पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड को विदेश ले गया पति:घूमने के बाद पानीपत पहुंचा, घरवाली से बोला- अब तू चल, नहीं तो मार दूंगा

पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड को विदेश ले गया पति:घूमने के बाद पानीपत पहुंचा, घरवाली से बोला- अब तू चल, नहीं तो मार दूंगा

हरियाणा के पानीपत में पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है पति गर्लफ्रेंड के साथ घूमने विदेश गया। पति के विदेश जाने के बाद पत्नी मायके चली गई। पति विदेश से लौटने के बाद पत्नी को लाने ससुराल पहुंचा। यहां पति ने कहा कि उसके साथ चलना होगा, नहीं तो वह उसके जान से मार देगा। महिला ये आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से करता है मारपीट, पैसे मांगे
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 में जींद जिला के गांव सुवाना के रहने वाले संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद वह लगातार उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पैसों की भी डिमांड कर चुका है। महिला ने बताया कि उसने कई बार पैसे अपने पिता से लेकर दिए। इस बीच उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में आ गया। वह दूसरी महिला के साथ विदेश चला गया। तब पति ने कहा था कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। सोशल मीडिया से पति के विदेश घूमने का पता चला
महिला ने बताया कि उसे पति के विदेश घूमने का पता सोशल मीडिया से चला। पति ने सोशल मीडिया पर फोटो डाल रखी थीं। इसके बाद उसने पति से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद से वह अपने मायका चली गई। पति बोला- साथ में चलना पड़ेगा
पति मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में घूमकर पति नवंबर 2024 में वापस घर आया। अब वह जिद कर रहा है कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि उसके पिता काम पर चले जाते हैं, वह घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसे जान का खतरा बना हुआ है। —————— इस खबर को भी पढ़ें… ससुराल गए टोहाना के युवक की मौत, सास ने फोन करके बुलाया, जहरीले पदार्थ सेवन का शक फतेहाबाद के टोहाना में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव अमानी निवासी 22 वर्षीय गुरजीत की मौत के मामले में परिजनों ने पत्नी रीना, सास, ससुर और दो सालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता नानक के अनुसार, गुरजीत की शादी डेढ़ साल पहले उचाना के गांव तरखा निवासी रीना से हुई थी। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के पानीपत में पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है पति गर्लफ्रेंड के साथ घूमने विदेश गया। पति के विदेश जाने के बाद पत्नी मायके चली गई। पति विदेश से लौटने के बाद पत्नी को लाने ससुराल पहुंचा। यहां पति ने कहा कि उसके साथ चलना होगा, नहीं तो वह उसके जान से मार देगा। महिला ये आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से करता है मारपीट, पैसे मांगे
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2023 में जींद जिला के गांव सुवाना के रहने वाले संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद वह लगातार उसके साथ मारपीट करता है। कई बार पैसों की भी डिमांड कर चुका है। महिला ने बताया कि उसने कई बार पैसे अपने पिता से लेकर दिए। इस बीच उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में आ गया। वह दूसरी महिला के साथ विदेश चला गया। तब पति ने कहा था कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है। सोशल मीडिया से पति के विदेश घूमने का पता चला
महिला ने बताया कि उसे पति के विदेश घूमने का पता सोशल मीडिया से चला। पति ने सोशल मीडिया पर फोटो डाल रखी थीं। इसके बाद उसने पति से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद से वह अपने मायका चली गई। पति बोला- साथ में चलना पड़ेगा
पति मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में घूमकर पति नवंबर 2024 में वापस घर आया। अब वह जिद कर रहा है कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि उसके पिता काम पर चले जाते हैं, वह घर में अकेली रहती है। जिसके चलते उसे जान का खतरा बना हुआ है। —————— इस खबर को भी पढ़ें… ससुराल गए टोहाना के युवक की मौत, सास ने फोन करके बुलाया, जहरीले पदार्थ सेवन का शक फतेहाबाद के टोहाना में ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गांव अमानी निवासी 22 वर्षीय गुरजीत की मौत के मामले में परिजनों ने पत्नी रीना, सास, ससुर और दो सालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता नानक के अनुसार, गुरजीत की शादी डेढ़ साल पहले उचाना के गांव तरखा निवासी रीना से हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…   हरियाणा | दैनिक भास्कर