पंजाब में 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी:तापमान में बढ़ौतरी जारी, सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक दर्ज; लुधियाना सबसे गर्म शहर

पंजाब में 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी:तापमान में बढ़ौतरी जारी, सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक दर्ज; लुधियाना सबसे गर्म शहर

पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज राज्य में 30 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ना बारिश और ना ही किसी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान है, जिससे तापमान में बढ़ौतरी जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी और सताने वाली है। बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.4°C अधिक रहा। लुधियाना बना सबसे गर्म शहर गुरुवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 35°C लुधियाना में दर्ज किया गया। जिससे यह पंजाब का सबसे गर्म शहर बना। इसके अलावा, चंडीगढ़ (35.1°C), पटियाला (34.7°C), और बठिंडा (34.6°C) में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुख्य शहरों का तापमान और बदलाव गर्मी बढ़ने से लोगों को हो रही परेशानी तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों को दिन में चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। राज्य के प्रमुख शहरों में आज के मौसम का अनुमान अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी दिखेगी, अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। तापमान 18 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी दिखेगी, अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। तापमान 15 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 15 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है। पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज राज्य में 30 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में ना बारिश और ना ही किसी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान है, जिससे तापमान में बढ़ौतरी जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी और सताने वाली है। बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.2°C की वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.4°C अधिक रहा। लुधियाना बना सबसे गर्म शहर गुरुवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान 35°C लुधियाना में दर्ज किया गया। जिससे यह पंजाब का सबसे गर्म शहर बना। इसके अलावा, चंडीगढ़ (35.1°C), पटियाला (34.7°C), और बठिंडा (34.6°C) में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुख्य शहरों का तापमान और बदलाव गर्मी बढ़ने से लोगों को हो रही परेशानी तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों को दिन में चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। खासकर मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। राज्य के प्रमुख शहरों में आज के मौसम का अनुमान अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी दिखेगी, अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। तापमान 18 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी दिखेगी, अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। तापमान 15 से 33 डिग्री के करीब रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 15 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 34 डिग्री के करीब रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 17 से 32 डिग्री के करीब रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर