पंजाब में आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 जनवरी तक पंजाब में बारिश संभव आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियान- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब में आज यानी शनिवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीना सूखा रहा। सामान्य से 59 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 जनवरी को महीने का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना थी, लेकिन आसमान में बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 24 घंटे बाद तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 5 जनवरी तक पंजाब में बारिश संभव आज पंजाब में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में भी इसका हल्का असर रहेगा। 2 फरवरी को बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन 3 से 5 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में मध्यम या हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियान- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने व बारिश के असार बन रहे हैं। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पटियाला के किला मुबारक में शुरू होगा हैरिटेज होटल:सीएम मान आज करेंगे शुभारंभ, डेस्टिनेशन वेडिंग भी होगी, 1763 में बना था किला
पटियाला के किला मुबारक में शुरू होगा हैरिटेज होटल:सीएम मान आज करेंगे शुभारंभ, डेस्टिनेशन वेडिंग भी होगी, 1763 में बना था किला पंजाब के शाही शहर पटियाला स्थित ऐतिहासिक किला मुबारक में स्थापित होटल रनबास द पैलेस आज (सोमवार) को लोहड़ी के मौके पंजाब सरकार द्वारा लोगों को समर्पित किया जाएगा। सीएम भगवंत मान इसका शुभारंभ करेंगे। सरकार का दावा है कि यह पूरी दुनिया में एकमात्र सिख पैलेस में होटल स्थापित किया गया है। वहीं, अब राजस्थान की तर्ज पर यहां पर होटल डेस्टिनेशन वेडिंग को बल मिलेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पटियाला के संस्थापक के किले में है होटल सरकार कई सालों से प्रोजेक्ट पर काम रही है। दो साल पहले 2022 में इस प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी। किला मुबारक स्थित रनवास का एरिया, गिलाऊखाना और लस्सी खाना को हेरिटेज होटल में बदला गया है। इस इमारत की मरम्मत का कार्य पुरातत्व विभाग खुद दिल्ली की संस्था से करवा रहा है। सरकार ने शुरूआती चरण में छह करोड़ का फंड जारी किया था। पटियाला शहर के संस्थापक बाबा आला सिंह के घर यानी किला मुबारक के भीतर यह होटल तैयार किया गया है। होटल की छत लकड़ी की बनी है। किले के अंदर प्रवेश करते ही बाएं हाथ रनवास बिल्डिंग है। इमारत में पटियाला रियासत की रानियां रहा करती थीं, इनको इमारत से बाहर निकलने की बहुत कम इजाजत थी। इस तरह की होटल में है सुविधाएं दो मंजिला इस इमारत के ऊपरी हिस्से में 3 बेहतरीन पेंटिंग चैंबर हैं, इनमें बेशकीमती पेंटिंग्स थीं। इसमें एक स्थान लस्सीखाना है। जहां पर भीतर रहने वाली सेवादार महिलाओं के लिए खाना तैयार होता था और उनको बांटा जाता था। दोमंजिला इमारत के निचले हिस्से में आमने सामने हॉल हैं, इनको पार्टीशन के जरिए कमरों का रूप दिया गया।
जालंधर में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां का निधन:काफी समय से चल रही थी बीमार, कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर
जालंधर में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी की मां का निधन:काफी समय से चल रही थी बीमार, कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर पंजाब के जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। आज यानी बुधवार को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ। बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। राजिंदर बेरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस के बड़े नेतृत्व से उनकी नजदीकी है। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल यानी गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। बेरी जालंधर पश्चिम से विधायक थे बता दें कि राजिंदर बेरी की जालंधर में अच्छी पकड़ है और वह जालंधर के सेंट्रल हलके से कांग्रेस के विधायक थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस ने बेरी को शहरी प्रधान नियुक्त किया था। लोकसभा चुनाव में बेरी ने सेंट्रल हलके से कांग्रेस की काफी मदद की थी।
मानसा में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान:विधायक ने 40.71 करोड़ की घोषणा की, सीवरेज पाइपलाइन के जरिए सरहिंद ड्रेन तक पहुंचेगा
मानसा में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान:विधायक ने 40.71 करोड़ की घोषणा की, सीवरेज पाइपलाइन के जरिए सरहिंद ड्रेन तक पहुंचेगा पंजाब के मानसा शहर में सीवरेज की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय नागरिक काफी परेशान हैं। इसको लेकर काफी लंबे समय से विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मानसा की विधायक डॉ. विजय सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पंजाब सरकार ने 40.71 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। विधायक के अनुसार, इस धनराशि से शहर के सीवरेज को पाइपलाइन के माध्यम से सरहिंद ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवरेज का पानी थर्मल प्लांट में नहीं भेजा जा सकता, क्योंकि मानसा से थर्मल प्लांट की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने विधायक की घोषणा पर संदेह जताया है। काउंसलर अमृतपाल सिंह, अकाली दल के हनीश बांसल, गोल्डी गांधी, कामरेड क्रिएशन चौहान और जितेंद्र आगरा ने कहा कि पहले भी विधायक ने 44 करोड़ रुपए की घोषणा की थी, जो कभी नहीं मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक वास्तविक कार्य शुरू नहीं होता, तब तक वे विधायक के आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेंगे।