नूंह में राजस्थान रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारी:ड्राइवर और महिला की मौके पर मौत; एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

नूंह में राजस्थान रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारी:ड्राइवर और महिला की मौके पर मौत; एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

हरियाणा के नूंह जिले में राजस्थान रोडवेज की ओवरस्पीड बस ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर और महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई। जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया है। हादसा दिल्ली अलवर रोड पर हुआ। टक्कर लगने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान कमलेश करीब (52) के नाम से हुई, जो नगीना की रहने वाली थी। वहीं अभी ऑटो ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है। अन्य घायल महिला भी मृतक महिला की परिचित है। जिसकी पहचान सविता (42) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। मृतक और घायल महिला के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं……. हरियाणा के नूंह जिले में राजस्थान रोडवेज की ओवरस्पीड बस ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर और महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई। जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया है। हादसा दिल्ली अलवर रोड पर हुआ। टक्कर लगने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान कमलेश करीब (52) के नाम से हुई, जो नगीना की रहने वाली थी। वहीं अभी ऑटो ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है। अन्य घायल महिला भी मृतक महिला की परिचित है। जिसकी पहचान सविता (42) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। मृतक और घायल महिला के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…….   हरियाणा | दैनिक भास्कर