत्र के भदरोया गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रजनी वाला उर्फ रज्जी के घर से 62.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। महिला एक शातिर अपराधी एसपी अशोक रतन के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रजनी एक शातिर अपराधी है और इससे पहले भी उस पर एक मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तस्करी में शामिल लोगों की तलाश यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जिसमें पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। डमटाल थाना क्षेत्र के भदरोया गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रजनी वाला उर्फ रज्जी के घर से 62.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। महिला एक शातिर अपराधी एसपी अशोक रतन के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रजनी एक शातिर अपराधी है और इससे पहले भी उस पर एक मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। तस्करी में शामिल लोगों की तलाश यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जिसमें पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
दारचा शिंकुला में फटा बादल:नए व पुराने पुल पर फैली चट्टानें, यातायात हुआ बंद, रास्ते खोलने में लगेंगे 3 दिन
दारचा शिंकुला में फटा बादल:नए व पुराने पुल पर फैली चट्टानें, यातायात हुआ बंद, रास्ते खोलने में लगेंगे 3 दिन कुल्लू जिले में बादल फटने के कारण दारचा से लगभग 16 किमी दूर स्थित पुराने और नए पुलों को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण यातायात बंद हो गया है। बादल फटने के कारण दोनों पुलों पर बड़ी बड़ी चट्टानें फैल गई हैं। दारचा से लेह वाया शिंकुला शॉर्टकट रोड है। जिसे स्थानीय लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं। 2-3 दिन बाद रास्ते होंगे चालू सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 108 आरसीसी के अनुसार सड़क के रखरखाव कार्य को पूरा करने में 2-3 दिन का समय लग सकता है। सीमा सड़क संगठन ने पर्यटकों व आम जनता से अपील की है कि दारचा से शिंकुला सड़क का उपयोग तब तक न करें जब तक कि इसका उपयोग करने के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता है। इसे खोलने क लिए 2 से 3 दिन का समय लगेगा। आपातकालीन संपर्क जारी रास्ते बंद होने के बाद जिला आपातकालीन संचालन केंद्र लाहौल और स्पीति के द्वारा आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। जो 94594-61355, 01900-202509, 510 हैं।
रामपुर में हो रहा अग्निवीर टीमों का गठन:आगजनी से निपटने के लिए वन विभाग का पहल, जंगलों में बनाए जा रहे फायर बैरियर
रामपुर में हो रहा अग्निवीर टीमों का गठन:आगजनी से निपटने के लिए वन विभाग का पहल, जंगलों में बनाए जा रहे फायर बैरियर जिला शिमला के रामपुर में आग की घटनाओं को रोकने के लिए गांव गांव में वन अग्निवीर टीमों का गठन किया जा रहा है। डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने कहा कि आगजनी से निपटने के लिए रामपुर उपमंडल के विभिन्न गांव में अग्निवीर टीमें गठित की जा रही है, जिसमें स्वेच्छा से स्थानीय लोग आ रहे हैं। कई वनों में ग्रामीणों और वन कर्मियों द्वारा मिलकर वनों में फायर बैरियर भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को घासनियों से वनों में आग न फैलने देने के भी निर्देश दिए गए हैं। रामपुर वन मंडल की ओर से 9 और 10 दिसंबर को पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों, युवक मंडलों और महिला मंडलों को भी जागरूक किया गया। इस दौरान आगजनी की घटनाओं, वन संपदा और वन्य जीव जंतुओं को आग से बचाने बारे लोगों को जागरूक किया गया। अभी तक इन पंचायतों में चला अभियान
वहीं लोगों को आग से होने वाले नुकसान के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस संदर्भ में विभिन्न पंचायतों में अभी तक अभियान चलाया जा चुका है। रामपुर की मुनीश, थैली चकटी, ननखड़ी, अड्डू, शोली, भड़ावली, दत्तनगर, बड़ोग, लबाना सदाना, काओबिल, किन्नू, भगावट, सराहन, शाहधार, जघोरी, काशापाट, कुहल, तकलेच, दरकाली, रचोली, कलेडा, मझेवली और शिंगला पंचायतों में अभियान पूरा हो चुका है।
हिमाचल CM 5 दिन शिमला में नहीं मिलेंगे:मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएंगे, कल बेंगलुरु में होने वाली CWC में शामिल होंगे
हिमाचल CM 5 दिन शिमला में नहीं मिलेंगे:मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएंगे, कल बेंगलुरु में होने वाली CWC में शामिल होंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले 5 दिन तक शिमला में नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शिमला से दिल्ली रवाना होंगे और रात में दिल्ली में रुकंगे। दिल्ली से वह कल बेंगलुरु के लिए उड़ेंगे और दोपहर बाद बेंगलुरु में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग (CWC) में शामिल होंगे। CM सुक्खू 27 दिसंबर को बेंगलुरु में कांग्रेस पार्टी की रैली में शामिल होंगे। सीएम उसी दिन वापस दिल्ली लौटेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 28 दिसंबर को दिल्ली में ही रुकेंगे। इस दिन वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। 29 दिसंबर को वह वापस शिमला लौटेंगे। बता दें कि कर्नाटक के बेलगांम गांव में 1924 में एक अधिवेशन हुआ था। इसमें ही महात्मा गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इस अधिवेशन की एक शताब्दी के मौके पर कांग्रेस पार्टी कल CWC और परसो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बड़ी रैली करने जा रही है। प्रतिभा सिंह भी CWC में शामिल होने बेंगलुरु जाएंगी वहीं हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी CWC के लिए आज दिल्ली और कल बेंगलुरु पहुंचेंगी। प्रतिभा सिंह भी CWC मीटिंग में शामिल होंगी। कांग्रेस को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा CWC में देशभर में कांग्रेस की मजबूती को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल में नया संगठन बनाने को लेकर सीनियर नेताओं से चर्चा कर सकते है।