भास्कर न्यूज | अमृतसर विभिन्न थानों की पुलिस ने दो मामलों में 18 बोतल अवैध शाराब के साथ दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए वेरका थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 9 बोतल शाराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है जिसकी पहचान जलवंत सिंह ऊर्फ जज निवासी मूधल के रूप में हुई है । इसी तरह ए डिवीजन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करण ऊर्फ बिल्लू निवासी आत्मा राम को 9 बोतल शाराब के साथ ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लेकर आए थे और कहां बेचने जा रहे थे। पुलिस ने अरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर विभिन्न थानों की पुलिस ने दो मामलों में 18 बोतल अवैध शाराब के साथ दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुए वेरका थाना पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 9 बोतल शाराब के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है जिसकी पहचान जलवंत सिंह ऊर्फ जज निवासी मूधल के रूप में हुई है । इसी तरह ए डिवीजन की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करण ऊर्फ बिल्लू निवासी आत्मा राम को 9 बोतल शाराब के साथ ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां से लेकर आए थे और कहां बेचने जा रहे थे। पुलिस ने अरोपियों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में मिला कार से इंजीनियर का शव:5 दिन से था लापता,अमृतसर का है रहने वाला,चाचा के पास था रहता
लुधियाना में मिला कार से इंजीनियर का शव:5 दिन से था लापता,अमृतसर का है रहने वाला,चाचा के पास था रहता पंजाब के लुधियाना में शनिवार रात एक व्यक्ति बेसुध हालत में कार में पड़ा मिला। खाली प्लाट में कार खड़ी थी। राहगीर लोगों ने बेसुध हालत में व्यक्ति को पड़ा देख शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। व्यक्ति के डॉक्टर के पास लेकर गए तो डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। खाली प्लाट में खड़ी मिली कार जानकारी मुताबिक फोकल पाइंट के इलाका ईशर नगर में एक शराब के ठेके के पीछे प्लाट में कार में से बेसुध हालात में व्यक्ति मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके के लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर चौकी ईशर नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को बाहर निकाल उसके परिजनों को सूचित किया। व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। चाचा के पास रहता था मृतक मृतक की पहचान 45 वर्षीय विवेक दत्त के रूप में हुई। मृतक मूलरूप से अमृतसर के मजीठा रोड का रहने वाला है। वह अपने माता पिता की मौत के बाद लुधियाना में अपने चाचा के पास नीची मंगली के इलाके में रहता है। निजी कंपनी में था इंजीनियर मृतक के चाचा के अनुसार वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। पिछले एक सप्ताह से काम पर नहीं गया। जिसके बाद उसके चाचा उसे ढूंढने में लगे हुए थे। ईशर नगर में कार में उसका शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चौकी ईशर नगर के इंचार्ज एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर वह युवक के परिजनों को सूचित कर उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर अगली करवाई करेंगे।

पंजाब में बेसमेंट खुदाई से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी:5 दबे, लड़की बाहर निकाली, जिम ट्रेनर बोले- 5 मंजिला थी, महिला पति को ढूंढने पहुंची
पंजाब में बेसमेंट खुदाई से मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी:5 दबे, लड़की बाहर निकाली, जिम ट्रेनर बोले- 5 मंजिला थी, महिला पति को ढूंढने पहुंची पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। NDRF अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में 5 लोग दबे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। एक लड़की को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। लड़की की पहचान दृष्टि वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश में ठियोग के रहने वाले दिवंगत भगत वर्मा की पुत्री थी। उसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल ने गंभीर हालत में मलबे से निकालकर सोहाना अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी कार्यवाहक DC विराज एस तिड़के ने देर रात दी। इसके अलावा SSP दीपक पारीक ने बताया है कि साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर NDRF के साथ आर्मी की टीमों ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। घटनास्थल पर JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीमें भी पहुंचीं हैं। हादसे में बचे जिम ट्रेनर के मुताबिक, बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में लोग किराए पर रहते थे। वहीं, एक महिला अपने पति को ढूंढने मौके पर पहुंची। उसका पति यहां जिम करने आया था। हादसे के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। लोग बोले- 10 साल पुरानी बिल्डिंग थी
घटना गुरुद्वारा सोहाना साहिब के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी थी। इसके बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई। CM बोले- दोषियों पर कार्रवाई करेंगे
पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पूरा प्रशासन और अन्य बचाव कार्यों वाली टीमें मौके पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। प्रार्थना करते हैं कि कोई जान-माल का नुकसान ना हुआ हो। दोषियों पर कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करें। DGP बोले- कुछ लोगों को रेस्क्यू किया
पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि कुछ लोगों को पब्लिक के सहयोग से रेस्क्यू किया गया। अभी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। NDRF के अलावा आर्मी बुलाई गई। हमारी कोशिश है कि लोगों को बचाया जा सके। बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे
हादसे में बचे जिम ट्रेनर केशव ने कहा शनिवार होने के चलते जिम में ज्यादा लोग आते नहीं हैं। एक लड़का था, जिसे बाहर निकाल दिया था। बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में कमरे थे। जहां लोग किराए पर रहते थे। एंट्री काउंटर पर रजिस्टर रहता है। जिसमें सभी की एंट्री रहती है। वह रजिस्टर मिल गया है। PG में कितने लोग थे, पता नहीं है। वहीं मोहाली की SDM दमनदीप कौर ने बताया कि स्थानीय लोग करीब 15 लोगों के दबे होने के बारे में बता रहे थे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। AAP सांसद बोले- जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे युवा
वहीं आनंदपुर साहिब से आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि ऐसा पता लगा कि यहां जिम था, जहां युवा एक्सरसाइज करने आते थे। अभी यह क्लियर नहीं हुआ कि उस वक्त इसमें कोई था या नहीं। अभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। पति को ढूंढने पहुंची महिला
हादसे के बाद एक महिला पति को ढूंढने मौके पर पहुंची। महिला के पति का नाम अभिषेक है, जो जिम करने आया था। मौके पर पहुंचे एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि हमारे ऑफिस में महिला काम करती है। उसका पति इस बिल्डिंग में जिम करने आता था। वह रोजाना पत्नी को लेने ऑफिस आता था। शनिवार को वह लेने नहीं पहुंचा तो इसके बाद महिला कैब करके यहां (जहां बिल्डिंग गिरी है) पहुंची। यहां पता चला कि बिल्डिंग गिर गई है। प्रबंधक ने कहा कि महिला ने उन्हें फोन कर हादसे के बारे में बताया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। अभी तक महिला के पति का पता नहीं चल पाया है।

पंजाब के बुलडोजर एक्शन मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई:सरकार द्वारा दाखिल किया जाएगा जवाब, अब तक 50 घर गिराए गए
पंजाब के बुलडोजर एक्शन मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई:सरकार द्वारा दाखिल किया जाएगा जवाब, अब तक 50 घर गिराए गए नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे पंजाब पुलिस के बुलडोजर एक्शन मामले की आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान पंजाब सरकार की तरफ से अदालत में जवाब दाखिल किया जाएगा। हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया के अनुसार संपत्ति जब्त करने के प्रावधानों को लागू करने की मांग की गई है। दिल्ली चुनाव के बाद शुरू की मुहिम पंजाब सरकार ने दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद नशे के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया है। 31 मार्च तक 2,721 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, और 4,592 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अब तक 51 नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है, जबकि 52 तस्कर मुठभेड़ में घायल हुए हैं। इस दौरान 166 किलो हेरोइन जब्त की गई है। इसके अलावा, रोजाना विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ और ड्रग मनी बरामद की जा रही है। सरकार अब यह कदम उठाने की तैयारी में सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक नई प्रवृत्ति देखने को मिली है। इस कारोबार में महिलाएं भी बड़े स्तर पर शामिल पाई गई हैं। कई जगहों पर परिवार के पुरुष सदस्यों के जेल जाने के बाद महिलाएं ही इस अवैध कारोबार को संभाल रही थीं। पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से तस्करों द्वारा बनाए गए घरों पर कार्रवाई की। वहीं, सरकार ने इस मामले में पांच मंत्रियों की हाई लेवल कमेटी गठित हुई है। इसके अलावा इस बार बजट में नशा तस्करों की जनगणना करवाने की तैयारी की गई है। वहीं, पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी नशा के खिलाफ यात्रा शुरू करने वाले हैं। उन्होंने 31 जुलाई 2024 में अपना कार्यभार संभाला था।उन्होंने लोगों को इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।