अमृतसर | तलाक के मामले में चल रहे केस में पति ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया है। जिस पर थाना साइबर क्राइम सेल की पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज किया है। भूपिंदर सिंह निवासी रियाड़ अजनाला ने थाना साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी आरोपी तेजपाल सिंह निवासी गांव नंगल पन्नुआ के साथ फरवरी 2023 में हुई थी। तेजपाल ने बेटी से मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया था। बेटी ने अगस्त 2024 को अदालत में तालाक के लिए केस फाइल किया हुआ है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ कोई भी कमेंट करने से मना किया था। वहीं, तेजपाल ने उसकी बेटी की फेक आईडी बनाकर उसमें गलत कमेंट भी क्रिएट किए। आरोपी ने फेक आईडी बनाकर उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की है। अमृतसर | तलाक के मामले में चल रहे केस में पति ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन किया है। जिस पर थाना साइबर क्राइम सेल की पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज किया है। भूपिंदर सिंह निवासी रियाड़ अजनाला ने थाना साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी आरोपी तेजपाल सिंह निवासी गांव नंगल पन्नुआ के साथ फरवरी 2023 में हुई थी। तेजपाल ने बेटी से मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया था। बेटी ने अगस्त 2024 को अदालत में तालाक के लिए केस फाइल किया हुआ है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ कोई भी कमेंट करने से मना किया था। वहीं, तेजपाल ने उसकी बेटी की फेक आईडी बनाकर उसमें गलत कमेंट भी क्रिएट किए। आरोपी ने फेक आईडी बनाकर उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

माफीनामे के बाद फिर एक्टिव हुए अकाली दल अध्यक्ष:सुखबीर बादल की अध्यक्षता में वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, पार्टी रणनीति पर किया विचार
माफीनामे के बाद फिर एक्टिव हुए अकाली दल अध्यक्ष:सुखबीर बादल की अध्यक्षता में वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, पार्टी रणनीति पर किया विचार शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल बागी गुट के माफीनाम और श्री अकाल तख्त साहिब पर दिए गए स्पष्टीकरण के बाद एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। सुखबीर सिंह बादल की तरफ से चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में नई गठित की गई वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें अकाली दल के समक्ष आ रही मुश्किलों पर चर्चा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में बागी गुट पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा उनकी तरफ से सौंपे गए माफीनामे से पार्टी को नुकसान और उसे दूर करने के लिए पार्टी रणनीति पर विचार किया गया है। इस बैठक में सुखबीर बादल के अलावा वर्किंग कमेटी के सभी चयनित सदस्य मौजूद हैं। कोर कमेटी में शामिल सदस्य नई कोर कमेटी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, परमजीत सिंह सरना, बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शराणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके, इकबाल सिंह झूंदा, प्रो विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डा सुखविंदर सुक्खी, लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खेहरा का नाम शामिल है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भाई के घर घुसा चोर:अबोहर में रहता है परिवार, कांच लगने से हुआ घायल, पकड़कर पुलिस को सौंपा
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भाई के घर घुसा चोर:अबोहर में रहता है परिवार, कांच लगने से हुआ घायल, पकड़कर पुलिस को सौंपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई एवं अबोहर के गली नंबर 1 के साथ वाली गली निवासी महेंद्र बिंदल के घर में आज दिन दहाड़े एक चोर घुस गया और टोंटियां आदि चोरी कर ली। चोरी कर घर से भागते हुए चोर कांच लगने से घायल हो गया। भागते चोर को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक महेंद्र कुमार ने बताया कि, वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई हैं। आज सुबह करीब साढे 7 बजे एक चोर उनके मकान की दिवार फांदकर घर में घुस आया और उनके कमरे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश करते हुए वहां पर लगी टूटियां तोड़कर चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर वापस मेन गेट से भागने लगा तो सामने के घर में रहने वाले परिवार की सदस्यों ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। लेकिन करीब डेढ घंटे तक पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची। एसएसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस इसके बाद उनके बेटे ने जिले की डीसी और एसएसपी को फोन लगाकर घर में चोर घुसे होने की सूचना दी तो उनके आदेश पर पुलिस कर्मचारी बाद में मौके पर आए। पुलिस कर्मचारियों ने मकान का जायजा लिया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शीशा लगने से घायल हुए चोर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिंद्र बिंदल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

छात्रों ने प्रौद्योगिकी की भूमिका जानी
छात्रों ने प्रौद्योगिकी की भूमिका जानी जालंधर| केएमवी के पीजी कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग ने शनिवार को कंप्यूटर क्लब के तत्वावधान में स्मार्ट शिक्षा में उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान करवाया। डॉ. प्रभदीप ने उदाहरणों के साथ स्मार्ट शिक्षा के घटकों को स्पष्ट किया। उन्होंने छात्रों के दृष्टिकोण से स्मार्ट शिक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न टेक्नोलॉजियों को सूचीबद्ध किया। विशेषज्ञ ने कहा कि छात्रों से विभिन्न पहलुओं पर प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर मूल्यांकन करने के लिए उपकरणों और टेक्नोलॉजियों का उपयोग किया जाता है। 168 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में संबंधित ज्ञान अर्जित किया। मौके पर प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डॉ सुमन खुराना और डॉ. रवि खुराना आदि मौैजूद रहे।