4 फरवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त पड़ गया है। अलर्ट के बाद भी पंजाब में बारिश नहीं हुई। जनवरी की तरह अब फरवरी का महीना भी सूखा बीत रहा है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में पंजाब के तापमान में मामूली गिरावट आई पंजाब में आज बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 8 फरवरी को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से निष्क्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहा। अलर्ट के बावजूद पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। अब 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहने वाला है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। 4 फरवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त पड़ गया है। अलर्ट के बाद भी पंजाब में बारिश नहीं हुई। जनवरी की तरह अब फरवरी का महीना भी सूखा बीत रहा है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में पंजाब के तापमान में मामूली गिरावट आई पंजाब में आज बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 8 फरवरी को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से निष्क्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहा। अलर्ट के बावजूद पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। अब 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहने वाला है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
![पंजाब में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान:अगले 1 सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/06/1000424629_1738808119.gif)