पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के प्रमुख गुरमीत चौहान को उनके पद से हटाकर डीजीपी कार्यालय के साथ अटैच किया गया है। उनकी अगली तैनाती जल्द तय की जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. शरद सत्य चौहान को विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब में स्पेशल डीजीपी-कम-चीफ डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। राम सिंह को स्पेशल डीजीपी, टेक्निकल सपोर्ट सर्विसेज के साथ-साथ पंजाब होम गार्ड्स के कमांडेंट जनरल और सिविल डिफेंस के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पी.के. सिन्हा को फिलहाल 30 अप्रैल 2026 तक ओएसडी (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में तैनात किया गया है, जिसके बाद 1 मई 2026 से वे स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) का कार्यभार संभालेंगे।

इसके अलावा, अरुण पाल सिंह को पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आर.के. जायसवाल को एनआरआई विंग में एडीजीपी के पद पर बरकरार रखते हुए जेल विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

सरकार का यह कदम प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।