लुधियाना में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी को गर्भवती करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। दरिंदे ने पहले किशोरी को अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया। उसने उसे अपने कमरे में बुलाया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी उसे गर्भपात की गोलियां देता रहा लेकिन जब किशोरी का 5वां महीना शुरू हुआ और उसका पेट निकलने लगा तो आरोपी फरार हो गया। दोस्ती के जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध जानकारी के अनुसार मामला थाना साहनेवाल के अंतर्गत आने वाले इलाके का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि आरोपी अंशु ने उसे बातों में फंसाकर दोस्ती की। उसने उसे कई बार अपने कमरे में बुलाया। कमरे में उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। फिलहाल किशोरी 5 महीने की गर्भवती है। 3 महीने पहले खिलाई थी आरोपी ने गर्भपात की दवाई अंशू ने करीब 3 महीने पहले उनकी बेटी को गर्भपात करने की दवाई भी खिलाई। अब आरोपी उनकी बेटी के साथ रेप और प्रेग्नेट करके कमरा खाली करके फरार हो गया है। इस केस में थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी अंशू के खिलाफ धारा 64 BNS और 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लुधियाना में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। किशोरी को गर्भवती करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। दरिंदे ने पहले किशोरी को अपनी दोस्ती के जाल में फंसाया। उसने उसे अपने कमरे में बुलाया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी के गर्भवती होने के बाद आरोपी उसे गर्भपात की गोलियां देता रहा लेकिन जब किशोरी का 5वां महीना शुरू हुआ और उसका पेट निकलने लगा तो आरोपी फरार हो गया। दोस्ती के जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध जानकारी के अनुसार मामला थाना साहनेवाल के अंतर्गत आने वाले इलाके का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने उसे बताया कि आरोपी अंशु ने उसे बातों में फंसाकर दोस्ती की। उसने उसे कई बार अपने कमरे में बुलाया। कमरे में उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। फिलहाल किशोरी 5 महीने की गर्भवती है। 3 महीने पहले खिलाई थी आरोपी ने गर्भपात की दवाई अंशू ने करीब 3 महीने पहले उनकी बेटी को गर्भपात करने की दवाई भी खिलाई। अब आरोपी उनकी बेटी के साथ रेप और प्रेग्नेट करके कमरा खाली करके फरार हो गया है। इस केस में थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी अंशू के खिलाफ धारा 64 BNS और 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
