भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े गए बीएसएफ (BSF) के कांस्टेबल पूरनम शॉ की पत्नी रजनी आज (मंगलवार को) फिरोजपुर पहुंच रही है। बीती रात वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं थी। वह अपने अपने पति की बटालियन के अधिकारियों से अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में जानकारी लेने आई हैं। रजनी, जो गर्भवती हैं, अपने बेटे और कुछ अन्य परिजनों के साथ हुगली जिले के रिशड़ा से पंजाब के फिरोजपुर के लिए रवाना हुईं। चंडीगढ़ में उसे मीडिया से दूर रखा गया। वहीं, फिरोजपुर में भी परिवार को मीडिया से बातचीत करने से मना किया गया है। बंगाल में मीडिया से बातचीत में रजनी ने कहा था कि उसे पंजाब जाना होगा। वह वेस्ट बंगाल में बैठकर इंतजार नहीं कर सकती है। गर्भवती होने के कारण पहले तो उनके परिवार ने भेजने से मना कर दिया। लेकिन मेडिकल जांच के बाद उन्हें फ्लाइट से भेजने पर सहमति बन गई। 22 अप्रैल को आखिरी बार बात हुई रजनी ने बातचीत में जानकारी दी थी कि 22 अप्रैल को उन्होंने फोन किया था। बातचीत में उन्होंने बॉर्डर पर जाने की बात कह फोन काट दिया। अगले दिन उन्हें सहयोगी का फोन आया और जानकारी दी कि पूरनम शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स उठा ले गए हैं। BSF जवान के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ… भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा पकड़े गए बीएसएफ (BSF) के कांस्टेबल पूरनम शॉ की पत्नी रजनी आज (मंगलवार को) फिरोजपुर पहुंच रही है। बीती रात वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं थी। वह अपने अपने पति की बटालियन के अधिकारियों से अपने पति को वापस लाने के प्रयासों के बारे में जानकारी लेने आई हैं। रजनी, जो गर्भवती हैं, अपने बेटे और कुछ अन्य परिजनों के साथ हुगली जिले के रिशड़ा से पंजाब के फिरोजपुर के लिए रवाना हुईं। चंडीगढ़ में उसे मीडिया से दूर रखा गया। वहीं, फिरोजपुर में भी परिवार को मीडिया से बातचीत करने से मना किया गया है। बंगाल में मीडिया से बातचीत में रजनी ने कहा था कि उसे पंजाब जाना होगा। वह वेस्ट बंगाल में बैठकर इंतजार नहीं कर सकती है। गर्भवती होने के कारण पहले तो उनके परिवार ने भेजने से मना कर दिया। लेकिन मेडिकल जांच के बाद उन्हें फ्लाइट से भेजने पर सहमति बन गई। 22 अप्रैल को आखिरी बार बात हुई रजनी ने बातचीत में जानकारी दी थी कि 22 अप्रैल को उन्होंने फोन किया था। बातचीत में उन्होंने बॉर्डर पर जाने की बात कह फोन काट दिया। अगले दिन उन्हें सहयोगी का फोन आया और जानकारी दी कि पूरनम शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स उठा ले गए हैं। BSF जवान के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ… पंजाब | दैनिक भास्कर
