पत्नी से झगड़े के बाद राजमिस्त्री ने दी जान:यमुनानगर में 6 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी; सहारनपुर का रहने वाला

पत्नी से झगड़े के बाद राजमिस्त्री ने दी जान:यमुनानगर में 6 बच्चों के पिता ने लगाई फांसी; सहारनपुर का रहने वाला

यमुनानगर के चिटा मंदिर के पास हनुमान कॉलोनी में 33 वर्षीय राजमिस्त्री सुनील कुमार ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और 6 बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव अमबेहता का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ हनुमान कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। राजमिस्त्री के काम से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, उसे शराब पीने की लत थी। मृतक के साले अनिल कुमार ने बताया कि कल शाम को सुनील और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर सुनील ने फांसी लगा ली। परिवार पर यह दोहरी मार है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके बड़े जीजा की भी मृत्यु हो चुकी है। चार बहनों में से तीन अब विधवा हो चुकी हैं। रामपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। धारा 194 बीएनएस के तहत मामले में कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यमुनानगर के चिटा मंदिर के पास हनुमान कॉलोनी में 33 वर्षीय राजमिस्त्री सुनील कुमार ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और 6 बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव अमबेहता का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ हनुमान कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। राजमिस्त्री के काम से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस के अनुसार, उसे शराब पीने की लत थी। मृतक के साले अनिल कुमार ने बताया कि कल शाम को सुनील और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर सुनील ने फांसी लगा ली। परिवार पर यह दोहरी मार है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके बड़े जीजा की भी मृत्यु हो चुकी है। चार बहनों में से तीन अब विधवा हो चुकी हैं। रामपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। धारा 194 बीएनएस के तहत मामले में कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर