जालंधर| अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, न्यू बारादरी में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्षता गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास जी भगवान विष्णु जी के अंशावतार हैं, जिन्होंने महाभारत रूपी ज्ञान के दीप को प्रज्वलित किया। इस अवसर पर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि महर्षि वेदव्यास जी ने वैदिक सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन करने वाले अद्वितीय वैदिक धर्म ग्रंथों की रचना कर वैदिक सनातन ज्ञान निधि ग्रन्थों को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान यहां मोहनलाल शर्मा, छीतर मल शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, गुलशन सभ्रवाल, गुरबचन सिंह, सुभाष शर्मा, संदीप खोसला, रामकिशन सैनी, चेतन वालिया व अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। जालंधर| अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर, न्यू बारादरी में गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्षता गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास जी भगवान विष्णु जी के अंशावतार हैं, जिन्होंने महाभारत रूपी ज्ञान के दीप को प्रज्वलित किया। इस अवसर पर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि महर्षि वेदव्यास जी ने वैदिक सनातन संस्कृति का मार्गदर्शन करने वाले अद्वितीय वैदिक धर्म ग्रंथों की रचना कर वैदिक सनातन ज्ञान निधि ग्रन्थों को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान यहां मोहनलाल शर्मा, छीतर मल शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, गुलशन सभ्रवाल, गुरबचन सिंह, सुभाष शर्मा, संदीप खोसला, रामकिशन सैनी, चेतन वालिया व अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
