पंजाब-चंडीगढ़ में आज हीट वेव का येलो अलर्ट:तापमान 39 °C से पार, बठिंडा सबसे गर्म, 10 से बारिश की संभावना

पंजाब-चंडीगढ़ में आज हीट वेव का येलो अलर्ट:तापमान 39 °C से पार, बठिंडा सबसे गर्म, 10 से बारिश की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी सात अप्रैल से हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 °C की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य से 4.6 °C अधिक हो गया। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.7 °C दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 37.4 °C तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के सभी जिलों और शहरों का तापमान 32.0 °C से ऊपर चल रहा है। 100% कम बारिश दर्ज की गई मौसम विभाग के मुताबिक 4 से लेकर 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अभी तक अप्रैल में 100% कम बारिश हुई है। वैसे अप्रैल माह में 0.4 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार यह नहीं हुई है। हालांकि तापमान में 3 से 5 °C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 °C, मध्य भाग में 36 से 38 °C, पश्चिमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 °C तापमान रहने के आसार है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 °C से अधिक रहेगा।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी सात अप्रैल से हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। यह स्थिति 10 अप्रैल तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.7 °C की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य से 4.6 °C अधिक हो गया। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.7 °C दर्ज किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में 37.4 °C तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के सभी जिलों और शहरों का तापमान 32.0 °C से ऊपर चल रहा है। 100% कम बारिश दर्ज की गई मौसम विभाग के मुताबिक 4 से लेकर 10 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, अभी तक अप्रैल में 100% कम बारिश हुई है। वैसे अप्रैल माह में 0.4 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार यह नहीं हुई है। हालांकि तापमान में 3 से 5 °C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 °C, मध्य भाग में 36 से 38 °C, पश्चिमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 °C तापमान रहने के आसार है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 °C से अधिक रहेगा।​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​   पंजाब | दैनिक भास्कर