पांवटा साहिब में 14 से यमुना शरद महोत्सव शुरू:कुलदीप शर्मा-कुमार साहिल और जस्सी गिल होंगे स्टार कलाकार, 16 अक्टूबर को होगा समापन

पांवटा साहिब में 14 से यमुना शरद महोत्सव शुरू:कुलदीप शर्मा-कुमार साहिल और जस्सी गिल होंगे स्टार कलाकार, 16 अक्टूबर को होगा समापन

हर साल की तरह इस साल भी 14 से 16 अक्तूबर तक पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी है। इस कार्यक्रम के लिए स्टार कलाकार भी फाइनल हो चुके है। इस मेले के लिए एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। 14 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा स्टार कलाकार होगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। 15 अक्टूबर को कुमार साहिल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 16 अक्टूबर को पंजाबी गायक जस्सी गिल धमाल मचाएंगे। स्टार कलाकार की प्रस्तुति से पहले स्थानीय कलाकार और ऑडिशन से चुने हुए कलाकार अपनी प्रतिभा भी तीनों दिन मंच पर दिखाएंगे। इसके लिए एमसी हॉल में ऑडिशन आज से शुरू हो गया है। चुने हुए कलाकार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित करने को एसडीएम अपनी टीम के साथ जुटे है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। इसके साथ आयोजन को यादगार बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी। गणेश पूजन के साथ शुरू होगा कार्यक्रम इस राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर पूर्ण विधि विधान एवं पराम्परागत शैली पर आधारित 3 दिवसीय यज्ञ, हवन, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। ये आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे गणेश पूजन, हवन तथा जाप, सायं 5 बजे भजन संध्या, सायं 6 बजे यमुना आरती होगी। हर साल की तरह इस साल भी 14 से 16 अक्तूबर तक पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी है। इस कार्यक्रम के लिए स्टार कलाकार भी फाइनल हो चुके है। इस मेले के लिए एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। 14 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा स्टार कलाकार होगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। 15 अक्टूबर को कुमार साहिल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 16 अक्टूबर को पंजाबी गायक जस्सी गिल धमाल मचाएंगे। स्टार कलाकार की प्रस्तुति से पहले स्थानीय कलाकार और ऑडिशन से चुने हुए कलाकार अपनी प्रतिभा भी तीनों दिन मंच पर दिखाएंगे। इसके लिए एमसी हॉल में ऑडिशन आज से शुरू हो गया है। चुने हुए कलाकार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित करने को एसडीएम अपनी टीम के साथ जुटे है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। इसके साथ आयोजन को यादगार बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी। गणेश पूजन के साथ शुरू होगा कार्यक्रम इस राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर पूर्ण विधि विधान एवं पराम्परागत शैली पर आधारित 3 दिवसीय यज्ञ, हवन, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। ये आयोजन 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे गणेश पूजन, हवन तथा जाप, सायं 5 बजे भजन संध्या, सायं 6 बजे यमुना आरती होगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर