नूंह में बिहार की एक युवती के साथ गैंगरेप:अपने दोस्त से मिलने आई थी युवती,आरोपी ने अपने तीन दोस्तों से भी कराया दुष्कर्म

नूंह में बिहार की एक युवती के साथ गैंगरेप:अपने दोस्त से मिलने आई थी युवती,आरोपी ने अपने तीन दोस्तों से भी कराया दुष्कर्म

हरियाणा के नूंह जिले में नोएडा की युवती से गैंगरेप किया गया। युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। पहले बॉयफ्रेंड ने उसका रेप किया, फिर अपने 3 दोस्तों को उसे सौंप कर हवस कर शिकार बनवाया। हालत बिगड़ने पर उसे चारों उसे फेंक कर भाग गए। होश में आने पर किसी तरह नोएडा पहुंची युवती और वहां जीरो FIR दर्ज कराई। नोएडा से स्थानांतरित होकर आई जीरो FIR के आधार पर नूंह महिला थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस का अभी तक युवती से संपर्क नहीं हुआ है। उसका मोबाइल भी बंद है। अब जानिए इस मामले में कब-क्या हुआ… बॉयफ्रेंड से मिलने नूंह आई थी युवती पीड़िता की शिकायत अनुसार वह 4 नवंबर 2024 को अपने बॉयफ्रेंड फूल किशोर गुप्ता निवासी फिरोजाबाद से मिलने तावडू आई थी। आरोप है कि फूल कुमार उसे एक कमरे में ले गया और जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद फूल किशोर उसे कमरे में बंद कर उसे चला गया। इसके बाद फूल कुमार का दोस्त मोमिन खान वहां आ गया और उसने भी उसके साथ रेप किया। वह रोई और चिल्लाई तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद मोमीन भी उसे कमरे में बंद कर चला गया। बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों से भी करवाया रेप
पीड़िता के अनुसार, फूल कुमार लौटा और अगले दिन उसे दूसरी जगह ले गया। यहां फूल कुमार के दो अन्य दोस्तों अमित सिंह और गंजे सिंह ने भी उसके साथ रेप किया। कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की गई। भूखा प्यासा रखा गया। वह घर जाने देने की की गुहार लगाती तो उसके साथ मारपीट की जाती और रेप किया जाता। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सड़क पर फेंका, बहन को दी जानकारी
पीड़िता के अनुसार, दो दिन से रेप और मारपीट से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर आरोपी उसे बेसुध हालत में नूंह में फेंक गए। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता ने एक राहगीर के मोबाइल से अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नोएडा से उसकी बहन नूंह पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। नोएडा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR
पीड़िता के अनुसार, बहन ने उसका नोएडा लेजाकर उपचार कराया। साथ ही नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। नोएडा पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया और जीरो FIR दर्ज कर ली। साथ ही नूंह पुलिस से इस बारे में संपर्क किया। नूंह पुलिस को जानकारी देने के साथ जीरो FIR वहां भेज दी। युवती से नहीं हो पा रहा संपर्क
महिला थाना नूंह पुलिस ने नोएडा से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि मामले में शिकायत देने के बाद से युवती पुलिस के संपर्क से दूर है। लगातार पुलिस पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस फोन लोकेशन से भी युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मगर, फोन बंद होने के चलते लोकेशन भी नहीं मिल रही है। युवती से संपर्क होने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के नूंह जिले में नोएडा की युवती से गैंगरेप किया गया। युवती यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। पहले बॉयफ्रेंड ने उसका रेप किया, फिर अपने 3 दोस्तों को उसे सौंप कर हवस कर शिकार बनवाया। हालत बिगड़ने पर उसे चारों उसे फेंक कर भाग गए। होश में आने पर किसी तरह नोएडा पहुंची युवती और वहां जीरो FIR दर्ज कराई। नोएडा से स्थानांतरित होकर आई जीरो FIR के आधार पर नूंह महिला थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस का अभी तक युवती से संपर्क नहीं हुआ है। उसका मोबाइल भी बंद है। अब जानिए इस मामले में कब-क्या हुआ… बॉयफ्रेंड से मिलने नूंह आई थी युवती पीड़िता की शिकायत अनुसार वह 4 नवंबर 2024 को अपने बॉयफ्रेंड फूल किशोर गुप्ता निवासी फिरोजाबाद से मिलने तावडू आई थी। आरोप है कि फूल कुमार उसे एक कमरे में ले गया और जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद फूल किशोर उसे कमरे में बंद कर उसे चला गया। इसके बाद फूल कुमार का दोस्त मोमिन खान वहां आ गया और उसने भी उसके साथ रेप किया। वह रोई और चिल्लाई तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद मोमीन भी उसे कमरे में बंद कर चला गया। बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों से भी करवाया रेप
पीड़िता के अनुसार, फूल कुमार लौटा और अगले दिन उसे दूसरी जगह ले गया। यहां फूल कुमार के दो अन्य दोस्तों अमित सिंह और गंजे सिंह ने भी उसके साथ रेप किया। कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की गई। भूखा प्यासा रखा गया। वह घर जाने देने की की गुहार लगाती तो उसके साथ मारपीट की जाती और रेप किया जाता। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सड़क पर फेंका, बहन को दी जानकारी
पीड़िता के अनुसार, दो दिन से रेप और मारपीट से उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर आरोपी उसे बेसुध हालत में नूंह में फेंक गए। थोड़ा होश में आने पर पीड़िता ने एक राहगीर के मोबाइल से अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नोएडा से उसकी बहन नूंह पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। नोएडा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR
पीड़िता के अनुसार, बहन ने उसका नोएडा लेजाकर उपचार कराया। साथ ही नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। नोएडा पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया और जीरो FIR दर्ज कर ली। साथ ही नूंह पुलिस से इस बारे में संपर्क किया। नूंह पुलिस को जानकारी देने के साथ जीरो FIR वहां भेज दी। युवती से नहीं हो पा रहा संपर्क
महिला थाना नूंह पुलिस ने नोएडा से भेजी गई जीरो एफआईआर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि मामले में शिकायत देने के बाद से युवती पुलिस के संपर्क से दूर है। लगातार पुलिस पीड़िता से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस फोन लोकेशन से भी युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मगर, फोन बंद होने के चलते लोकेशन भी नहीं मिल रही है। युवती से संपर्क होने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर