नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पांच बच्चों की मां के साथ रेप करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उक्त आरोपियों ने महिला व उसके पति पर समझौते का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे 3 लोग घायल हो गए। आरोपियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों में लाठियां लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रात के समय घर में घुसा आरोपी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पति ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर रहते हैं। 24 मई की रात महिला अपने पांच बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला रमजान घर में घुस गया और महिला के मुंह को बंद कर एक अन्य कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी रमजान ने जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा उनका एक लड़का जाग गया और अन्य लोगों को जगा दिया। यह देख आरोपी महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। पति को फोन पर दी जानकारी महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरी वारदात के बारे में अपने पति को फोन के माध्यम से जानकारी दी। जिसके बाद महिला का पति घर पहुंच गया। जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर जाकर उसका विरोध किया तो उक्त आरोपी के परिजनों ने बिरादरी तौर पर मामले में समझौता करने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने बिरादरी तौर पर भी कोई फैसला नहीं किया। बीते मंगलवार को आरोपी घर आए और चुपचाप फैसला करने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़ित परिवार ने मना किया तो आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। लाठियों से लैस होकर आए आरोपी आरोपियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आरोपी लाठियां से लैस दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग पथराव भी कर रहे है। इस हमले में पीड़ित परिवार के तीन लोगों को चोट आई हैं। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें आरोपी देखकर भाग गए। फिलहाल महिला ने रमजान, शाहिस्ता, जुन्नी और निसार के खिलाफ आंकेड़ा पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पांच बच्चों की मां के साथ रेप करने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उक्त आरोपियों ने महिला व उसके पति पर समझौते का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे 3 लोग घायल हो गए। आरोपियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों में लाठियां लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रात के समय घर में घुसा आरोपी पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पति ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर रहते हैं। 24 मई की रात महिला अपने पांच बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला रमजान घर में घुस गया और महिला के मुंह को बंद कर एक अन्य कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी रमजान ने जबरन उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा उनका एक लड़का जाग गया और अन्य लोगों को जगा दिया। यह देख आरोपी महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। पति को फोन पर दी जानकारी महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरी वारदात के बारे में अपने पति को फोन के माध्यम से जानकारी दी। जिसके बाद महिला का पति घर पहुंच गया। जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर जाकर उसका विरोध किया तो उक्त आरोपी के परिजनों ने बिरादरी तौर पर मामले में समझौता करने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने बिरादरी तौर पर भी कोई फैसला नहीं किया। बीते मंगलवार को आरोपी घर आए और चुपचाप फैसला करने का दबाव बनाने लगे। जब पीड़ित परिवार ने मना किया तो आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। लाठियों से लैस होकर आए आरोपी आरोपियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आरोपी लाठियां से लैस दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग पथराव भी कर रहे है। इस हमले में पीड़ित परिवार के तीन लोगों को चोट आई हैं। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें आरोपी देखकर भाग गए। फिलहाल महिला ने रमजान, शाहिस्ता, जुन्नी और निसार के खिलाफ आंकेड़ा पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
