अमृतसर में 32 साल पहले (1992) हुए बलदेव सिंह उर्फ देबा और कुलवंत सिंह के फर्जी एनकाउंटर मामले में मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत आज (4 फरवरी) दो पूर्व पुलिसकर्मियों को सजा सुनाएगी। हालांकि, अदालत ने इन लोगों को चार दिन पहले ही दोषी करार दिया है। दोषियों में तत्कालीन एसएचओ मजीठा पुरुषोत्तम सिंह और एएसआई गुरभिंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें हत्या और साजिश के आरोप में दोषी करार दिया गया है। जबकि इंस्पेक्टर चमन लाल और डीएसपी एसएस सिद्धू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हालांकि, फर्जी एनकाउंटर के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उक्त दोनों कट्टर आतंकवादी थे, जिन पर इनाम घोषित किया गया था। वे हत्या, जबरन वसूली, डकैती आदि के सैकड़ों मामलों में शामिल थे। हरभजन सिंह उर्फ शिंदी यानी पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह के बेटे की हत्या में भी शामिल था। हालांकि, हकीकत में उनमें से एक सेना का जवान था और दूसरा 16 साल का नाबालिग था। इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ी इस मामले की जांच सीबीआई ने 1995 ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी। सीबीआई की जांच में सामने आया कि बलदेव सिंह उर्फ देबा को 6 अगस्त 1992 एसआई मोहिंदर सिंह और हरभजन सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस छहरटा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गांव बसेरके भैनी में उसके घर से उठाया था। इसी तरह लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा फोर्ड निवासी गांव सुल्तानविंड को भी 12 सितंबर 1992 को प्रीत नगर अमृतसर में उसके किराए के घर से कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था, जिसका नेतृत्व एसआई गुरभिंदर सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने किया था, लेकिन बाद में कुलवंत सिंह को छोड़ दिया गया था। पुलिस ने फर्जी मुकाबला दिखाकर की थी हत्या जानकारी के मुताबिक अमृतसर जिले के भैणी बासकरे के फौजी जवान बलदेव सिंह देवा को जब वह छुट्टी आया हुआ था। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद झूठा पुलिस मुकाबला दिखाकर उसकी हत्या कर दी थी। दूसरा मामला 16 साल के नाबालिग लखविदंर सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ था। उसे भी इसी भी तरह घर से उठाकर मारा था। लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। काफी समय तक परिवार वाले उनकी तलाश करते रहे। उन्होंने इस मामले में अदालत तक जंग लड़ी। इसके बाद इन मामलों की जांच पर पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। CBI जांच में पुलिस की कहानी पड़ गई झूठी जांच के दौरान, सीबीआई ने पाया कि पुलिस स्टेशन छेहरटा की पुलिस ने मंत्री के बेटे की हत्या के मामले में देबा और लक्खा को झूठा फंसाया। जिसकी हत्या 23.7.1992 को हुई थी और उसके बाद 12.9.1992 को छेहरटा पुलिस ने उस हत्या के मामले में बलदेव सिंह उर्फ देबा की गिरफ्तारी दिखाई थी और 13.9.1992 को दोनों मारे गए और पुलिस ने कहानी गढ़ी कि हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए बलदेव सिंह उर्फ देबा को गांव संसारा के पास ले जाते समय आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें बलदेव सिंह उर्फ देबा और एक हमलावर मारा गया, जिसकी बाद में पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा उर्फ फोर्ड के रूप में हुई। सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों को उठाया गया, अवैध हिरासत में रखा गया और फिर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। पोस्टमार्टम में खुली पुलिस की पोल सीबीआई ने यह भी पाया कि पुलिस द्वारा दिखाए गई मुठभेड़ की कथित घटना पर पुलिस वाहनों के दौरे के बारे में लॉग बुक में कोई प्रविष्टि नहीं थी। यहां तक कि पुलिस ने यह भी दिखाया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए अज्ञात हमलावर आतंकवादी की पहचान घायल बलदेव सिंह देबा ने की थी,। हालांकि देबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी तुरंत मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसके द्वारा पहचान की दलील नहीं उठती। 19 गवाहों की हो चुकी है मौत 30.8.1999 को सीबीआई ने एसएस सिद्धू, हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, चमन लाल, गुरभिंदर सिंह, मोहन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और जस्सा सिंह के खिलाफ अपहरण, आपराधिक साजिश, हत्या, झूठे रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चार्जशीट दायर की। लेकिन गवाहों के बयान 2022 के बाद दर्ज किए गए। क्योंकि इस अवधि के दौरान उच्च न्यायालयों के आदेशों पर मामला स्थगित रहा। पीड़ित परिवार के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने कहा कि हालांकि सीबीआई ने इस मामले में 37 गवाहों का हवाला दिया था, लेकिन मुकदमे के दौरान केवल 19 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं क्योंकि सीबीआई द्वारा बनाए अधिकांश गवाहों की देरी से सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी और अंत में घटना के 32 साल बाद न्याय मिला है। इसी तरह इस विलंबित मुकदमे के दौरान, आरोपी हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, मोहन सिंह और जस्सा सिंह की भी मृत्यु हो गई थी और आरोपी एसएस सिद्धू तत्कालीन डीएसपी, अमृतसर, चमन लाल तत्कालीन सीआईए इंचार्ज, अमृतसर, गुरभिंदर सिंह तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा और एएसआई पुरुषोत्तम सिंह ने इस मामले में मुकदमे का सामना किया। अमृतसर में 32 साल पहले (1992) हुए बलदेव सिंह उर्फ देबा और कुलवंत सिंह के फर्जी एनकाउंटर मामले में मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत आज (4 फरवरी) दो पूर्व पुलिसकर्मियों को सजा सुनाएगी। हालांकि, अदालत ने इन लोगों को चार दिन पहले ही दोषी करार दिया है। दोषियों में तत्कालीन एसएचओ मजीठा पुरुषोत्तम सिंह और एएसआई गुरभिंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें हत्या और साजिश के आरोप में दोषी करार दिया गया है। जबकि इंस्पेक्टर चमन लाल और डीएसपी एसएस सिद्धू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हालांकि, फर्जी एनकाउंटर के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उक्त दोनों कट्टर आतंकवादी थे, जिन पर इनाम घोषित किया गया था। वे हत्या, जबरन वसूली, डकैती आदि के सैकड़ों मामलों में शामिल थे। हरभजन सिंह उर्फ शिंदी यानी पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह के बेटे की हत्या में भी शामिल था। हालांकि, हकीकत में उनमें से एक सेना का जवान था और दूसरा 16 साल का नाबालिग था। इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जंग लड़ी इस मामले की जांच सीबीआई ने 1995 ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी। सीबीआई की जांच में सामने आया कि बलदेव सिंह उर्फ देबा को 6 अगस्त 1992 एसआई मोहिंदर सिंह और हरभजन सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस छहरटा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गांव बसेरके भैनी में उसके घर से उठाया था। इसी तरह लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा फोर्ड निवासी गांव सुल्तानविंड को भी 12 सितंबर 1992 को प्रीत नगर अमृतसर में उसके किराए के घर से कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था, जिसका नेतृत्व एसआई गुरभिंदर सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने किया था, लेकिन बाद में कुलवंत सिंह को छोड़ दिया गया था। पुलिस ने फर्जी मुकाबला दिखाकर की थी हत्या जानकारी के मुताबिक अमृतसर जिले के भैणी बासकरे के फौजी जवान बलदेव सिंह देवा को जब वह छुट्टी आया हुआ था। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था। इसके बाद झूठा पुलिस मुकाबला दिखाकर उसकी हत्या कर दी थी। दूसरा मामला 16 साल के नाबालिग लखविदंर सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ था। उसे भी इसी भी तरह घर से उठाकर मारा था। लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। काफी समय तक परिवार वाले उनकी तलाश करते रहे। उन्होंने इस मामले में अदालत तक जंग लड़ी। इसके बाद इन मामलों की जांच पर पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। CBI जांच में पुलिस की कहानी पड़ गई झूठी जांच के दौरान, सीबीआई ने पाया कि पुलिस स्टेशन छेहरटा की पुलिस ने मंत्री के बेटे की हत्या के मामले में देबा और लक्खा को झूठा फंसाया। जिसकी हत्या 23.7.1992 को हुई थी और उसके बाद 12.9.1992 को छेहरटा पुलिस ने उस हत्या के मामले में बलदेव सिंह उर्फ देबा की गिरफ्तारी दिखाई थी और 13.9.1992 को दोनों मारे गए और पुलिस ने कहानी गढ़ी कि हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए बलदेव सिंह उर्फ देबा को गांव संसारा के पास ले जाते समय आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें बलदेव सिंह उर्फ देबा और एक हमलावर मारा गया, जिसकी बाद में पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा उर्फ फोर्ड के रूप में हुई। सीबीआई ने निष्कर्ष निकाला कि दोनों को उठाया गया, अवैध हिरासत में रखा गया और फिर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। पोस्टमार्टम में खुली पुलिस की पोल सीबीआई ने यह भी पाया कि पुलिस द्वारा दिखाए गई मुठभेड़ की कथित घटना पर पुलिस वाहनों के दौरे के बारे में लॉग बुक में कोई प्रविष्टि नहीं थी। यहां तक कि पुलिस ने यह भी दिखाया कि मुठभेड़ के दौरान मारे गए अज्ञात हमलावर आतंकवादी की पहचान घायल बलदेव सिंह देबा ने की थी,। हालांकि देबा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी तुरंत मृत्यु हो गई थी, इसलिए उसके द्वारा पहचान की दलील नहीं उठती। 19 गवाहों की हो चुकी है मौत 30.8.1999 को सीबीआई ने एसएस सिद्धू, हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, चमन लाल, गुरभिंदर सिंह, मोहन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और जस्सा सिंह के खिलाफ अपहरण, आपराधिक साजिश, हत्या, झूठे रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चार्जशीट दायर की। लेकिन गवाहों के बयान 2022 के बाद दर्ज किए गए। क्योंकि इस अवधि के दौरान उच्च न्यायालयों के आदेशों पर मामला स्थगित रहा। पीड़ित परिवार के वकील सरबजीत सिंह वेरका ने कहा कि हालांकि सीबीआई ने इस मामले में 37 गवाहों का हवाला दिया था, लेकिन मुकदमे के दौरान केवल 19 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं क्योंकि सीबीआई द्वारा बनाए अधिकांश गवाहों की देरी से सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी और अंत में घटना के 32 साल बाद न्याय मिला है। इसी तरह इस विलंबित मुकदमे के दौरान, आरोपी हरभजन सिंह, मोहिंदर सिंह, पुरुषोत्तम लाल, मोहन सिंह और जस्सा सिंह की भी मृत्यु हो गई थी और आरोपी एसएस सिद्धू तत्कालीन डीएसपी, अमृतसर, चमन लाल तत्कालीन सीआईए इंचार्ज, अमृतसर, गुरभिंदर सिंह तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा और एएसआई पुरुषोत्तम सिंह ने इस मामले में मुकदमे का सामना किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में पति की हत्या:4 बच्चों की मां, प्रेमी संग मिलकर रोज देती थी जहर, विसरा रिपोर्ट में खुलासा; चैट-रिकॉर्डिंग मिले
जालंधर में पति की हत्या:4 बच्चों की मां, प्रेमी संग मिलकर रोज देती थी जहर, विसरा रिपोर्ट में खुलासा; चैट-रिकॉर्डिंग मिले पंजाब के जालंधर में दो साल पहले एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने रविवार को मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। करीब दो साल की जांच के बाद सामने आया है कि मृतक जालंधर कैंट के गांव कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी को उसकी पत्नी सोनिया किसी गैर मर्द के साथ संबंध में थी। इसी के चलते वह रोजाना थोड़ा थोड़ा कर हैप्पी की जहर दे रही थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस द्वारा भेजे गए विसरा (डिप फोरेंसिक) सैंपल की रिपोर्ट आई तो उसमें ये खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी देरी के मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में पुलिस ने हैप्पी की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी मनजिंदर सिंह निवासी कुक्कड़ पिंड को नामजद किया है। इसकी पुष्टि थाना जालंधर कैंट के एसएचओ हरभजन लाल ने की है। उन्होंने कहा- जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पिता ने जहर देने के लगाए थे आरोप, फिर हुआ पोस्टमार्टम कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी के पिता बलदेव सिंह द्वारा दी गई शिकायत में उन्होंने कहा था कि उसके बेटे हैप्पी की शादी करीब 17 साल पहले सोनिया के साथ हुई थी। उक्त शादी से दोनों को 4 बच्चे थे। बलदेव ने कहा- मेरे बेटे को बहु के नाजायज संबंधों के बारे में पता चल गया था। बता दें कि हैप्पी का शव परिवार को 10 नवंबर 2022 को गांव हरिमानपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 25 नवंबर 2022 को सोनिया घर से कहीं चली गई थी। परिवार सोनिया को काफी देर तक ढूंढता रहा, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। इसे लेकर परिवार द्वारा गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। बेटे का रूम चेक करने पर मिला सोनिया का फोन जब सोनिया का कुछ नहीं पता चला तो परिवार ने अपने बेटे हैप्पी की कमरा चेक करना शुरू किया। जहां से सोनिया का मोबाइल परिवार को मिला। फोन चेक करने पर सोनिया को अपने मनजिंदर के साथ चैट और कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग मिली। फोन से कुछ प्रूफ ऐसे भी मिले, जिसमें दोनों हैप्पी की मारने की साजिश रच रहे थे। जिसके बाद परिवार द्वारा मामले की शिकायत दी गई। जिसके बाद मामले की लंबी जांच चली और शनिवार को आई विसरा रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया।
जगराओं में युवक ने किया सुसाइड:विदेश से लौटकर रहा लिव इन रिलेशनशिप में, दुबई के नंबर से परिजनों को करता रहा कॉल
जगराओं में युवक ने किया सुसाइड:विदेश से लौटकर रहा लिव इन रिलेशनशिप में, दुबई के नंबर से परिजनों को करता रहा कॉल जगराओं में विदेश से वापस आकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने जहर निगल लिया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान 24 साला केतू-कुलजोत सिंह उर्फ जश्न निवासी फतेहगढ़ छन्ना के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत थाना सिटी रायकोट में केस दर्ज कर लिया। जानकारी देते हुए थाना सिटी रायकोट के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित मेजर सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके 24 वर्षीय बेटे कुलजोत सिंह को गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। जिसके चलते दोनों के बीच अवैध सबंध बन गए। लेकिन बाद में शातिर महिला ने उसके बेटे को रेप केस में फंसाने की साजिश रचते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। झूठा निकला रेप का केस आरोपी महिला ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में उसके बेटे पर आरोप लगाया कि रामपुराफूल शहर में ले जाकर उसके साथ रेप किया है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोपी महिला की शिकायत गलत निकली। जिसके बाद उसका बेटा 24 मार्च 2024 को दुबाई चला गया। पीड़ित ने बताया कि कल अचानक उसे आरोपी महिला का फोन आया कि आप रायकोट के सिमरत अस्पताल में जल्द से जल्द आ जाए। जब उसने अस्पताल आने सबंधी पूछा तो आरोपी महिला ने फोन काट दिया। जिसके बाद वह अपने एक दोस्त गुरप्रीत सिंह निवासी पंडोरी को साथ लेकर सिमरत अस्पताल रायकोट पहुंचा। वहा पर उसका बेटा जश्न बेसुध होकर बैड पर लेटा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रही देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गई। महिला ने फिर से बनाया रिश्ता पीड़ित ने बताया जब इस सबंधी उन्होंने अस्पताल के डाक्टर से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि युवक ने कोई जहरीली चीज निगल ली है। वह इस बात को लेकर हैरान था कि उसका बेटा तो दुबई में गया हुआ था। फिर वह भारत में कब आया और उसकी यह हालात कैसे हो गई। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी शातिर महिला ने फिर से उसके बेटे को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसे भरोसा दिलाया कि वह भी प्राइवेट नौकरी करती है। वह दोनों एक साथ खुश रहेंगे। जिसके चलते उसके बेटे को आरोपी ने दुबई से 18 मई 2024 को भारत बुला लिया था। फिर दोनों किराये के घर में एक साथ रहने लगे। लेकिन बाद में आरोपी महिला उसके बेटे के साथ लड़ाई झगड़ा कर उसे तंग परेशान करने लगी। पीड़ित ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि उसके बेटे ने महिला के रोजाना के झगड़ों से दुखी होकर जहर निगला है। उसके कुछ समय बाद उसके बेटे इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सबंधी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया। पुलिस ने शिकायत के अधार पर आरोपी महिला पर धारा 306 के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिटी रायकोट में केस दर्ज कर दिया। दुबाई के नंबर से करता रहा परिजनों से बात पीड़ित पिता के मुताबिक उन्हें तो आज भी यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा 20 दिनों से भारत में रह रहा है। लेकिन उन्हें इस सबंधी कुछ पता नहीं था, क्योंकि बेटा जब भी उनसे फोन पर बात करता था। वह अपने दुबई वाले मोबाइल नंबर से व्हाटसएप कॉल करता था। जिसे वह उसे दुबई में समझ रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा 20 से भारत में आकर रह रहा था। उन्हे़ं तो अब अस्पताल आकर पता चला कि बेटा महिला के साथ रह रहा था। जोकि उसके मौत का कारण बनी है।
शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:बठिंडा के युवक से हुआ विवाह, मायके वाले बोले- गला घोटकर की गई हत्या
शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता ने किया सुसाइड:बठिंडा के युवक से हुआ विवाह, मायके वाले बोले- गला घोटकर की गई हत्या पंजाब में बाबा फरीद नगर में रहने वाली एक युवती ने शादी के ढाई महीने बाद ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। थाना कैंट पुलिस द्वारा ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भदौड़ निवासी 22 वर्षीय अर्शप्रीत कौर की करीब ढाई महीने पहले बठिंडा बाबा फरीद नगर में रहने वाले बलविंदर सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता के ससुरालियों द्वारा युवती के परिजनों को सूचना मिली कि रविवार को अर्शप्रीत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया अर्शप्रीत कौर के मायके वालों ने आरोप लगाया कि मृतक युवती के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज न मिलने के कारण ही उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, थाना कैंट पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है। थाना कैंट के जांच अधिकारी मनफूल सिंह ने बताया कि मृतका अर्शप्रीत कौर के मायके वालों के बयानों के आधार पर आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।