पंजाब के मोहाली स्थित एक पाॅश सोसाइटी में रहने वाले पंजाबी कलाकार कुलजिंदर सिद्धू व उनकी पत्नी पर एक व्यक्ति ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ करने व सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है। वहीं, पंजाबी एक्टर ने अपने बयान दर्ज करवा दिए है। एक्टर कुलजिंदर सिंह ने खुद पर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता ने अपनी गाड़ी हमारी गाड़ियों के आगे लगा दी थी। करीब डेढ़ दिन वह उसकी वजह से परेशान हुए। फिर उसने उनकी पत्नी से गलत व्यवहार किया था। जिसके चलते यह स्थिति बनी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते है कि यह मामला आगे न बढ़े। सोसाइटी वाले बैठकर मामले हल काे करने में लगे है। पंजाब के मोहाली स्थित एक पाॅश सोसाइटी में रहने वाले पंजाबी कलाकार कुलजिंदर सिद्धू व उनकी पत्नी पर एक व्यक्ति ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ करने व सोने की अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है। वहीं, पंजाबी एक्टर ने अपने बयान दर्ज करवा दिए है। एक्टर कुलजिंदर सिंह ने खुद पर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता ने अपनी गाड़ी हमारी गाड़ियों के आगे लगा दी थी। करीब डेढ़ दिन वह उसकी वजह से परेशान हुए। फिर उसने उनकी पत्नी से गलत व्यवहार किया था। जिसके चलते यह स्थिति बनी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते है कि यह मामला आगे न बढ़े। सोसाइटी वाले बैठकर मामले हल काे करने में लगे है। पंजाब | दैनिक भास्कर
