पंजाब में कल से 3 दिन तक लू का अलर्ट:बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 41.7°C, अस्पताल अलर्ट मोड पर

पंजाब में कल से 3 दिन तक लू का अलर्ट:बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 41.7°C, अस्पताल अलर्ट मोड पर

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से तीन दिन यानी 25 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी पाकिस्तान के पड़ोस में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है। इससे पंजाब में एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) बन रहा है। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक पंजाब के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री से 40 डिग्री के बीच है। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं, गर्मी के कारण आने वाले मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। राज्य में 48 फीसदी कम बारिश हुई है। सिर्फ 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 38.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसमें 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
पंजाब के शहरों का आज का मौसम:
अमृतसर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से तीन दिन यानी 25 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी पाकिस्तान के पड़ोस में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है। इससे पंजाब में एक ट्रफ (कम दबाव का क्षेत्र) बन रहा है। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक पंजाब के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री से 40 डिग्री के बीच है। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं, गर्मी के कारण आने वाले मरीजों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। राज्य में 48 फीसदी कम बारिश हुई है। सिर्फ 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 38.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसमें 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
पंजाब के शहरों का आज का मौसम:
अमृतसर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है   पंजाब | दैनिक भास्कर