पलवल में 4 गोलियां मार कर युवक की हत्या:रात को 12 बजे घर से गया था; सुबह श्मशानघाट के रास्ते में मिला शव

पलवल में 4 गोलियां मार कर युवक की हत्या:रात को 12 बजे घर से गया था; सुबह श्मशानघाट के रास्ते में मिला शव

हरियाणा के पलवल में चांदहट गांव में रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार सुबह श्मशान को जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना के बाद पुलिस व फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चांदहट थाना में पुलिस ने 6 नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वे अभी फरार हैं। चांदहट थाना प्रभारी जगबीर सिंह के अनुसार, चांदहट गांव निवासी सुरेश ने दी शिकायत में कहा है कि उसका चचेरा भाई महेरचंद शनिवार सुबह साढे चार-पांच बजे सैर करने के लिए गया। उसने कुछ ही देर बाद वापस आकर बताया कि श्मशान घाट वाले रास्ते में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर परिवार सहित वह मौके पर पहुंचा तो देखा की उसके बेटे दीपक के सिर में गोली लगने के 4 घाव थे। उसने बताया कि दीपक को रात के समय विनोद, दीपक, ब्रह्मपाल, प्रेमपाल, अज्जू और राहुल ने देर रात बुलाया था। दीपक रात करीब 12 बजे के लगभग घर से गया था। सुबह मृत अवस्था में खेत के रास्ते में पड़ा हुआ मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले दीपक के साथ उक्त लोगों की फोन पर गाली-गलौज हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पुलिस ने खाली कारतूस के खोल व मृतक का फोन कब्जे में लिया है। चांदहट थाना पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हरियाणा के पलवल में चांदहट गांव में रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार सुबह श्मशान को जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना के बाद पुलिस व फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। चांदहट थाना में पुलिस ने 6 नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वे अभी फरार हैं। चांदहट थाना प्रभारी जगबीर सिंह के अनुसार, चांदहट गांव निवासी सुरेश ने दी शिकायत में कहा है कि उसका चचेरा भाई महेरचंद शनिवार सुबह साढे चार-पांच बजे सैर करने के लिए गया। उसने कुछ ही देर बाद वापस आकर बताया कि श्मशान घाट वाले रास्ते में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर परिवार सहित वह मौके पर पहुंचा तो देखा की उसके बेटे दीपक के सिर में गोली लगने के 4 घाव थे। उसने बताया कि दीपक को रात के समय विनोद, दीपक, ब्रह्मपाल, प्रेमपाल, अज्जू और राहुल ने देर रात बुलाया था। दीपक रात करीब 12 बजे के लगभग घर से गया था। सुबह मृत अवस्था में खेत के रास्ते में पड़ा हुआ मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले दीपक के साथ उक्त लोगों की फोन पर गाली-गलौज हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पुलिस ने खाली कारतूस के खोल व मृतक का फोन कब्जे में लिया है। चांदहट थाना पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर