पंजाब के जालंधर में नकोदर से लोहिया खास स्पेशल ट्रेन, फिल्लौर से लोहिया खास और लुधियाना से लोहिया खास ट्रेनें 10 जून तक प्रभावित रहेंगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि लोहिया खास फिल्लौर रूट पर नकोदर यार्ड में सेक्शन मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते थे, जिन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इमरजेंसी में अन्य ट्रेनें भी इसी रूट से जाती थी मिली जानकारी के अनुसार जब मेन रूट पर किसी तरह की कोई परेशानी होने पर इसी रूट का इस्तेमाल किया जाता था। मगर अब ये अटरनेट रूट भी प्रभाव रहेगा। बता दें कि जब किसानों ने जालंधर अमृतसर हाईवे पर लद्देवाली रेलवे क्रॉसिंग पर धरना लगाया था तो उक्त रूट से ट्रेनों का आवागमन चल रहा था। हालांकि बता दें कि उक्त रूट पर चल रहा निर्माण कार्य आखिरी चरण पर पहुंच गया है। अब सिर्फ फाइनल टच देना बाकी है, जल्द उक्त काम पूरा होने के बाद लोहिया रूट चला दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार लोहियां खास से फिल्लौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 06983 और 06984, जालंधर से नकोदर स्पेशल ट्रेन (06971-06972) 10 जून तक पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। वहीं, बाकी की ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से देरी पर चलेंगी। पंजाब के जालंधर में नकोदर से लोहिया खास स्पेशल ट्रेन, फिल्लौर से लोहिया खास और लुधियाना से लोहिया खास ट्रेनें 10 जून तक प्रभावित रहेंगी। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि लोहिया खास फिल्लौर रूट पर नकोदर यार्ड में सेक्शन मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना हजारों यात्री सफर करते थे, जिन्हें अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इमरजेंसी में अन्य ट्रेनें भी इसी रूट से जाती थी मिली जानकारी के अनुसार जब मेन रूट पर किसी तरह की कोई परेशानी होने पर इसी रूट का इस्तेमाल किया जाता था। मगर अब ये अटरनेट रूट भी प्रभाव रहेगा। बता दें कि जब किसानों ने जालंधर अमृतसर हाईवे पर लद्देवाली रेलवे क्रॉसिंग पर धरना लगाया था तो उक्त रूट से ट्रेनों का आवागमन चल रहा था। हालांकि बता दें कि उक्त रूट पर चल रहा निर्माण कार्य आखिरी चरण पर पहुंच गया है। अब सिर्फ फाइनल टच देना बाकी है, जल्द उक्त काम पूरा होने के बाद लोहिया रूट चला दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार लोहियां खास से फिल्लौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 06983 और 06984, जालंधर से नकोदर स्पेशल ट्रेन (06971-06972) 10 जून तक पूर्ण रूप से रद्द रहेगी। वहीं, बाकी की ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से देरी पर चलेंगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार:चंडीगढ़ में 62 मिमी बरसे बादल, मानसून सीजन में 22 फीसदी कम हुई बरसात
पंजाब के कई जिलों में बारिश के आसार:चंडीगढ़ में 62 मिमी बरसे बादल, मानसून सीजन में 22 फीसदी कम हुई बरसात उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस सर्कुलेशन आज शनिवार भी एक्टिव रहने वाला है। ये सर्कुलेशन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। जिसके चलते शुक्रवार पंजाब के कई जिलों में बारिश देखने को मिली और आज भी विभिन्न जिलों के साथ-साथ चंडीगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार बारिश के चलते पंजाब का औसतन तापमान सामान्य रहा है। वहीं, सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि पंजाब के पठानकोट में 10.8 मिमी, गुरदासपुर में 3.4 मिमी, जालंधर में 7.1 मिमी, लुधियाना में 3.6 मिमी, रूपनगर में 5.7 मिमी, संगरूर में 5.8 मिमी और एसबीएस नगर में 4.5 मिमी बारिश देखने को मिली। पंजाब आज शनिवार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगड़ साहिब, पटियाला के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी सामान्य से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि अन्य जिलों में पॉकेट रेन की संभावनाएं हैं। पंजाब-चंडीगढ़ में पूर्वानुमान व बारिश पंजाब में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन पंजाब व चंडीगढ़ को रेड जोन में रखा गया है। दरअसल, सजीन की शुरुआत 1 जून से मानी जाती है। तभी से लेकर 6 सितंबर तक पंजाब में अभी तक 22 फीसदी व चंडीगढ़ में 23 फीसदी कम बारिश हुई है। पंजाब में सामान्यता 385.8 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि 1 जून से अभी तक मात्र 299.2 मिमी बारिश हुई है, जो औसतन का 22 फीसदी है। इसी तरह चंडीगढ़ में सामान्यता 754.2 मिमी बारिश हो जाती है, जबकि अभी तक मात्र 460.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 25 ये 34 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- शहर का शुक्रवार अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान 26 ये 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- शनिवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- शनिवार का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। चंडीगढ़- शनिवार का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। आज तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- शनिवार शाम का तापमान तकरीबन 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

लुधियाना में युवक ने किया सुसाइड:प्रेमी संग भागी पत्नी; मरने से पहले बहन को किया फोन, बोला- शादी करके गलती की
लुधियाना में युवक ने किया सुसाइड:प्रेमी संग भागी पत्नी; मरने से पहले बहन को किया फोन, बोला- शादी करके गलती की पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चुन्नी के सहारे युवक स्टूल पर चढ़ा और पंखे से लटक कर जान दे दी। बड़ी बहन ने फंदे से भाई को लटकता देखा तो तुरंत शोर मचाया। लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। मनी की तीन बहने और वह दो भाई थे। वह सबसे छोटा था। मनी पत्नी से परेशान था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। मरने से पहले मनी ने अपनी बड़ी बहन को फोन करके कहा-शादी करके गलती हो गई। 1 साल पहले की थी लव मैरिज मृतक मनी की बहन की देवरानी बरखा ने कहा कि मनी की लव मैरिज हुई थी। वह शेरपुर में रहता था। करीब 1 साल पहले उसने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी करवाई है। शादी के बाद परिवार ने उन्हें अपना लिया। दोनों 1 साल तक सही से रह रहे थे। शुक्रवार रात पत्नी को समझाया लेकिन नहीं मानी अचानक कुछ महीने पहले ही मनी की पत्नी किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई। इस बात का जब मनी को पता चला तो दोनों में काफी विवाद रहने लगा। मनी ने शुक्रवार की रात भी पत्नी को समझाया कि वह उसे कुछ नहीं कहेगा जो गलती हो गई अब दोबारा न करे। लेकिन दिन के समय उसकी पत्नी का उसे फिर फोन आया जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ भाग गई है। बरखा ने कहा कि मनी ने उन्हें फोन करके खुद कहा कि उससे गलती हो गई, जो उसने लड़की से लव मैरिज की। मनी के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुराहाल है। फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।

पर्ल ग्रुप के मालिक का दिल्ली में निधन:पंजाब का रहने वाला, 45 हजार करोड़ घोटाले का मास्टरमाइंड; कभी साइकिल पर दूध बेचता था
पर्ल ग्रुप के मालिक का दिल्ली में निधन:पंजाब का रहने वाला, 45 हजार करोड़ घोटाले का मास्टरमाइंड; कभी साइकिल पर दूध बेचता था पंजाब के रहने वाले पर्ल ग्रुप के मालिक व 45 हजार करोड़ घोटाले के मास्टरमाइंड निर्मल सिंह भंगू का रविवार रात दिल्ली में निधन हो गया। उसे जनवरी 2016 में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। रविवार रात तबीयत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में लाया गया। शाम 7.50 बजे उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भंगू पर आरोप था कि उसने पोंजी स्कीम्स से करोड़ों का साम्राज्य इकट्ठा किया। भंगू ने 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऐसी स्कीम्स में फंसा कर हजारों करोड़ रुपए इकट्ठा किए और उसे विदेश में इन्वेस्ट कर दिया। जांच शुरू हुई तो जनवरी 2016 को CBI ने निर्मल सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद जांच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने भी की। पर्ल्स ग्रुप का मालिक निर्मल सिंह भंगू पंजाब के बरनाला जिले का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह जवानी के दिनों में अपने भाई के साथ साइकिल से दूध बेचता था। इसी दौरान उसने पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की। 1980 में खोली खुद की कंपनी 70 के दशक में भंगू नौकरी की तलाश में कोलकाता चला गया। जहां उसने एक फेमस इन्वेस्टमेंट कंपनी पियरलेस में कुछ साल काम किया। उसके बाद इन्वेस्टर्स से करोड़ों की ठगी करने वाली हरियाणा की कंपनी गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड में काम करने लगा। इस कंपनी के बंद होने के बाद वह बेरोजगार हो गया। इसी कंपनी के काम करने के आइडिया के तहत उसने 1980 में पर्ल्स गोल्डन फॉरेस्ट (पीजीएफ) नाम की कंपनी बनाई। यह कंपनी भी गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड की तर्ज पर लोगों से सागौन जैसे पेड़ों के प्लांटेशन पर इन्वेस्टमेंट करा कुछ वक्त बाद अच्छा मुनाफा लौटाने का वादा करती थी। 1996 तक कंपनी ने करोड़ों रुपए जुटा लिए। इनकम टैक्स और दूसरी जांच के चलते कंपनी को बंद कर दिया गया। विदेश में बनाया अपना साम्राज्य इसके बाद उसने पंजाब के बरनाला से एक नई कंपनी पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PACL) की शुरुआत की। ये एक चेन सिस्टम स्कीम्स थी। कंपनी के दिए बड़े मुनाफे के दावों और वादों के लालच में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसमें पैसा लगा दिया। इसके तहत लोगों से हर महीने मामूली रकम जमा करवाई जाती थी। लोगों से जुटाई गई छोटी-छोटी रकम से उसने देश ही नहीं विदेश में पर्ल्स ग्रुप का एम्पायर खड़ा कर लिया। करोड़ों रुपए को भंगू ने अलग-अलग तरह के कई कारोबार में इन्वेस्ट किया। जब वादे के मुताबिक इन्वेस्टर्स को उनका लगाया पैसा नहीं लौटाया गया तो कंपनी के खिलाफ लोगों शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी। सीएम मान ने प्रॉपर्टी सीज करवानी शुरू की मई 2023 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी को सीज कर इन्वेस्टर्स के पैसे लौटाने का वादा किया था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी को सीज करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।