पंजाब में अस्तित्वहीन विभाग पर सियासत गरमाई:MLA परगट बोले-जिस विभाग का अस्तित्व नहीं, उसके मंत्री थे धालीवाल; CM ने मजाक किया

पंजाब में अस्तित्वहीन विभाग पर सियासत गरमाई:MLA परगट बोले-जिस विभाग का अस्तित्व नहीं, उसके मंत्री थे धालीवाल; CM ने मजाक किया

पंजाब सरकार ने कल गजट नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि प्रशासनिक सुधार विभाग अस्तित्व में नहीं है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल 20 महीने तक प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री रहे। उन्हें कभी इस विभाग का दफ्तर नहीं मिला, न ही सचिव। अब इस पर राजनीति गरमा गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक परगट सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। विधायक परगट सिंह ने कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती कि पंजाब के एक मंत्री को ऐसा मंत्रालय दे दिया गया, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। इस सीएम भगवंत मान ने अपने सहयोगी का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं किया है और सीएम मान इससे ज्यादा अपमान नहीं कर सकते। इसे मजाक बनाकर रख दिया गया है। जो विभाग अस्तित्व में ही नहीं है, उसे मंत्रालय बना दिया गया है। विधायक परगट सिंह ने कहा- यह सरकार की नाकामी और नाकाबिलियत है। सरकार ने बदलाव लाने की घोषणा की थी, लेकिन किसी सरकार ने ऐसा बदलाव नहीं किया, जैसा ये लोग कर रहे हैं और किसी सरकार को ऐसा बदलाव नहीं करना चाहिए। मंत्री को मजाक बनाकर रख दिया गया है। गवर्नर ने 7 फरवरी को जारी किया था नोटिफिकेशन पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सलाह पर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने 7 फरवरी 2025 को गजट नोटिफिकेशन जारी करके कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है। 23 सितंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया। इसके बाद धालीवाल से प्रशासनिक सुधार वापस लेकर सिर्फ NRI अफेयर्स विभाग सौंपा गया। 2023 में मिला था प्रशासनिक सुधार विभाग मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पास पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग था। सरकार ने इसे वापस ले लिया था। 1 जून 2023 को उनके विभागों में बदलाव किए गए। कृषि और कल्याण विभाग गुरमीत सिंह खुडि्डयां को दिया गया। धालीवाल को NRI मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंप दिया गया। पंजाब सरकार ने कल गजट नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि प्रशासनिक सुधार विभाग अस्तित्व में नहीं है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल 20 महीने तक प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री रहे। उन्हें कभी इस विभाग का दफ्तर नहीं मिला, न ही सचिव। अब इस पर राजनीति गरमा गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक परगट सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। विधायक परगट सिंह ने कहा- इससे ज्यादा शर्मनाक बात और कोई नहीं हो सकती कि पंजाब के एक मंत्री को ऐसा मंत्रालय दे दिया गया, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। इस सीएम भगवंत मान ने अपने सहयोगी का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं किया है और सीएम मान इससे ज्यादा अपमान नहीं कर सकते। इसे मजाक बनाकर रख दिया गया है। जो विभाग अस्तित्व में ही नहीं है, उसे मंत्रालय बना दिया गया है। विधायक परगट सिंह ने कहा- यह सरकार की नाकामी और नाकाबिलियत है। सरकार ने बदलाव लाने की घोषणा की थी, लेकिन किसी सरकार ने ऐसा बदलाव नहीं किया, जैसा ये लोग कर रहे हैं और किसी सरकार को ऐसा बदलाव नहीं करना चाहिए। मंत्री को मजाक बनाकर रख दिया गया है। गवर्नर ने 7 फरवरी को जारी किया था नोटिफिकेशन पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सलाह पर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने 7 फरवरी 2025 को गजट नोटिफिकेशन जारी करके कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है। 23 सितंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया। इसके बाद धालीवाल से प्रशासनिक सुधार वापस लेकर सिर्फ NRI अफेयर्स विभाग सौंपा गया। 2023 में मिला था प्रशासनिक सुधार विभाग मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पास पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग था। सरकार ने इसे वापस ले लिया था। 1 जून 2023 को उनके विभागों में बदलाव किए गए। कृषि और कल्याण विभाग गुरमीत सिंह खुडि्डयां को दिया गया। धालीवाल को NRI मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंप दिया गया।   पंजाब | दैनिक भास्कर