तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने धर्मशाला स्थित थेकचेन छोलिंग से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ को पत्र भेजा है। उन्होंने अल्बानीज़ को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने पत्र में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें कई बार ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिला। वहां के लोगों का स्नेह और अपनापन उनके दिल को छू गया। ऑस्ट्रेलियाई लोगों की करुणा, मानवता और अंतर-धार्मिक सौहार्द की भावना से वे बहुत प्रेरित हुए। तिब्बती धर्मगुरु ने ऑस्ट्रेलिया सरकार का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि तिब्बती लोगों की आजादी और गरिमा के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन महत्वपूर्ण है। पत्र के अंत में दलाई लामा ने प्रधानमंत्री अल्बानीज़ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे ऑस्ट्रेलियाई जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। साथ ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने धर्मशाला स्थित थेकचेन छोलिंग से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ को पत्र भेजा है। उन्होंने अल्बानीज़ को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने पत्र में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें कई बार ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिला। वहां के लोगों का स्नेह और अपनापन उनके दिल को छू गया। ऑस्ट्रेलियाई लोगों की करुणा, मानवता और अंतर-धार्मिक सौहार्द की भावना से वे बहुत प्रेरित हुए। तिब्बती धर्मगुरु ने ऑस्ट्रेलिया सरकार का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि तिब्बती लोगों की आजादी और गरिमा के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन महत्वपूर्ण है। पत्र के अंत में दलाई लामा ने प्रधानमंत्री अल्बानीज़ को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे ऑस्ट्रेलियाई जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। साथ ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
