पंजाब सरकार और संघर्ष पर चल रहे किसानों की मीटिंग के बाद आखिर अब धान की लिफ्टिंग में तेजी आई है। आज सोमवार को पंजाब में 2288 मिलर्स लिफ्टिंग कर रहे हैं। वहीं, सरकार ने दावा किया है कि कल 4 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई थी। जबकि आज यह आंकड़ा 5 एलएमटी पहुंचने का आसार है। दूसरी तरफ किसान आज हाईवे के किनारे पर बैठे हुए है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जो पंजाब सरकार से समझौता हुआ है। अगर केंद्र और पंजाब सरकार अब पीछे हटते है तो हमें क्या आंदोलन करने का हक नहीं है। वहीं, उन्होंने कल हुए समझौते के पॉइंट के बारे में वीडियो शेयर कर जानकारी दी। तीन मुद्दों को वीडियो में उठाया किसानों के लगे कट की भरपाई होगी सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पंजाब सरकार के साथ मीटिंग में तय हुआ है कि जिन आढ़तियों ने शैलरों के नाम पर किसानों पर कट लगाए हैं। भले ही वह दाने हो या पैसे का हो। इसके लिए जो भी किसान सामने आएंगे, उनकी भरपाई सरकार द्वारा करवाई जाएगी। यह उनकी बड़ी प्राप्ति है। DAP का स्टॉक शेयर करेंगे पंधेर ने कहा कि दूसरा मीटिंग में तय हुआ था कि धान की लिफ्टिंग में दिक्कत नहीं आएगी। DAP की समस्या नहीं रहेगी। सारे दुकानदार अपना DAP का स्टॉक बताएंगे। वहीं, किसानों पर किसी अन्य चीज पर दबाव नहीं आएंगे। केंद्र सरकार की वजह से आई दिक्कत तीसरा पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान आया है, उनका कहना है कि हम किसानों के साथ है। किसानों का दाना दाना उठाया जाएगा। उन्होंने उनके बयान की प्रशंसा कही है। आपकी निगाह ऐसी रहना चाहए। उन्होंने कहा कि शैलरों मालिकों से आपका मतभेद नहीं होता है, तो यह दिक्कत न आती। यह आपकी सरकार की वजह से दिक्कत आई है। पंजाब सरकार और संघर्ष पर चल रहे किसानों की मीटिंग के बाद आखिर अब धान की लिफ्टिंग में तेजी आई है। आज सोमवार को पंजाब में 2288 मिलर्स लिफ्टिंग कर रहे हैं। वहीं, सरकार ने दावा किया है कि कल 4 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई थी। जबकि आज यह आंकड़ा 5 एलएमटी पहुंचने का आसार है। दूसरी तरफ किसान आज हाईवे के किनारे पर बैठे हुए है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जो पंजाब सरकार से समझौता हुआ है। अगर केंद्र और पंजाब सरकार अब पीछे हटते है तो हमें क्या आंदोलन करने का हक नहीं है। वहीं, उन्होंने कल हुए समझौते के पॉइंट के बारे में वीडियो शेयर कर जानकारी दी। तीन मुद्दों को वीडियो में उठाया किसानों के लगे कट की भरपाई होगी सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि पंजाब सरकार के साथ मीटिंग में तय हुआ है कि जिन आढ़तियों ने शैलरों के नाम पर किसानों पर कट लगाए हैं। भले ही वह दाने हो या पैसे का हो। इसके लिए जो भी किसान सामने आएंगे, उनकी भरपाई सरकार द्वारा करवाई जाएगी। यह उनकी बड़ी प्राप्ति है। DAP का स्टॉक शेयर करेंगे पंधेर ने कहा कि दूसरा मीटिंग में तय हुआ था कि धान की लिफ्टिंग में दिक्कत नहीं आएगी। DAP की समस्या नहीं रहेगी। सारे दुकानदार अपना DAP का स्टॉक बताएंगे। वहीं, किसानों पर किसी अन्य चीज पर दबाव नहीं आएंगे। केंद्र सरकार की वजह से आई दिक्कत तीसरा पंधेर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान आया है, उनका कहना है कि हम किसानों के साथ है। किसानों का दाना दाना उठाया जाएगा। उन्होंने उनके बयान की प्रशंसा कही है। आपकी निगाह ऐसी रहना चाहए। उन्होंने कहा कि शैलरों मालिकों से आपका मतभेद नहीं होता है, तो यह दिक्कत न आती। यह आपकी सरकार की वजह से दिक्कत आई है। पंजाब | दैनिक भास्कर
