पंजाब में नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज, गुरुवार और शुक्रवार को पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। जबकि राज्य में 3 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय से आगे है। वहीं अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है। जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी पंजाब के मौसम में आए बदलाव के पीछे है। फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर इस समय पाकिस्तान के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यही वजह है कि पंजाब के बाद भी राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। समय से पहले मानसून आने की संभावना मानसून की रफ्तार समय से पहले चल रही है। अभी कई राज्यों में यह समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। जहां मानसून को 5 से 10 जून के बीच पहुंचना था, वहां यह समय से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब में 25 जून से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक पंजाब में मानसून का प्रवेश 25 से 30 के बीच संभव है। पंजाब में आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। हल्के बादल भी छाएंगे व बारिश की संभावना भी है। तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब में नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। आज, गुरुवार और शुक्रवार को पूरे राज्य में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। जबकि राज्य में 3 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार भारत में मानसून भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है और समय से आगे है। वहीं अनुमान है कि यह 25 जून के बाद पंजाब में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी संभावना है। जबकि पंजाब के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार शाम को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी पंजाब के मौसम में आए बदलाव के पीछे है। फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र पंजाब के मालवा क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर इस समय पाकिस्तान के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यही वजह है कि पंजाब के बाद भी राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। समय से पहले मानसून आने की संभावना मानसून की रफ्तार समय से पहले चल रही है। अभी कई राज्यों में यह समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। जहां मानसून को 5 से 10 जून के बीच पहुंचना था, वहां यह समय से पहले दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब में 25 जून से पहले मानसून प्रवेश कर सकता है। मौजूदा अनुमान के मुताबिक पंजाब में मानसून का प्रवेश 25 से 30 के बीच संभव है। पंजाब में आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। हल्के बादल भी छाएंगे व बारिश की संभावना भी है। तापमान 25 से 38 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 से 37 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पंजाब | दैनिक भास्कर
