पंजाब की युवती ने मालदीव में किया सुसाइड:छह महीने पहले वर्क परमिट पर गई थी, शव भारत पहुंचा, पति पर आरोप

पंजाब की युवती ने मालदीव में किया सुसाइड:छह महीने पहले वर्क परमिट पर गई थी, शव भारत पहुंचा, पति पर आरोप

पंजाब के बनूड़ की रहने वाली गुरप्रीत कौर (24) ने मालदीव में आत्महत्या कर ली है। वह छह महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। गुरप्रीत का शव भारत पहुंच चुका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मालदीव की पुलिस ने जो दस्तावेज भेजे हैं, उन्हें अनुवाद करवाने का काम चल रहा है, क्योंकि दस्तावेज फारसी भाषा में हैं। बनूड़ पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मालदीव पुलिस की जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अप्रैल में हुई थी लव मैरिज मृतका की पिछले साल अप्रैल में फिरोजपुर के जीरा निवासी सागर से लव मैरिज हुई थी। मृतका के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में उसके पति पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम ऑनर्स तक पढ़ी हुई थी और छह महीने पहले ही वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। मृतका का पति भारत में ही था। 11 जून को परिवार की बेटी से बात हुई थी, और उसी रात यह घटना घटी। इस बारे में मृतका की सहेली ने परिवार को सूचित किया। पति नहीं कर रह था बात मृतका के परिजनों ने बातया कुछ दिनों से उसका पति उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे वह परेशान थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने मांग की है कि उनकी बेटी को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शव भारत पहुंचा, मोहाली में पोस्टमार्टम घटना के बाद शुक्रवार को मृतका का शव भारत पहुंचा। इसके बाद मोहाली में शव का पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।इससे पहले, स्टडी वीजा पर कनाडा गई डेराबस्सी की एक बेटी का शव भी संदिग्ध हालत में मिला था। उस मामले की जांच अभी भी चल रही है। पंजाब के बनूड़ की रहने वाली गुरप्रीत कौर (24) ने मालदीव में आत्महत्या कर ली है। वह छह महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। गुरप्रीत का शव भारत पहुंच चुका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मालदीव की पुलिस ने जो दस्तावेज भेजे हैं, उन्हें अनुवाद करवाने का काम चल रहा है, क्योंकि दस्तावेज फारसी भाषा में हैं। बनूड़ पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मालदीव पुलिस की जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। अप्रैल में हुई थी लव मैरिज मृतका की पिछले साल अप्रैल में फिरोजपुर के जीरा निवासी सागर से लव मैरिज हुई थी। मृतका के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में उसके पति पर परेशान करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम ऑनर्स तक पढ़ी हुई थी और छह महीने पहले ही वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। मृतका का पति भारत में ही था। 11 जून को परिवार की बेटी से बात हुई थी, और उसी रात यह घटना घटी। इस बारे में मृतका की सहेली ने परिवार को सूचित किया। पति नहीं कर रह था बात मृतका के परिजनों ने बातया कुछ दिनों से उसका पति उससे बात नहीं कर रहा था, जिससे वह परेशान थी। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने मांग की है कि उनकी बेटी को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शव भारत पहुंचा, मोहाली में पोस्टमार्टम घटना के बाद शुक्रवार को मृतका का शव भारत पहुंचा। इसके बाद मोहाली में शव का पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।इससे पहले, स्टडी वीजा पर कनाडा गई डेराबस्सी की एक बेटी का शव भी संदिग्ध हालत में मिला था। उस मामले की जांच अभी भी चल रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर