भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु अंगद देव वेटरनरी व एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिले के लिए मॉप अप राउंड व वॉक इन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 3 दिसंबर को काउंसलिंग आयोजित होगी। इस राउंड में मास्टर्स ऑफ वेटरनरी साइंस व एनिमल हसबेंडरी को छोड़ कर अन्य मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा। इसमें खाली सीटों के लिए नए आवेदन भी किए जा सकते हैं। हालांकि यह आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे। जोकि सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक करवाई जा सकती है। उम्मीदवारों को एप्लिकेशन प्रोसेसिंग फीस के लिए 16 हजार की फीस अदा करनी होगी। नए आवेदकों के लिए मैरिट लिस्ट अलग से तैयार होगी। हालांकि उन्हें एडमिशन के लिए पहले से आवेदन किए हुए उम्मीदवारों की लिस्ट पूरी होने के बाद ही एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने मास्टर्स प्रोग्राम के लिए पहले आवेदन किया है उन्हें फिर से अप्लाई करने की जरुरत नहीं होगी। नए आवेदनों के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भी स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किया गया है। मास्टर्स ऑफ फिशरीज साइंसेस के लिए सात सीटें, एमएससी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स के लिए एक सीट, डेयरी व फूड साइंस टेक्नोलॉजी में 12 सीटें खाली हैं। एमएससी(एमबी व बीटी) में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी में तीन सीटें खाली हैं। मास्टर्स प्रोग्राम में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को न्यूनतम ओसीपीए 6 या फिर 60 फीसदी अंक हासिल किए होना जरुरी है। जबकि इन सर्विस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5.5 ओसीपीए या 55 फीसदी अंक हासिल किए होना जरुरी है। इन सर्विस उम्मीदवारों में सरकारी, सेमी-गवर्नमेंट विभागों के योग्य उम्मीदवारों को रखा गया है। इनके पास बैचलर्स डिग्री के बाद दो साल का प्रोफेशनल अनुभव भी होना जरुरी है। कोर्स के मुताबिक योग्यता और अन्य शर्तों के बारे में प्रोस्पेक्टस से जानकारी हासिल की जा सकती है। भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु अंगद देव वेटरनरी व एनिमल साइंसेस यूनिवर्सिटी द्वारा मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिले के लिए मॉप अप राउंड व वॉक इन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 3 दिसंबर को काउंसलिंग आयोजित होगी। इस राउंड में मास्टर्स ऑफ वेटरनरी साइंस व एनिमल हसबेंडरी को छोड़ कर अन्य मास्टर्स प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा। इसमें खाली सीटों के लिए नए आवेदन भी किए जा सकते हैं। हालांकि यह आवेदन सिर्फ ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे। जोकि सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक करवाई जा सकती है। उम्मीदवारों को एप्लिकेशन प्रोसेसिंग फीस के लिए 16 हजार की फीस अदा करनी होगी। नए आवेदकों के लिए मैरिट लिस्ट अलग से तैयार होगी। हालांकि उन्हें एडमिशन के लिए पहले से आवेदन किए हुए उम्मीदवारों की लिस्ट पूरी होने के बाद ही एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने मास्टर्स प्रोग्राम के लिए पहले आवेदन किया है उन्हें फिर से अप्लाई करने की जरुरत नहीं होगी। नए आवेदनों के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भी स्टूडेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किया गया है। मास्टर्स ऑफ फिशरीज साइंसेस के लिए सात सीटें, एमएससी एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स के लिए एक सीट, डेयरी व फूड साइंस टेक्नोलॉजी में 12 सीटें खाली हैं। एमएससी(एमबी व बीटी) में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी व बायोटेक्नोलॉजी में तीन सीटें खाली हैं। मास्टर्स प्रोग्राम में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को न्यूनतम ओसीपीए 6 या फिर 60 फीसदी अंक हासिल किए होना जरुरी है। जबकि इन सर्विस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 5.5 ओसीपीए या 55 फीसदी अंक हासिल किए होना जरुरी है। इन सर्विस उम्मीदवारों में सरकारी, सेमी-गवर्नमेंट विभागों के योग्य उम्मीदवारों को रखा गया है। इनके पास बैचलर्स डिग्री के बाद दो साल का प्रोफेशनल अनुभव भी होना जरुरी है। कोर्स के मुताबिक योग्यता और अन्य शर्तों के बारे में प्रोस्पेक्टस से जानकारी हासिल की जा सकती है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मोहाली में पार्किंग विवाद में साइंटिस्ट की मौत:IISER में करता था काम; कुछ समय पहले हुई थी किडनी ट्रांसप्लांट
मोहाली में पार्किंग विवाद में साइंटिस्ट की मौत:IISER में करता था काम; कुछ समय पहले हुई थी किडनी ट्रांसप्लांट मोहाली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक साइंटिस्ट की मौत का मामला सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में काम करता था। सारी घटना सीसीटीवी कैद हो गई है। मृतक की पहचान अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बंगाल का रहने वाला था। वहीं, मृतक की की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। साथ ही डायलिसिस चल रहा था। परिजनों इस बारे में पुलिस को शिकायत देने जा रहे हैं। परिजनों व पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे हुआ था सारा विवाद यह मामला सेक्टर-67 का है। साइंटिस्ट अपने माता के पिता के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहता था। मंगलवार शाम लगभग 8:30 बजे जब वह अपनी बाइक पार्क कर रहा था। इस दौरान उसकी पड़ोसी से बहसबाजी हो गई। साइंटिस्ट बीमार रहता था, इस बारे में सारे इलाके को पता था। लेकिन इस बीच आरोपी आरोपी पड़ोसी ने पहले गाली गलौच की। इसके बाद उसके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। परिवार को आरोप है कि पेट मुक्के मारने से उसकी जान गई इस दौरान अभिषेक गली में गिर गया। लेकिन वह उठ नहीं पाया। माता पिता ने उसे उठाने की कोशिश की। फिर आरोपी अपनी गाड़ी में उसे फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे संस्थान व इलाके में शौक की लहर दौड़ गई। मोहाली के फेज-11 थाने के एसएचओ गगनदीप सिंह ने फोर्टिस अस्पताल से सूचना आई है। परिजनों ने अभी शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप छाती पर मारे पंच रोमा ने बताया कि हमारे मकान मालिक पटियाला में रहते हैं। वह यहां पर किराए पर रहते हैं। कल शाम को वह घर के अंदर थी। इस दौरान वहां जोर से शोर मचा हुआ था। जब वह बाहर आई तो उन्होंने देखा कि हमारे पड़ोसी का बेटा साइंटिस्ट झगड़ा रहा है। पहले उसने बड़ी तेजी से साइंटिस्ट से धक्का मुक्की कर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसकी छाती पर पंच मार रहा था। इसके बाद जब साइंटिस्ट की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें लगा कि वह फंस जांएगे। इसके बाद वह अपनी थार कार में डालकर उसे अस्पताल बड़ी तेजी से ले गए। जब वह अपनी थार को वहां से निकाल रहे थे, तो उन्होंने हमारी कार को हिट कर दिया। उन्हें पता चला है कि कार में भी आरोपियों ने साइंटिस्ट के परिवार के साथ गलत व्यवहार किया है। कुछ समय बाद हमें न्यूज आई कि साइंटिस्ट की डेथ हो गई है। हमने अपने कैमरों की रिकॉर्डिंग मकान मालिक को भेज दी है। बहन ने दी थी किडनी, कई देशों में कर चुका काम मृतक के मामा के बेटे ने बताया कि वैज्ञानिक (साइंटिस्ट) काफी होनहार था। वह अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में काम कर चुका था। लेकिन कुछ समय पहले उसकी तबीयत खराब होने लगी थी, जिससे परिवार वाले उसकी सेहत को लेकर चिंतित रहते थे। इस वजह से वह इंडिया में आ गया था। परिवार में उसकी दो बहनें और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उसके पिता पहले ज्वेलरी का काम करते थे। बेटियों की शादी हो चुकी है, और वे अब अपने बेटे के साथ ही रहते थे। कुछ समय पहले उसका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, उसकी बहन ने अपनी किडनी दी थी। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके साथ यह सब कैसे हो गया। साइंस जनरल में प्रकाशित हुए रिसर्च पेपर IISER से पता चला है कि साइंटिस्ट काफी होनहार है। उसका साइंस के प्रतिष्ठित जनरल साइंस में रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ था। इस वजह से उसे IISER में मौका मिला था। वही, संस्थान के लोगों का कहना है कि वह यह बहुत बड़ी क्षति है। उसकी साइंस को लेकर रुचि देखते ही बनती थी।

खन्ना में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:सिविल सर्जन ने अस्पताल का निरीक्षण किया, बोले- अलग से वार्ड बनाए
खन्ना में HMPV वायरस को लेकर अलर्ट:सिविल सर्जन ने अस्पताल का निरीक्षण किया, बोले- अलग से वार्ड बनाए देश में HMPV वायरस को लेकर पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के आदेशों के बाद लुधियाना के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप मोहिंद्रा ने खन्ना सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। वायरस को लेकर पुख्ता प्रबंध करने और अलग से वार्ड बनाने की हिदायत दी। समूह स्टाफ के साथ मीटिंग भी की। खन्ना के एसएमओ डॉक्टर मनिंदर भसीन ने अस्पताल की कार्यशैली और वायरस को लेकर किए प्रबंधन की जानकारी दी। HMPV के लक्षण दिखने पर मरीजों की निगरानी करें
सिविल सर्जन मोहिंद्रा ने कहा कि फिलहाल खतरे वाली कोई स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों पर सभी जिला और सब डिवीजन अस्पतालों में अलग वार्ड के लिए एसएमओज को हिदायत दी गई है। HMPV के लक्षण दिखने पर ऐसे मरीजों को निगरानी में रखा जाए। इसके अलावा सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों के साथ एक मीटिंग करते हुए उन्हें सख्त हिदायत की कि कोई भी डॉक्टर बाहर से दवा न लिखे। जितनी दवाएं सरकारी अस्पताल के अंदर उपलब्ध हैं वही लिखने की कोशिश करें। किसी मरीज को बाहर से स्कैन करवाने के लिए मजबूर न किया जाए। मरीजों के साथ विनम्रता से पेश आया जाए।

पंजाब में आज येलो अलर्ट:6 जिलों में बारिश की संभावना, 1.3 डिग्री गिरा तापमान; हरियाणा में एक्टिव मानसून, राज्य में कमजोर
पंजाब में आज येलो अलर्ट:6 जिलों में बारिश की संभावना, 1.3 डिग्री गिरा तापमान; हरियाणा में एक्टिव मानसून, राज्य में कमजोर पंजाब में आज यानी रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। कल भी पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। जिसके बाद राज्य के औसत तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के बाद राज्य में तापमान सामान्य हो गया है। वहीं, राज्य में लुधियाना के अंतर्गत आने वाले समराला में सबसे ज्यादा 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी पंजाब में येलो अलर्ट है। लेकिन यह अलर्ट सिर्फ दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर तक ही सीमित है। इन दो जिलों के साथ-साथ गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। जबकि पूरे राज्य में बारिश के 25 से 50 फीसदी आसार हैं। पंजाब में अलर्ट और बारिश की संभावना- पंजाब में कमजोर पड़ रहा है मानसून पंजाब में मानसून कमजोर पड़ रहा है। अगस्त महीने में अच्छी बारिश के आसार थे, लेकिन इसके बावजूद बारिश सामान्य से 36 फीसदी कम है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा की बात करें तो जुलाई में सुस्त पड़ा मानसून अगस्त में सक्रिय दिख रहा है। अगस्त के पहले 10 दिनों में हरियाणा में 44 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। यहां दस दिनों में 76.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पंजाब की बात करें तो यहां पहले दस दिनों में सिर्फ 40.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इन दिनों में यहां 63.2 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान अमृतसर- शनिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- कल शाम अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार शाम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शनिवार को तापमान 33.1 डिग्री पर पहुंच गया। आज हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।