धर्मसिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के तरीके पर भड़का गुर्जर समाज:पानीपत में महापंचायत; लोग बोले- धक्का देकर गिराया, हाथ में आया फैक्चर, जांच होनी चाहिए

धर्मसिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के तरीके पर भड़का गुर्जर समाज:पानीपत में महापंचायत; लोग बोले- धक्का देकर गिराया, हाथ में आया फैक्चर, जांच होनी चाहिए

पानीपत जिले के समालखा कस्बे के कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार धर्म सिंह छौक्कर के पक्ष में रविवार को महापंचायत हुई। समालखा में गुर्जर समाज के लोग धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आए हैं। समाज के लोगों ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के वक्त की वायरल वीडियो में उनके कपड़े फाड़ने की निंदा की है। गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बैठक की। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने इसकी अगुआई की। उन्होंने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और साथ ही गुर्जर समाज के सम्मानित नेता हैं। ईडी अधिकारियों ने उनको होटल के गेट के बाहर जमीन पर गिरा दिया। उनके कपडे़ तक फाड़ दिए गए और धक्का-मुक्की की है। पूर्व विधायक के हाथ में फ्रेक्चर तक आ गया। यह निंदनीय है और समाज ईडी अधिकारियों के इस रवैये से खफा है। समाज के लाेग बोले- पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं समाज के लोगों ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। गुरुग्राम रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं है। उनको साजिश के तहत फंसाया गया है। राजकुमार छौक्कर ने कहा कि समाज एकजुट है और सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान नफे सिंह बली,जय सिंह छौक्कर पट्टीकल्याणा, अनिल छौक्कर, पूर्व सरपंच रजनीश छौक्कर ढोडपुर, पूर्व सरपंच भुवनेश छौक्कर, महेंद्र कहराणा व राजबीर चुलकाना उपस्थित रहे। यह है मामला समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं। ईडी की टीम ने गत दिनों पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक धर्म सिंह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। ईडी सील कर चुकी है प्रॉपर्टी ईडी की टीम 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे परिवार सहित गुरुग्राम में रहते हैं। यह भी पढे़… हरियाणा कांग्रेस के पूर्व MLA की गिरफ्तारी का VIDEO:भागने की कोशिश की, ED कर्मचारी ने धक्का देकर नीचे गिराया, शर्ट भी फाड़ी हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को कल (5 मई) जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पकड़ने पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की। यह देख ED के कर्मचारी ने छौक्कर को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छौक्कर जमीन पर गिर पड़े। (पूरी खबर पढ़े) पानीपत जिले के समालखा कस्बे के कांग्रेस से पूर्व विधायक एवं मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार धर्म सिंह छौक्कर के पक्ष में रविवार को महापंचायत हुई। समालखा में गुर्जर समाज के लोग धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में आए हैं। समाज के लोगों ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के वक्त की वायरल वीडियो में उनके कपड़े फाड़ने की निंदा की है। गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को उत्सव गार्डन में 36 बिरादरी की बैठक की। गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने इसकी अगुआई की। उन्होंने कहा कि धर्म सिंह छौक्कर समालखा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और साथ ही गुर्जर समाज के सम्मानित नेता हैं। ईडी अधिकारियों ने उनको होटल के गेट के बाहर जमीन पर गिरा दिया। उनके कपडे़ तक फाड़ दिए गए और धक्का-मुक्की की है। पूर्व विधायक के हाथ में फ्रेक्चर तक आ गया। यह निंदनीय है और समाज ईडी अधिकारियों के इस रवैये से खफा है। समाज के लाेग बोले- पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं समाज के लोगों ने कहा कि यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। गुरुग्राम रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट में पूर्व विधायक का सीधे तौर पर कोई हाथ नहीं है। उनको साजिश के तहत फंसाया गया है। राजकुमार छौक्कर ने कहा कि समाज एकजुट है और सरकार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है। इस मौके पर चौबीसी के प्रधान नफे सिंह बली,जय सिंह छौक्कर पट्टीकल्याणा, अनिल छौक्कर, पूर्व सरपंच रजनीश छौक्कर ढोडपुर, पूर्व सरपंच भुवनेश छौक्कर, महेंद्र कहराणा व राजबीर चुलकाना उपस्थित रहे। यह है मामला समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर गुरुग्राम में मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज है। ईडी को पूर्व विधायक की तलाश थी। उनको विधानसभा चुनाव के दौरान भी नोटिस जारी किया था। वे इसके बाद भी हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इस मामले में उनके दो बेटे भी आरोपी हैं। ईडी की टीम ने गत दिनों पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पूर्व विधायक धर्म सिंह जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं और उनके कपड़े भी फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। ईडी सील कर चुकी है प्रॉपर्टी ईडी की टीम 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कुछ दिन पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। धर्म सिंह छौक्कर पानीपत की समालखा सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वे परिवार सहित गुरुग्राम में रहते हैं। यह भी पढे़… हरियाणा कांग्रेस के पूर्व MLA की गिरफ्तारी का VIDEO:भागने की कोशिश की, ED कर्मचारी ने धक्का देकर नीचे गिराया, शर्ट भी फाड़ी हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को कल (5 मई) जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली के फाइव स्टार होटल में पकड़ने पहुंची तो उन्होंने भागने की कोशिश की। यह देख ED के कर्मचारी ने छौक्कर को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्कामुक्की में छौक्कर जमीन पर गिर पड़े। (पूरी खबर पढ़े)   हरियाणा | दैनिक भास्कर