पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:धूल भरी आंधी चलेगी, नौतपा के दौरान नहीं चली लू, बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 42.7 डिग्री

पंजाब के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:धूल भरी आंधी चलेगी, नौतपा के दौरान नहीं चली लू, बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 42.7 डिग्री

पंजाब में इस बार नौतपा के दिनों में गर्मी का प्रकोप नहीं बढ़ा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों विभिन्न जिलों में मौसम में आए बदलाव के साथ ही औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 2 जून 2025 को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज भी राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, आज राज्य के 16 जिलों में बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश तो होगी ही, साथ ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं, 2 जून के साथ ही नौतपा के 9 दिन पूरे हो गए हैं। इस सीजन में पंजाब में एक भी दिन गर्मी नहीं चली। हालांकि, ज्योतिषियों का मानना ​​है कि इसका असर मानसून पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर नौतपा के दौरान तेज गर्मी नहीं पड़ी तो बारिश का मौसम कमजोर हो सकता है। इसका जलाशयों और कृषि पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। आज तेज हवाओं की चेतावनी की जारी मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की गिरावट आई। कहीं भी बारिश नहीं हुई, और अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं आने वाले दिनों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। 3 जून- पंजाब के चार जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 से 6 जून- पंजाब के जिलों में आज व आने वाले दिनों में किसी तरह का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बांधों में जलस्तर अब तक संतोषजनक बीते साल कम बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल व राजस्थान को पानी पहुंचाने वाले बांधों की स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, फिलहाल जल संकट की कोई चिंता नहीं है। उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों-हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में स्थित छह बड़े जलाशयों की कुल क्षमता 18.01 बिलियन क्यूबिक मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 1 जून 2025 तक इनमें कुल 15.96 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद है, जो कुल क्षमता का लगभग 89% है। यह स्थिति न केवल पिछले साल से बेहतर है, बल्कि पिछले 10 सालों के औसत भंडारण से भी अधिक है। इससे साफ है कि पीने का पानी, सिंचाई और बिजली उत्पादन जैसी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है। पिछले साल इसी समय पर स्टोरेज 76% और पिछले 10 वर्षों का औसत 77% था। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। पंजाब में इस बार नौतपा के दिनों में गर्मी का प्रकोप नहीं बढ़ा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों विभिन्न जिलों में मौसम में आए बदलाव के साथ ही औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 2 जून 2025 को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज भी राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं, आज राज्य के 16 जिलों में बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश तो होगी ही, साथ ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है। वहीं, 2 जून के साथ ही नौतपा के 9 दिन पूरे हो गए हैं। इस सीजन में पंजाब में एक भी दिन गर्मी नहीं चली। हालांकि, ज्योतिषियों का मानना ​​है कि इसका असर मानसून पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि अगर नौतपा के दौरान तेज गर्मी नहीं पड़ी तो बारिश का मौसम कमजोर हो सकता है। इसका जलाशयों और कृषि पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है। आज तेज हवाओं की चेतावनी की जारी मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार सोमवार को तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की गिरावट आई। कहीं भी बारिश नहीं हुई, और अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं आने वाले दिनों में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। 3 जून- पंजाब के चार जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 से 6 जून- पंजाब के जिलों में आज व आने वाले दिनों में किसी तरह का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बांधों में जलस्तर अब तक संतोषजनक बीते साल कम बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल व राजस्थान को पानी पहुंचाने वाले बांधों की स्थिति चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी थी। हालांकि, फिलहाल जल संकट की कोई चिंता नहीं है। उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों-हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में स्थित छह बड़े जलाशयों की कुल क्षमता 18.01 बिलियन क्यूबिक मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 1 जून 2025 तक इनमें कुल 15.96 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी मौजूद है, जो कुल क्षमता का लगभग 89% है। यह स्थिति न केवल पिछले साल से बेहतर है, बल्कि पिछले 10 सालों के औसत भंडारण से भी अधिक है। इससे साफ है कि पीने का पानी, सिंचाई और बिजली उत्पादन जैसी आवश्यकताओं के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है। पिछले साल इसी समय पर स्टोरेज 76% और पिछले 10 वर्षों का औसत 77% था। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान ह।   पंजाब | दैनिक भास्कर