मई में 42,322 बेटिकट यात्रियों से वसूला 3.04 करोड़ जुर्माना

फिरोजपुर मंडल ने मई महीने में 42,322 बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 3.04 करोड़ रुपए वसूले। मई में फिरोजपुर मंडल को टिकट चेकिंग द्वारा 2.79 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित करने का टारगेट दिया गया था, लेकिन मंडल ने इस दौरान नौ प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया है। वहीं 359 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण एंटी मीटरिंग एक्ट के तहत 56 हजार जुर्माना किया गया। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी रेलयात्रियों से अपील की है कि हमेशा वैध यात्रा टिकट के साथ सफर करें। फिरोजपुर मंडल ने मई महीने में 42,322 बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 3.04 करोड़ रुपए वसूले। मई में फिरोजपुर मंडल को टिकट चेकिंग द्वारा 2.79 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित करने का टारगेट दिया गया था, लेकिन मंडल ने इस दौरान नौ प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया है। वहीं 359 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण एंटी मीटरिंग एक्ट के तहत 56 हजार जुर्माना किया गया। सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी रेलयात्रियों से अपील की है कि हमेशा वैध यात्रा टिकट के साथ सफर करें।   पंजाब | दैनिक भास्कर