पंजाब के फिरोजपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी सेना भर्ती संबंधी पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना में भर्ती की सूचना पाकर हरियाणा सहित कई राज्यों से लगभग 2500 युवा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। वे सभी सेना में भर्ती के लिए आए थे। फिरोजपुर के सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था कि जो युवा सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे 12 मई को अपना आधार कार्ड लेकर फिरोजपुर छावनी स्थित सारागढ़ी गुरुद्वारे में पहुंचें। मौके पर पहुंचने के बाद युवाओं को पता चला कि ऐसी कोई सेना भर्ती नहीं हो रही है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वायरल मैसेज की जांच की जा रही है। गुरुद्वारे में अचानक भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में सभी युवा अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस फर्जी पोस्ट वायरल करने वालों की तलाश में जुटी है। कोई भी मैसेज वेरिफाई करना जरूरी
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कभी भी इस प्रकार के मैसेज को वेरिफाई करना जरूरी है। इसके लिए पुलिस या सेना के अधिकारियों से वेरिफाई कर सकते हैं। डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने कहा कि टेक्निकल टीमें, स्पेशल ब्रांच और सीआईए की टीमें जांच कर रही है कि यह मैसेज कहां से डाला गया है। जिस किसी ने भी फेक मैसेज डाला है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रात से ही पहुंचना शुरू हो गए थे, सुबह पता चला भर्ती फेक हरियाणा के हिसार, कैथल, जींद, भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र सहित सैकड़ों युवा रात को ही भर्ती के लिए फिरोजपुर पहुंच गए थे। सुबह 5 बजे भर्ती शुरू होनी थी मगर सुबह तक कोई कर्मचारी भर्ती के लिए नहीं पहुंचा तो युवाओं को शक हुआ। इसके बाद इंटेलिजेंस से प्रशासन को पता चला कि बड़ी संख्या में युवा फिरोजपुर पहुंचे हुए हैं। इसके बाद प्रशासन ने एक अधिकारी को मौके पर भेजा और युवाओं को बताया कि ऐसी कोई भर्ती या नहीं है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवाओं से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवा बोले- वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज आया था युवाओं ने बताया कि भर्ती का मैसेज उनको वॉट्सऐप ग्रुप में आया था। इसके बाद वह यह मैसेज देखकर सेना में भर्ती होने और देश के लिए लड़ने का सपना देखकर भर्ती के लिए आए थे। हरियाणा के कई युवा भर्ती के लिए गुरुद्वारे आए थे मगर यहां आकर देखा तो ऐसी कोई भर्ती नहीं थी। यहां कोई सरकारी कर्मचारी नहीं था। युवाओं ने बताया कि हमने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला है शायद अब सीजफायर हो गया है तो भर्ती कैंसिल हो गई है। मगर इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। सुबह 5 बजे भर्ती का समय था। इसलिए हरियाणा से आने वाले युवा रातभर से यही बैठे थे। पंजाब के फिरोजपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक फर्जी सेना भर्ती संबंधी पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना में भर्ती की सूचना पाकर हरियाणा सहित कई राज्यों से लगभग 2500 युवा सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए। वे सभी सेना में भर्ती के लिए आए थे। फिरोजपुर के सारागढ़ी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था कि जो युवा सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे 12 मई को अपना आधार कार्ड लेकर फिरोजपुर छावनी स्थित सारागढ़ी गुरुद्वारे में पहुंचें। मौके पर पहुंचने के बाद युवाओं को पता चला कि ऐसी कोई सेना भर्ती नहीं हो रही है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वायरल मैसेज की जांच की जा रही है। गुरुद्वारे में अचानक भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में सभी युवा अपने-अपने घरों को लौट गए। पुलिस फर्जी पोस्ट वायरल करने वालों की तलाश में जुटी है। कोई भी मैसेज वेरिफाई करना जरूरी
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि कभी भी इस प्रकार के मैसेज को वेरिफाई करना जरूरी है। इसके लिए पुलिस या सेना के अधिकारियों से वेरिफाई कर सकते हैं। डीएसपी फतेह सिंह बराड़ ने कहा कि टेक्निकल टीमें, स्पेशल ब्रांच और सीआईए की टीमें जांच कर रही है कि यह मैसेज कहां से डाला गया है। जिस किसी ने भी फेक मैसेज डाला है उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रात से ही पहुंचना शुरू हो गए थे, सुबह पता चला भर्ती फेक हरियाणा के हिसार, कैथल, जींद, भिवानी, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र सहित सैकड़ों युवा रात को ही भर्ती के लिए फिरोजपुर पहुंच गए थे। सुबह 5 बजे भर्ती शुरू होनी थी मगर सुबह तक कोई कर्मचारी भर्ती के लिए नहीं पहुंचा तो युवाओं को शक हुआ। इसके बाद इंटेलिजेंस से प्रशासन को पता चला कि बड़ी संख्या में युवा फिरोजपुर पहुंचे हुए हैं। इसके बाद प्रशासन ने एक अधिकारी को मौके पर भेजा और युवाओं को बताया कि ऐसी कोई भर्ती या नहीं है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवाओं से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवा बोले- वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज आया था युवाओं ने बताया कि भर्ती का मैसेज उनको वॉट्सऐप ग्रुप में आया था। इसके बाद वह यह मैसेज देखकर सेना में भर्ती होने और देश के लिए लड़ने का सपना देखकर भर्ती के लिए आए थे। हरियाणा के कई युवा भर्ती के लिए गुरुद्वारे आए थे मगर यहां आकर देखा तो ऐसी कोई भर्ती नहीं थी। यहां कोई सरकारी कर्मचारी नहीं था। युवाओं ने बताया कि हमने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला है शायद अब सीजफायर हो गया है तो भर्ती कैंसिल हो गई है। मगर इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। सुबह 5 बजे भर्ती का समय था। इसलिए हरियाणा से आने वाले युवा रातभर से यही बैठे थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
