पाकिस्तानियों को हरियाणा छोड़ने का आखिरी दिन:पुलिस-CID रेड शुरू करेगी, दिल्ली कैंप में डाला जाएगा; सरकार के पास 460 की लिस्ट

पाकिस्तानियों को हरियाणा छोड़ने का आखिरी दिन:पुलिस-CID रेड शुरू करेगी, दिल्ली कैंप में डाला जाएगा; सरकार के पास 460 की लिस्ट

पाकिस्तानियों के हरियाणा छोड़ने की डेडलाइन आज (27 अप्रैल), रविवार को शाम 6 बजे पूरी हो जाएगी। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को 24 घंटे के भीतर हरियाणा छोड़ने के लिए कहा था। यह भी चेतावनी दी थी कि अगर वे खुद न गए तो पुलिस उन्हें निकालकर पाकिस्तान भेजेगी। डेडलाइन पूरा होते ही प्रदेश भर में पुलिस की रेड शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानियों की लिस्ट है। गृह विभाग के साथ CID को भी इस पर नजर बनाने के लिए कहा गया है। पाकिस्तानियों की लिस्ट भी CID से ही तैयार कराई गई है। यह भी सामने आया कि इस लिस्ट में अधिकांश वो पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो यहां 25 से 30 साल से रह रहे हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सैनी को फोन कर हरियाणा से पाकिस्तानियों को निकालने के लिए कहा था। इन पाकिस्तानियों की होगी वतन वापसी सिर्फ इन पाकिस्तानियों को छूट मिलेगी
हरियाणा में सिर्फ उन पाकिस्तानियों को वतन वापसी से छूट मिलेगी, जिनके पास लांग टर्म वीजा है या जिनके पास आधिकारिक या राजनयिक वीजा है। इसके अलावा जो SAARC वीजा, वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा लेकर हरियाणा आए हैं, उनको वापस भेजा जाएगा। मेडिकल वीजा में टाइम बाकी, फिर भी कार्रवाई
भारत सरकार ने मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को लौटने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी है। हालांकि हरियाणा सरकार इसको लेकर सख्ती बरतते हुए उन्हें यहां से लौटने को कह रही है। शनिवार को फरीदाबाद पुलिस ने मेडिकल वीजा पर आए 4 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस अपने देश लौटने का अल्टीमेटम दिया। चारों फरीदाबाद के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इसके अलावा हिसार से 15 लोगों के एक पाकिस्तानी परिवार को दिल्ली में बने शरणार्थी कैंप भेजा गया है। हरियाणा सरकार क्या कार्रवाई करेगी? प्रदेश में 460 पाकिस्तानी परिवार रह रहे
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 460 पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर हिंदू परिवार हैं। जिन्होंने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है लेकिन उस पर फैसला नहीं हो पाया। इनमें सबसे ज्यादा 214 पाकिस्तानी फरीदाबाद में हैं। वहीं CM सैनी लगातार वॉर्निंग दे रहे हैं। शनिवार को भी सीएम ने पंजाब के मोहाली दौरे के दौरान – हमने बैठक में अधिकारियों को कह दिया है यदि कोई पाकिस्तानी वीजा लेकर हरियाणा में बैठा हो तो 24 घंटे में उसे पकड़कर वापस भेजा जाए। पाकिस्तानियों के हरियाणा छोड़ने की डेडलाइन आज (27 अप्रैल), रविवार को शाम 6 बजे पूरी हो जाएगी। CM नायब सैनी ने पाकिस्तानियों को 24 घंटे के भीतर हरियाणा छोड़ने के लिए कहा था। यह भी चेतावनी दी थी कि अगर वे खुद न गए तो पुलिस उन्हें निकालकर पाकिस्तान भेजेगी। डेडलाइन पूरा होते ही प्रदेश भर में पुलिस की रेड शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानियों की लिस्ट है। गृह विभाग के साथ CID को भी इस पर नजर बनाने के लिए कहा गया है। पाकिस्तानियों की लिस्ट भी CID से ही तैयार कराई गई है। यह भी सामने आया कि इस लिस्ट में अधिकांश वो पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो यहां 25 से 30 साल से रह रहे हैं। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सैनी को फोन कर हरियाणा से पाकिस्तानियों को निकालने के लिए कहा था। इन पाकिस्तानियों की होगी वतन वापसी सिर्फ इन पाकिस्तानियों को छूट मिलेगी
हरियाणा में सिर्फ उन पाकिस्तानियों को वतन वापसी से छूट मिलेगी, जिनके पास लांग टर्म वीजा है या जिनके पास आधिकारिक या राजनयिक वीजा है। इसके अलावा जो SAARC वीजा, वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा लेकर हरियाणा आए हैं, उनको वापस भेजा जाएगा। मेडिकल वीजा में टाइम बाकी, फिर भी कार्रवाई
भारत सरकार ने मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानियों को लौटने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी है। हालांकि हरियाणा सरकार इसको लेकर सख्ती बरतते हुए उन्हें यहां से लौटने को कह रही है। शनिवार को फरीदाबाद पुलिस ने मेडिकल वीजा पर आए 4 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस अपने देश लौटने का अल्टीमेटम दिया। चारों फरीदाबाद के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इसके अलावा हिसार से 15 लोगों के एक पाकिस्तानी परिवार को दिल्ली में बने शरणार्थी कैंप भेजा गया है। हरियाणा सरकार क्या कार्रवाई करेगी? प्रदेश में 460 पाकिस्तानी परिवार रह रहे
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 460 पाकिस्तानी रह रहे हैं। इनमें ज्यादातर हिंदू परिवार हैं। जिन्होंने भारत की नागरिकता के लिए भी आवेदन किया है लेकिन उस पर फैसला नहीं हो पाया। इनमें सबसे ज्यादा 214 पाकिस्तानी फरीदाबाद में हैं। वहीं CM सैनी लगातार वॉर्निंग दे रहे हैं। शनिवार को भी सीएम ने पंजाब के मोहाली दौरे के दौरान – हमने बैठक में अधिकारियों को कह दिया है यदि कोई पाकिस्तानी वीजा लेकर हरियाणा में बैठा हो तो 24 घंटे में उसे पकड़कर वापस भेजा जाए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर