हरियाणा के पलवल जिले के बहरौल गांव में ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई कराने पर सरपंच के साथ गंभीर घटना सामने आई है। सरपंच वेद प्रकाश को कुछ लोगों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति मामले की जानकारी के अनुसार बहरौल गांव की पंचायत की 170 एकड़ कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। सरपंच वेद प्रकाश ने मामले में डीसी को शिकायत की थी, जिस पर डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की थी। पंचायत अधिकारी और डीएसपी ने की बैठक घटना उस समय हुई, जब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और डीएसपी नरेंद्र खटाना रविदास भवन में ग्राम सभा की बैठक के लिए आए थे। उन्होंने क्राइम ब्रांच कार्यालय के लिए कुछ दिनों के लिए चौपाल मांगी, जिसे ग्रामीणों ने मना कर दिया। अधिकारियों के जाने के बाद गांव के ही राहुल और दिनेश ने सरपंच को रविदास भवन में घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता आरोपियों ने सरपंच के साथ हाथापाई भी की, जिससे गांव के भीम, उदल और सुरेंद्र ने उन्हें बचाया। सरपंच ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के पलवल जिले के बहरौल गांव में ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई कराने पर सरपंच के साथ गंभीर घटना सामने आई है। सरपंच वेद प्रकाश को कुछ लोगों ने न केवल जातिसूचक गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति मामले की जानकारी के अनुसार बहरौल गांव की पंचायत की 170 एकड़ कृषि भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। सरपंच वेद प्रकाश ने मामले में डीसी को शिकायत की थी, जिस पर डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की थी। पंचायत अधिकारी और डीएसपी ने की बैठक घटना उस समय हुई, जब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और डीएसपी नरेंद्र खटाना रविदास भवन में ग्राम सभा की बैठक के लिए आए थे। उन्होंने क्राइम ब्रांच कार्यालय के लिए कुछ दिनों के लिए चौपाल मांगी, जिसे ग्रामीणों ने मना कर दिया। अधिकारियों के जाने के बाद गांव के ही राहुल और दिनेश ने सरपंच को रविदास भवन में घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता आरोपियों ने सरपंच के साथ हाथापाई भी की, जिससे गांव के भीम, उदल और सुरेंद्र ने उन्हें बचाया। सरपंच ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
महेंद्रगढ़ 8 माह की बच्ची को छोड़ महिला गायब:NTT का रिजल्ट देखने गई थी, जेवरात-डॉक्यूमेंट ले गई; एक अन्य युवती भी लापता
महेंद्रगढ़ 8 माह की बच्ची को छोड़ महिला गायब:NTT का रिजल्ट देखने गई थी, जेवरात-डॉक्यूमेंट ले गई; एक अन्य युवती भी लापता हरियाणा में महेंद्रगढ़ के कनीना शहर थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग गांवों से एक महिला व एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने साथ डॉक्यूमेंट, जेवरात ले गई। जबकि अपनी 8 साल की लड़की को घर पर ही छोड़ गई। वहीं दूसरी तरफ एक लड़की अपने सभी डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए लेकर गई है। दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कनीना सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू की उम्र 20 वर्ष है। वह 11 जुलाई को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स (NTT) का परिणाम देखने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। उसने अपनी पुत्रवधू के पास लगभग 20 से 30 बार लगातार फोन किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्रवधू घर से जरूरी डॉक्यूमेंट व जेवरात अपने साथ ले गई। उसके एक 8 महीने की लड़की है, जिसे वह घर पर छोड़ गई। उसने अपने लेवल पर अड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में अपनी पुत्रवधू की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घर से बिना बताए निकली लड़की दूसरी घटना में कनीना शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके 6 लड़कियां व एक लड़का है। उसने पांच लड़कियों की शादी कर दी है। एक लड़की, जिसकी उम्र 18 साल है, वह अभी अविवाहित है। उसकी बेटी 11 जुलाई को सुबह लगभग 2-3 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ घर में रखे अपने डॉक्यूमेंट व 50 हजार रुपए भी ले गई। एक व्यक्ति के आते थे फोन उसने अपने तौर पर आसपास व रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक है कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल नंबर से लगातार फोन आते रहे हैं। उस मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति पर उसे बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का शक है।
हरियाणा में 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी:8 जिलों में बिगड़ सकते हालात; पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, हिसार सबसे ठंडा
हरियाणा में 4 दिन तक शीतलहर की चेतावनी:8 जिलों में बिगड़ सकते हालात; पहाड़ों से आने वाली हवा बढ़ाएगी ठिठुरन, हिसार सबसे ठंडा पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में दिखाई दे रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम विशेषज्ञों ने अब आज से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इससे रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है। हिसार का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीसरे दिन सबसे कम रहा। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर पहुंच गया था। हालांकि इसमें बढ़ोतरी हुई है। अब शीतलहर के कारण रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं, स्मॉग की संभावना भी फिर से शुरू हो गई है। आईएमडी के अनुसार अगले चार दिन तक शीतलहर जारी रह सकती है। पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड दिन हो या रात, तापमान गिरने से लोग ठंड से बच रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी से भी ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 10 दिसंबर से फिर हल्की गति से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी। 200 से नीचे आया AQI प्रदेश में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि यह 200 से नीचे रहा।हरियाणा में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। यमुनानगर का एक्यूआई सबसे ज्यादा करीब 193 दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों फरीदाबाद का 187, गुरुग्राम का 176, जींद का 174, अंबाला का 170, रोहतक का 169, हिसार का 168, बहादुरगढ़ का 167, कुरुक्षेत्र का 157 दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि मौसम खुलने से और पहाड़ों की हवाओं से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
सोनीपत में पारिवारिक विवाद में ITI टीचर-पत्नी को पीटा:एक को रास्ते में, 2 की घर में घुसकर पिटाई; बेटे-दादी-दो बहनों पर FIR
सोनीपत में पारिवारिक विवाद में ITI टीचर-पत्नी को पीटा:एक को रास्ते में, 2 की घर में घुसकर पिटाई; बेटे-दादी-दो बहनों पर FIR हरियाणा के सोनीपत में पारिवारिक विवाद में एक ITI टीचर व उसकी पत्नी को बुरी तरह से पीटा गया है। महिला को ज्यादा चोटें लगने के कारण रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। टीचर को रास्ते में घेर कर जबकि उसकी पत्नी पर घर में घुसकर अटैक किया गया। पिटाई का आरोप टीचर के बेटे, मां व दो बहनों पर है। झगड़े की वजह क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोनीपत के सेक्टर 23 में रहने वाले सुनील कुमार ने सिटी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह ITI गोहाना में टीचर है। वह शाम को करीब साढ़े 6 बजे रायल गार्डन ककरोई रोड से पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान स्विफ्ट व पंच दो गाड़ियां उसके सामने आकर रुकी। इन कारों से उसका बेटा हर्ष, मेरी मां अंगूरी, बहनें पूजा व पूनम और जीजा राजेश व सौरभ और उसकी बहन का पति अनिल बिटे व डंडे लेकर उतरे। सुनील ने बताया कि इन सभी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे बुरी तरह से पिटने लगे। इसके बाद वे सभी अपनी कारों में सवार होकर भाग गए। इसके बाद वे उसके घर पर गए और उसकी पत्नी अंजु व चाचा सतबीर को घर में घुस कर लाठी डंडों से पीटा। तांबे के जग से भी इन पर वार किए। उसने वारदात की सूचना डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। इसके बाद इलाज के लिए नागरिक अस्पताल चले गए। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे हर्ष, मां अंगूरी, बहन पूजा व पूनम ने उनको नाजायज तरीके से चोटे मारी हैं और जान से मारने की धमकी भी दी है। वे इससे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। बाद में महिला अंजु को ज्यादा चोटें लगने के कारण रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। सिटी थाना सोनीपत के एसआई अमित के अनुसार डायल 112 से थाना में सूचना प्राप्त हुई कि सुनील निवासी सेक्टर 23 के साथ मारपीट हुई है। वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। सुनील ने पुलिस को वारदात को लेकर शिकायत दी है। इस पर धारा 115 (2),126,190,191 (3),333,351 (3) BNS में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।