भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यूपी के 17 जिलों में 19 जगहों पर आज, बुधवार को मॉक ड्रिल होगी। यानी इन जगहों पर सायरन बजेगा, बिजली कटेगी और लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागेंगे। लखनऊ, कौशांबी, बरेली में मंगलवार को ही मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजते ही जमीन पर लोग लेट गए। हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लिए। गोली लगने या हमलों के दौरान क्या किया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी सिविलियंस को दी गई। सिविलियंस को घायल होने पर अस्पताल ले जाने की भी ट्रेनिंग दी गई। हमले के दौरान आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाया जाए, गोली लगने और विस्फोटों से घायलों को कैसे बचाया जाए। इसकी भी वालंटियरों को जानकारी दी गई। कुछ ऐसा ही आज भी प्रदेश में होगा। DGP प्रशांत कुमार ने बताया- 19 सेल्फ डिफेंस जिलों में आज मॉक ड्रिल होगी। इन जिलों को उनकी इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वो डिस्ट्रिक्ट हैं, जो सबसे सेंसेटिव हैं। सिर्फ 1 डिस्ट्रिक्ट- बुलंदशहर कैटेगरी 1 में है। इसी तरह कैटेगरी 2 में आगरा, कानपुर, लखनऊ, बख्शी का तालाब (लखनऊ) गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, मथुरा, गाजियाबाद, झांसी, सहारनपुर, सरसावा (सहारनपुर), पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) को रखा गया है। कैटेगरी 3 में बागपत और मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट हैं। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। …………….. यह भी पढ़ें : भारत कल पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा, खड़गे बोले- PM के पास हमले का इनपुट था; रूस से मिलेगा ब्रह्मोस से लैस वॉरशिप भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच एयरफोर्स पाकिस्तान बॉर्डर (LoC) के पास कल (7 मई) को हवाई अभ्यास करेगा। एयरफोर्स ने इसके लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया। NOTAM जारी करने का मतलब होता है पायलटों और हवाई जहाज से जुड़ी एजेंसियों को कोई जरूरी जानकारी देना, ताकि वे उड़ान भरते समय सतर्क रहें। पढ़िए पूरी खबर.. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यूपी के 17 जिलों में 19 जगहों पर आज, बुधवार को मॉक ड्रिल होगी। यानी इन जगहों पर सायरन बजेगा, बिजली कटेगी और लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागेंगे। लखनऊ, कौशांबी, बरेली में मंगलवार को ही मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजते ही जमीन पर लोग लेट गए। हाथों से अपने दोनों कान बंद कर लिए। गोली लगने या हमलों के दौरान क्या किया जाए, इसकी ट्रेनिंग भी सिविलियंस को दी गई। सिविलियंस को घायल होने पर अस्पताल ले जाने की भी ट्रेनिंग दी गई। हमले के दौरान आग लग जाए तो उसे कैसे बुझाया जाए, गोली लगने और विस्फोटों से घायलों को कैसे बचाया जाए। इसकी भी वालंटियरों को जानकारी दी गई। कुछ ऐसा ही आज भी प्रदेश में होगा। DGP प्रशांत कुमार ने बताया- 19 सेल्फ डिफेंस जिलों में आज मॉक ड्रिल होगी। इन जिलों को उनकी इंपोर्टेंस या सेंसिटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटेगरी 1 में वो डिस्ट्रिक्ट हैं, जो सबसे सेंसेटिव हैं। सिर्फ 1 डिस्ट्रिक्ट- बुलंदशहर कैटेगरी 1 में है। इसी तरह कैटेगरी 2 में आगरा, कानपुर, लखनऊ, बख्शी का तालाब (लखनऊ) गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, मथुरा, गाजियाबाद, झांसी, सहारनपुर, सरसावा (सहारनपुर), पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) को रखा गया है। कैटेगरी 3 में बागपत और मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट हैं। देश में पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। …………….. यह भी पढ़ें : भारत कल पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा, खड़गे बोले- PM के पास हमले का इनपुट था; रूस से मिलेगा ब्रह्मोस से लैस वॉरशिप भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच एयरफोर्स पाकिस्तान बॉर्डर (LoC) के पास कल (7 मई) को हवाई अभ्यास करेगा। एयरफोर्स ने इसके लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया। NOTAM जारी करने का मतलब होता है पायलटों और हवाई जहाज से जुड़ी एजेंसियों को कोई जरूरी जानकारी देना, ताकि वे उड़ान भरते समय सतर्क रहें। पढ़िए पूरी खबर.. उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
पाकिस्तान से तनाव के बीच यूपी में 19 जगह मॉकड्रिल:युद्ध का सायरन बजेगा, अंधेरे में डूब जाएंगे शहर; बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे
