पंजाब में आज भी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पंजाब में शनिवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिसके बाद पूरा दिन अधिकतर बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब का दिन का तापमान 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है। उसके बाद तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। 3 फरवरी से एक्टिवेट हो रहा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज भी धुंध को लेकर चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। पंजाब में शनिवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिसके बाद पूरा दिन अधिकतर बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब का दिन का तापमान 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक कमी देखने को मिल सकती है। उसके बाद तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। 3 फरवरी से एक्टिवेट हो रहा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
तरनतारन में किसान-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन पर कब्जा लेने गए थे अधिकारी, मशीनों के आगे लेटे किसान
तरनतारन में किसान-पुलिस के बीच धक्का-मुक्की:जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन पर कब्जा लेने गए थे अधिकारी, मशीनों के आगे लेटे किसान पंजाब में तरनतारन के रख शेख फत्ता गांव में जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर किसान और प्रशासन आमने-सामने आ गए। भारी पुलिस बल की मदद से प्रशासनिक अधिकारी जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें के किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने जमीन पर कब्जा लेने के लिए पोकलेन मशीनें चलाने की कोशिश की। किसानों ने मशीनों के आगे लेटकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन को अपनी मशीनें वापस बुलानी पड़ी। जबरदस्ती जमीन पर कब्जे की कोशिश इस मौके पर किसानों ने कहा पोकलेन मशीन चलाए जाने से उनकी धान की फसल बर्बाद हो गई है। वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने जबरदस्ती उनकी जमीनों पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। किसानों का कहना था कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और किसानों पर लाठीचार्ज किया। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें जमीन का उचित दाम नहीं देगी, वे किसी भी हालत में अपनी जमीन सरकार को नहीं देंगे। उधर, जब एसडीएम तरनतारन सिमरनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर आज कुछ जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने किसानों के साथ किसी तरह का धक्का नहीं किया है, किसानों ने खुद ही प्रशासन का विरोध किया है।
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री बड़ा हनुमान मंदिर में करवाया हवन
श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री बड़ा हनुमान मंदिर में करवाया हवन अमृतसर| दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री बड़ा हनुमान मंदिर में चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा ने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर श्री बड़ा हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ किया। इस मौके पर उनके साथ दुर्ग्याणा कमेटी के प्रधान प्रोफेसर लक्ष्मी कान्त चावला भी उपस्थित रहे। इस मौके पर लक्ष्मीकांत चावला ने कहा कि हमें अपना जन्मदिन किसी धार्मिक जगह पर मानना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन पर केक के ऊपर मोमबत्ती लगाकर नहीं मनाना चाहिए, क्योंकि सनातन धर्म में प्रकाश किया जाता है न कि बुझाया जाता है। इस मौके पर उनके साथ राजेश कुमार बंटू, संजीव कुमार, सनी कुमार उपस्थित रहे।
जालंधर में मशहूर कार वाली कोठी के पास चोरी:ठेके से महंगी शराब और मेडिकल स्टोर से नकदी-सामान ले गए चोर, घटना CCTV में कैद
जालंधर में मशहूर कार वाली कोठी के पास चोरी:ठेके से महंगी शराब और मेडिकल स्टोर से नकदी-सामान ले गए चोर, घटना CCTV में कैद पंजाब के जालंधर में मशहूर इकहरी पुल के पास कार वाली कोठी से सटी शराब की दुकान में चोरी की वारदात हुई है। आरोपियों ने दुकान के अंदर से महंगी शराब और नकदी चुरा ली। इसी तरह जालंधर के व्यस्त सोढल चौक के पास मेडिकल स्टोर में भी चोरी की वारदात हुई। जिसमें आरोपियों ने दुकान के अंदर से नकदी और सामान चुरा लिया। दोनों जगहों पर जांच के लिए स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सोढल नगर के पास हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी चोरी करते नजर आ रहे हैं। शराब ठेके का शटर तोड़ अंदर धुसे आरोपी जालंधर इकैहरी पुली के शराब ठेके के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि सुबह सुबह मेरे कर्मचारी ने मुझे सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर चोरी हुई लग रही है। जिसके बाद नरेश तुरंत ठेके पर पहुंच गए थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दुकान के अंदर से महंगी शराब की बोतलें चोरी कर ले गए हैं। नरेश ने बताया कि चोरी करने एक व्यक्ति ठेके के अंदर घुसा था। अंदर का एक कैमरा आरोपियों द्वारा तोड़ गया था। अंदर लगा वाईफाई वाला कैमरा भी उनके द्वारा तोड़ दिया गया। आरोपियों ने शटर तोड़कर ठेके के अंदर लगी ग्रल को भी तोड़ दिया था। आरोपी उसी रास्ते अंदर घुसे और वहां से शराब लेकर फरार हो गए। सोढ़ल नगर में मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी की सोढ़ल नगर में स्थित निपुन फार्मा में ये चुरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जब सुबह मालिक अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था और अंदर से सामान चोरी हो चुका था। आरोपियों ने शटर तोड़कर दुकान के अंदर एंट्री ली थी। आरोपी दुकान के अंदर से बीते दिन की कलेक्शन 50 हजार रुपए और अन्य सामान आरोपी चोरी कर अपने साथ ले गए। आरोपी दुकान के अंदर शटर तोड़कर घुसे थे। तीन आरोपी चोरी करने के लिए आए थे। जांच के लिए थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।