जालंधर| देहात पुलिस ने नशे की लत के खिलाफ चलाए जा रहे संपर्क मुहिम के तहत थाना पतारा के जेतेवाली गांव के दो युवकों को जालंधर के सिविल अस्पताल के मॉडल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया। स्थानीय पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक 34 से 40 साल के बीच के हैं। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया िक नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सा देखभाल और परामर्श सहित व्यापक उपचार िदया जाएगा। इसका लक्ष्य रोगियों को समाज में फिर से शामिल करना है। जालंधर| देहात पुलिस ने नशे की लत के खिलाफ चलाए जा रहे संपर्क मुहिम के तहत थाना पतारा के जेतेवाली गांव के दो युवकों को जालंधर के सिविल अस्पताल के मॉडल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराया। स्थानीय पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक 34 से 40 साल के बीच के हैं। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया िक नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सा देखभाल और परामर्श सहित व्यापक उपचार िदया जाएगा। इसका लक्ष्य रोगियों को समाज में फिर से शामिल करना है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

फाजिल्का बॉर्डर से BSF ने ड्रग तस्कर पकड़ा:पाकिस्तानी युवकों के संपर्क में था; सीमा पर हलचल के बाद गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
फाजिल्का बॉर्डर से BSF ने ड्रग तस्कर पकड़ा:पाकिस्तानी युवकों के संपर्क में था; सीमा पर हलचल के बाद गिरफ्तार, मोबाइल जब्त बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने पंजाब के फाजिल्का बॉर्डर पर भारतीय तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। BSF ने इनपुट के बाद ये कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सरहद पर ड्रग्स की तस्करी को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। लेकिन BSF जवानों ने घात लगाकर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। BSF की तरफ से पकड़े गए आरोपी की पहचान फाजिल्का के सोना नानक गांव निवासी जज सिंह के तौर पर हुई है। BSF ने आरोपी को फाजिल्का के सरहदी गांव डोना नानक से गिरफ्तार किया है। BSF अधिकारियों ने जानकारी दी कि तस्कर जज सिंह संदिग्ध तस्करों की सूची में था। उसका नाम पूर्व में गिरफ्तार ड्रग तस्करों से पूछताछ के दौरान सहयोगी के रूप में सामने आया था। तस्कर कई मामलों में फरार चल रहा था बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार वह कई नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जिसमें कई संदिग्ध संपर्क भी मिले हैं। इस फोन में कुछ पाकिस्तानी तस्करों के फोन नंबर भी मिले हैं। जिनकी जांच चल रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया बीएसएफ जवानों ने कई घंटों की पूछताछ के बाद आरोपी को फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद आरोपी के सीमा पार और भारत में कई अन्य संपर्कों का पता चल सकता है। बीएसएफ की इस सफलता से पाकिस्तान से जुड़ी तस्करी की चेन को तोड़ने में सफलता मिली है।

कपूरथला में रिश्वत लेते ATP और आर्किटेक्ट गिरफ्तार:नक्शा मंजूरी के लिए मांगे थे 1.5 लाख, 50 हजार में डील; विजिलेंस ने पकड़ा
कपूरथला में रिश्वत लेते ATP और आर्किटेक्ट गिरफ्तार:नक्शा मंजूरी के लिए मांगे थे 1.5 लाख, 50 हजार में डील; विजिलेंस ने पकड़ा कपूरथला के फगवाड़ा नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक टाउन प्लानर (ATP) राज कुमार और एक निजी आर्किटेक्ट राजेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय निवासी ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आर्किटेक्ट ने उसके घर का नक्शा पास करवाने के लिए 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह राशि 50 हजार रुपए तय हुई। 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज की टीम ने कार्रवाई की। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जालंधर रेंज के विजिलेंस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

अकाली दल के पुनर्गठन के लिए पंथक कॉन्फ्रेंस:फतेहगढ़ साहिब में पूर्व जत्थेदार बोले-एक परिवार के कब्जे वाली पार्टियां खत्म, पंजाब को एकजुटता की जरूरत
अकाली दल के पुनर्गठन के लिए पंथक कॉन्फ्रेंस:फतेहगढ़ साहिब में पूर्व जत्थेदार बोले-एक परिवार के कब्जे वाली पार्टियां खत्म, पंजाब को एकजुटता की जरूरत फतेहगढ़ साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति ने पंथक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में अकाली और पंथक नेता मौजूद रहे। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब आज लावारिस महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के हितों के लिए शिरोमणि अकाली दल के पुनर्गठन हेतु 7 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसमें से 5 सदस्य आज भी हुकुमनामे के अनुसार काम कर रहे हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि एक परिवार के कब्जे वाली पार्टियां सदा के लिए खत्म हो गईं। अकाली दल को कारपोरेट बनाने का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली दल को एक ही परिवार ने अपनी जागीर समझा और इसे कारपोरेट बना दिया। उन्होंने कहा कि जिन शख्सियतों ने पंथ की बात की, उन्हें जिम्मेदारी से हटा दिया गया। बादल परिवार पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप पूर्व जत्थेदार ने बादल परिवार पर भाजपा के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल एसजीपीसी चुनाव नहीं चाहते। उनका मानना है कि चुनाव होते ही बादल परिवार के हाथों से एसजीपीसी निकल जाएगी। इसी कारण केंद्र सरकार भी चुनाव नहीं करवा रही। मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि अकाली दल को पहले जैसे त्याग, सेवा और कुर्बानी की भावना वाले नेताओं की जरूरत है।