भिवानी में खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई ब्रेजा:एक की मौत, 4 लोग घायल, इनमें बच्चे भी शामिल; पेड़ की छांव में खाना खाने रुकी थीं सवारियां

भिवानी में खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई ब्रेजा:एक की मौत, 4 लोग घायल, इनमें बच्चे भी शामिल; पेड़ की छांव में खाना खाने रुकी थीं सवारियां

भिवानी जिले के सिवानी में नेशनल हाईवे-52 पर एक टूरिस्ट बस खड़ी थी, जिसकी सवारियां पेड़ों के नीचे खाना खा रही थीं। इसी दौरान बस के पीछे से आ रही ब्रेजा कार बस से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार 5 लोग घायल हुए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार के गांव कापड़ो निवासी अनूप के रूप में हुई। हादसा गांव गैंडावास के पास आज दोपहर करीब 2 बजे हुआ है। सभी घायलों को पहले सिवानी के सामान्य अस्पताल लाया गया। घायल हिसार के पास स्थित गांव कापड़ो के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हुई है। एक घायल की स्थिति गंभीर सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया है। एक घायल की स्थिति गंभीर है। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। भिवानी जिले के सिवानी में नेशनल हाईवे-52 पर एक टूरिस्ट बस खड़ी थी, जिसकी सवारियां पेड़ों के नीचे खाना खा रही थीं। इसी दौरान बस के पीछे से आ रही ब्रेजा कार बस से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार 5 लोग घायल हुए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिसार के गांव कापड़ो निवासी अनूप के रूप में हुई। हादसा गांव गैंडावास के पास आज दोपहर करीब 2 बजे हुआ है। सभी घायलों को पहले सिवानी के सामान्य अस्पताल लाया गया। घायल हिसार के पास स्थित गांव कापड़ो के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हुई है। एक घायल की स्थिति गंभीर सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरेंद्र ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया है। एक घायल की स्थिति गंभीर है। थाना प्रभारी अमरदीप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर