पलवल जिले के गांव आली मेव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। बहीन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस स्टैंड पर रास्ता रोक हमला मामले में पीड़ित मुस्ताक ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। 6 फरवरी को गांव के मुफीद, सुब्बू, यासिर, जाहुल, अली मोहम्मद उर्फ फुगर और जाहिर ने उस पर और उसके परिवार पर हमला किया था। मामले का पंचायत में समझौता हो गया था। समझौते के बावजूद आरोपी रंजिश रखते हुए हमले का मौका ढूंढ रहे थे। जब मुस्ताक के चाचा रसीद जंगल से घर लौट रहे थे, तब गांव के बस स्टैंड पर आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। गोली से बचने पर किया पथराव आरोपियों ने रसीद की नाक काट दी। जब मुस्ताक मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। गोली से बचने के बाद आरोपियों ने पथराव कर दिया। बहीन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पलवल जिले के गांव आली मेव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। बहीन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस स्टैंड पर रास्ता रोक हमला मामले में पीड़ित मुस्ताक ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। 6 फरवरी को गांव के मुफीद, सुब्बू, यासिर, जाहुल, अली मोहम्मद उर्फ फुगर और जाहिर ने उस पर और उसके परिवार पर हमला किया था। मामले का पंचायत में समझौता हो गया था। समझौते के बावजूद आरोपी रंजिश रखते हुए हमले का मौका ढूंढ रहे थे। जब मुस्ताक के चाचा रसीद जंगल से घर लौट रहे थे, तब गांव के बस स्टैंड पर आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। गोली से बचने पर किया पथराव आरोपियों ने रसीद की नाक काट दी। जब मुस्ताक मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। गोली से बचने के बाद आरोपियों ने पथराव कर दिया। बहीन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
