हरियाणा में CET एग्जाम के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन:फॉर्म भरने के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी; चेयरमैन ने बताए 5 फायदे

हरियाणा में CET एग्जाम के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन:फॉर्म भरने के लिए डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी; चेयरमैन ने बताए 5 फायदे

हरियाणा में ग्रुप सी और डी भर्ती के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसको लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी की है। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी सूचना दी है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट्स तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। खुद फॉर्म भरने की दी सलाह
आयोग के चेयरमैन ने कहा कि युवा अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुद भरें, ताकि गलती होने की संभावना कम हो। किसी अन्य से फॉर्म न भरवाएं। कुछ सालों में आयोग ने यह अनुभव किया है कि युवाओं द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती की वजह से उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसी गलती करने से बचें। अपना फॉर्म खुद भरें। CET के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट जरूरी… वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू होगी
हिम्मत सिंह ने बताया कि CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू करने जा रहे हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी युवा ने 10वीं की परीक्षा पास की है, तो वह CET के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद जब वह 12वीं पास करेगा, तो सिर्फ उसे अपनी मार्कशीट अपडेट करनी होगी। रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे
हरियाणा सरकार की तरफ से CET को लेकर जरूरी संशोधन जनवरी में ही किए जा चुके हैं। संशोधन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अब तक चार गुना बुलाए जाते थे। इसके अलावा ग्रुप C और D की भर्ती के लिए आर्थिक और सामाजिक आधार पर मिलने वाले 5 अंक को हटा दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर रोक लगा दी थी। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा में ग्रुप सी और डी भर्ती के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसको लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट जारी की है। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी सूचना दी है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वह अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट्स तैयार रखें ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। खुद फॉर्म भरने की दी सलाह
आयोग के चेयरमैन ने कहा कि युवा अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुद भरें, ताकि गलती होने की संभावना कम हो। किसी अन्य से फॉर्म न भरवाएं। कुछ सालों में आयोग ने यह अनुभव किया है कि युवाओं द्वारा दूसरों से भरवाए गए फॉर्म में हुई गलती की वजह से उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ऐसी गलती करने से बचें। अपना फॉर्म खुद भरें। CET के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट जरूरी… वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू होगी
हिम्मत सिंह ने बताया कि CET के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू करने जा रहे हैं। उदाहरण के लिए यदि किसी युवा ने 10वीं की परीक्षा पास की है, तो वह CET के लिए रजिस्ट्रेशन करेगा। इसके बाद जब वह 12वीं पास करेगा, तो सिर्फ उसे अपनी मार्कशीट अपडेट करनी होगी। रजिस्ट्रेशन की कोई जरूरत नहीं होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे
हरियाणा सरकार की तरफ से CET को लेकर जरूरी संशोधन जनवरी में ही किए जा चुके हैं। संशोधन के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों से 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। अब तक चार गुना बुलाए जाते थे। इसके अलावा ग्रुप C और D की भर्ती के लिए आर्थिक और सामाजिक आधार पर मिलने वाले 5 अंक को हटा दिया गया है। इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस पर रोक लगा दी थी। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर