पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पंजाब की महिला की मौत:पति गंभीर, बेटा भी घायल; परिजन बोले- अस्पताल ने एडवांस रुपए लेकर इलाज किया

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में पंजाब की महिला की मौत:पति गंभीर, बेटा भी घायल; परिजन बोले- अस्पताल ने एडवांस रुपए लेकर इलाज किया

पाकिस्तान सीमा से सटे भारत के पंजाब के जिले फिरोजपुर में पाकिस्तान के ड्रोन से घायल एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 9 मई की रात को इसके घर पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा था, जिससे परिवार के 3 सदस्य घायल हुए थे। महिला के पति और बेटे की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। लुधियाना के DMC अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गांव खाई फेमे की रहने वाली महिला सुखविंदर कौर सौ प्रतिशत जल गई थीं, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति लखविंदर सिंह (55) करीब 70 प्रतिशत तक जले हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। जबकि, बेटे जसवंत सिंह (24) फिलहाल खतरे से बाहर है। बता दें कि यह वही परिवार है, जिसने फिरोजपुर के निजी अनिल बागी अस्पताल पर युद्ध जैसे हालात में भी उनसे इलाज के लिए एडवांस में रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने उनसे 40 हजार रुपए जमा करवाने के बाद ही इलाज शुरू किया था। पंजाब CM ने परिवार को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सुखविंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी हुए कौर के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… फिरोजपुर सांसद बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था
इसे लेकर फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा- जो यह घटनाक्रम हुआ वह दुखद है। मैं पीड़ित परिवार के घर भी गया और हालात का जायजा भी लिया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। अस्पताल जाकर पता किया तो डॉक्टर ने कहा कि मियां-बीवी 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं और उनको लुधियाना रेफर कर दिया गया है। आज गांव पहुंचेगा महिला का शव
जानकारी के अनुसार, सुखविंदर कौर की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को लुधियाना के DMC अस्पताल में मौत हुई है। आज उनका शव खाई फेमे के गांव में लाया जाएगा। परिवार के सदस्य घर पर इकट्ठा होने लगे हैं। महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे मे हैं। युद्ध जैसे हालात में ये जवान शहीद हुए… पाकिस्तान सीमा से सटे भारत के पंजाब के जिले फिरोजपुर में पाकिस्तान के ड्रोन से घायल एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 9 मई की रात को इसके घर पर पाकिस्तानी ड्रोन गिरा था, जिससे परिवार के 3 सदस्य घायल हुए थे। महिला के पति और बेटे की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। लुधियाना के DMC अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, गांव खाई फेमे की रहने वाली महिला सुखविंदर कौर सौ प्रतिशत जल गई थीं, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, उनके पति लखविंदर सिंह (55) करीब 70 प्रतिशत तक जले हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर है। जबकि, बेटे जसवंत सिंह (24) फिलहाल खतरे से बाहर है। बता दें कि यह वही परिवार है, जिसने फिरोजपुर के निजी अनिल बागी अस्पताल पर युद्ध जैसे हालात में भी उनसे इलाज के लिए एडवांस में रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। परिवार का आरोप है कि अस्पताल ने उनसे 40 हजार रुपए जमा करवाने के बाद ही इलाज शुरू किया था। पंजाब CM ने परिवार को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सुखविंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया। कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी हुए कौर के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… फिरोजपुर सांसद बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था
इसे लेकर फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा- जो यह घटनाक्रम हुआ वह दुखद है। मैं पीड़ित परिवार के घर भी गया और हालात का जायजा भी लिया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। अस्पताल जाकर पता किया तो डॉक्टर ने कहा कि मियां-बीवी 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं और उनको लुधियाना रेफर कर दिया गया है। आज गांव पहुंचेगा महिला का शव
जानकारी के अनुसार, सुखविंदर कौर की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को लुधियाना के DMC अस्पताल में मौत हुई है। आज उनका शव खाई फेमे के गांव में लाया जाएगा। परिवार के सदस्य घर पर इकट्ठा होने लगे हैं। महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे मे हैं। युद्ध जैसे हालात में ये जवान शहीद हुए…   पंजाब | दैनिक भास्कर