पंजाब में शनिवार यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले पंजाब के चुनाव अधिकारी सिबिन सी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इसमें वह चुनाव के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे रखी गई है। वहीं, आज सभी पोलिंग बूथों के लिए कर्मचारी रवाना हो जाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, कल शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं, जो अब 1 जून को मतदान के बाद ही खुलेंगी। पुलिस और प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है। 2.14 करोड़ लोग करेंगे मतदान राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर इस बार कुल 128 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। इनमें 169 आजाद उम्मीदवार है। जबकि राज्य में 2.14 करोड़ मतदाता है। इनमें 1 करोड 12 लाख 67 हजार 019 पुरुष है, जबकि 01, 01 53 767 महिला वोटर है। 5.38 लाख 18 से 19 साल के बच साल के बीच के है, जो कि पहली बार मतदान करेंगे। जबकि 1.89 लाख वोटर 85 साल से अधिक उम्र के है। एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 25 451 मतदान केंद्र बनाए गए है। पंजाब में शनिवार यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। इससे पहले पंजाब के चुनाव अधिकारी सिबिन सी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। इसमें वह चुनाव के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजे रखी गई है। वहीं, आज सभी पोलिंग बूथों के लिए कर्मचारी रवाना हो जाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी जिलों में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं, कल शाम 6 बजे से शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं, जो अब 1 जून को मतदान के बाद ही खुलेंगी। पुलिस और प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है। 2.14 करोड़ लोग करेंगे मतदान राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर इस बार कुल 128 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। इनमें 169 आजाद उम्मीदवार है। जबकि राज्य में 2.14 करोड़ मतदाता है। इनमें 1 करोड 12 लाख 67 हजार 019 पुरुष है, जबकि 01, 01 53 767 महिला वोटर है। 5.38 लाख 18 से 19 साल के बच साल के बीच के है, जो कि पहली बार मतदान करेंगे। जबकि 1.89 लाख वोटर 85 साल से अधिक उम्र के है। एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 25 451 मतदान केंद्र बनाए गए है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतसर में ऑनलाइन गेमिंग की लत में बहन की हत्या:चोरी करते पकड़ा, भाई ने चाकू मारा, आवाज सुनकर पहुंचा परिवार, हाथ खून से सने मिले
अमृतसर में ऑनलाइन गेमिंग की लत में बहन की हत्या:चोरी करते पकड़ा, भाई ने चाकू मारा, आवाज सुनकर पहुंचा परिवार, हाथ खून से सने मिले अमृतसर में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग की लत के चलते भाई ने बहन की हत्या कर दी। घटना मोहकमपुरा राजेश नगर की है। रात के समय युवती पढ़ाई कर रही थी। उसने भाई को चोरी करते पकड़ लिया। जिसके बाद उसने बहन की चाकू से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी संजीव उर्फ संजू और मृतका निशा दोनों 22 वर्षीय BCA के छात्र थे। दोनों 22 तारीख की फाइनल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। रात करीब 12:30 बजे निशा की मां ने उसे सोने के लिए कहा। निशा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद सोने की बात कही। युवती की चीख सुनकर पहुंचा परिवार कुछ देर बाद कमरे से आवाज सुनकर परिवार वहां पहुंचा। निशा की मौत हो चुकी थी और संजू के हाथ खून से सने हुए थे। पुलिस जांच में पता चला कि संजू ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग का आदी था। घटना वाली रात वह निशा के कमरे में चोरी करने आया था। लत के कारण सब बेच चुका था छह महीने पहले वह 5 लाख रुपए गंवा चुका था। अपनी लत के कारण उसने अपना एक्टिवा और फोन भी बेच दिया था। निशा ने उसे चोरी करते देख लिया और रोकने की कोशिश की। इसी दौरान संजू ने घरेलू चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। निशा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।

तरनतारन के किसान ने शंभू बॉर्डर पर खाया जहर:परिवार बोला- 30 दिसंबर को गए थे मोर्चे पर, 8 लाख का था कर्ज
तरनतारन के किसान ने शंभू बॉर्डर पर खाया जहर:परिवार बोला- 30 दिसंबर को गए थे मोर्चे पर, 8 लाख का था कर्ज हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान गुरुवार को तरनतारन के एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रेशम सिंह सिंह के रूप में हुई है, जो पहुविंड गांव का रहने वाला था। रेशम सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी दविंदर कौर, बेटा इंद्रजीत सिंह हैं। वहीं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जोन प्रधान दिलबाग सिंह सहित कमेटी के सदस्य रेशम सिंह के घर पहुंचे और कहा कि सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि रेशम सिंह रेशम सिंह 30 दिसंबर को किसान मोर्चे पर गए थे। आठ लाख के लगभग का कर्ज था, लेकिन उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। दिलबाग सिंह के मुताबिक रेशम सिंह के पास यूपी में कुछ जमीन है, जबकि गांव की जमीन में पिता की बीमारी के समय बेच चुका था। रेशम सिंह का बेटा होशियारपुर इंद्रजीत सिंह में प्राइवेट नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि मोर्चे पर मौजूद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान और अन्य जत्थेबंदियों के सदस्यों के साथ लगातार इस बारे बातचीत हो रही है। फिलहाल कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए रेशम सिंह के बड़े भाई तरसेम सिंह और बेटा इंद्रजीत सिंह मोर्चे के लिए निकले हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड:7 तारीख से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 13 जिलों में दिखेगा कोहरे का असर
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड:7 तारीख से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 13 जिलों में दिखेगा कोहरे का असर पंजाब-चंडीगढ़ में जल्द ही बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आ रहा है, जो 7 दिसंबर की रात को सक्रिय होगा। हिमालय की चोटियों पर तो 7 दिसंबर से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर 8 दिसंबर को देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ समेत पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। चंडीगढ़ में भी तापमान में इतनी ही गिरावट आई है। लेकिन, पंजाब और चंडीगढ़ दोनों ही जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंजाब में तापमान 4 तो चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है कि इस साल उत्तर भारत में सर्दी कुछ दिन और रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से ऐसे हालात बन रहे हैं। नवंबर के पूरे महीने तापमान सामान्य और अधिक दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर के पहले महीने में भी ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। शनिवार से कोहरे का दिखेगा असर एक तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, उसके साथ ही मैदानी इलाकों में धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। 7 नवंबर को मालवा के 9 जिलों में धुंध रहेगी। जबकि 8 नवंबर को 13 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल ये अलर्ट दो दिन के लिए जारी किया गया है। पंजाब में धुंध का असर अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, मलेरकोटला और संगरूर में देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में कैसा रहेगा मौसम चंडीगढ़- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 12 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।